Categories: देश

हिमाचल प्रदेश में पेट्रोल-डीजल होगा महंगा, 5 रुपये तक बढ़ सकते हैं दाम; जानें ‘विधवा’ और ‘अनाथ’ सेस क्या है?

Petrol Prices in Himachal: हिमाचल प्रदेश विधानसभा ने सोमवार को हिमाचल प्रदेश वैल्यू एडेड टैक्स (संशोधन) बिल, 2026 पास कर दिया गया है. इस बिल में पेट्रोल और हाई-स्पीड डीजल पर 'विधवा' और 'अनाथ' सेस लगाने का प्रस्ताव है.

Published by Preeti Rajput

Petrol Prices in Himachal: मिडिल ईस्ट में तनाव के माहौल के बीच हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार  पेट्रोल और डीजल पर ‘अनाथ एवं विधवा कल्याण सेस’ लगाने जा रही है. इस सेस के कारण हिमाचल प्रदेश में उपभोक्ताओं को पेट्रोल और हाई-स्पीड डीजल के लिए अब से ज्यादा पैसे देने होंगे. विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वॉकआउट के बाद भी विधानसभा ने सोमवार में वैल्यू एडेड टैक्स (VAT) संशोधन बिल पास कर दिया है. 

पेट्रोल और हाई-स्पीड डीजल होगा महंगा

इस बिल के तहत पेट्रोल और हाई-स्पीड डीजल पर 5 रुपये लीटर तक अनाथ और विधवा सेस लगाने का प्रावधान किया गया है. यानी अब पेट्रोल डीजल अब हिमाचल प्रदेश में पांच रुपये तक महंगा हो सकता है. सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि ‘यह सेस अनाथों और विधवाओं के लिए कल्याणकारी उपायों की प्रभावी ढंग से लागू करने और उन्हें मजबूत बनाने के लिए और राजस्व सुनिश्चित करने के लिए लगाया गया है. 

वैल्यू एडेड टैक्स (संशोधन) बिल, 2026

हिमाचल प्रदेश वैल्यू एडेड टैक्स संसोधन बिल, 2006 का विरोध करते हुए रणधीर शर्मा वे कहा कि ‘इस सेस के लगने के बाद राज्य में पेट्रोल और डीजल पड़ोसी राज्यों की तुलना में महंगे हो जाएंगे. भाजपा नेता ने कहा कि ‘इससे महंगाई और बढ़ेगी. पहले से ही आशंका थी कि अमेरिका और ईरान के बीच जारी इस संघर्ष के कारण पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतें बढ़ेंगी. 

भाजपा नेताओं ने किया विरोध

इस बिल का विरोध करते हुए नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि ‘खाड़ी क्षेत्र में संघर्ष के कारण लगातार पेट्रोलियम की कीमतें बढ़ने का डर है. राज्य सरकार द्वारा लगाया गया यह सेस लोगों पर बुरा असर डालेगा. उन्होंने बिल के शीर्षक को लेकर भी आपत्ति जताई.

Related Post

अब मुंबई से नोएडा आकर भी लोग बोलेंगे ‘वाह ताज’, खर्च आएगा 1000 करोड़ रुपये

सीएम सुक्खू ने दी जानकारी

बिल पर जवाब देते हुए सुक्खू ने बताया कि केंद्र सरकार ने भी सेस लगाए हैं. इसके अलावा राजस्व घाटा अनुदान देना भी बंद कर दिया है. उन्होंने सुझाव दिया कि भाजपा को केंद्र सरकार पर दबाव डालना चाहिए कि वह अपने सेस को कम करे. उन्होंने भाजपा को राज्य विरोधी और अनाथों तथा विधवाओं के कल्याण के खिलाफ बताया. 

Atanu Chakraborty कौन हैं ? IAS अधिकारी का HDFC से अचानक एग्जिट, मचा सियासी और कॉर्पोरेट हलचल

Preeti Rajput

Recent Posts

RBSE 10th toppers prize list 2026: राजस्थान बोर्ड के 10वीं टॉपर्स को इस बार क्या-क्या मिलेगा, जानें यहां…

RBSE 10th toppers prize list 2026: राजस्थान बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 20 मार्च को जारी…

March 24, 2026

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला हिंदू, सिख या बौद्ध धर्म के अलावा नहीं मिलेगा इस जाति का लाभ

Scheduled Caste Status: सुप्रीम कोर्ट ने आज यानी मंगलवार को एक बड़ा फैसला सुनाया है…

March 24, 2026

RBSE 10th Result 2026: राजस्थान बोर्ड ने जारी किया क्लास 10 का रिजल्ट, तुरंत परिणाम जानने के लिए ऐसे करें डाउनलोड

Rajasthan Board 10th Result 2026: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने क्लास 10वीं का रिजल्ट…

March 24, 2026