Categories: देश

Video: बेटे से रार और पिताजी से प्यार…Lalu Yadav के साथ Pappu Yadav का ये कैसा इश्क है? वीडियो देख हैरान रह गई बिहार की जनता

Voter Adhikar yatra: उसके बाद जाप का कांग्रेस में विलय हो गया था। बाद में जब राजद ने पूर्णिया सीट पर दावा ठोका, तो पप्पू यादव और लालू परिवार के रिश्तों में खटास आ गई।

Published by Ashish Rai

Voter Adhikar yatra: कांग्रेस नेता राहुल गांधी रविवार को बिहार के सासाराम पहुँचे, जहाँ से उन्होंने मतदाता अधिकार यात्रा की शुरुआत की। इस दौरान आयोजित कार्यक्रम में राजद सुप्रीमो लालू यादव, राजद नेता तेजस्वी यादव, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी समेत विपक्षी दलों के कई बड़े नेता जुटे। पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव भी कार्यक्रम में शामिल हुए। लंबे समय बाद जब पप्पू यादव और लालू यादव आमने-सामने हुए। फिर जो हुआ उसने बिहारवासियों को हैरान कर दिया।

पप्पू यादव ने लालू यादव से आशीर्वाद लिया

दरअसल, लालू यादव एक कार में जा रहे थे। पप्पू यादव वहाँ पहुँचे और लालू यादव से आशीर्वाद लिया। इसका वीडियो वायरल हो रहा है। इससे पहले, दोनों की आखिरी मुलाकात लोकसभा चुनाव से पहले हुई थी। जब पप्पू यादव खुद लालू यादव से मिलने उनके आवास पहुँचे थे। उसके बाद जाप का कांग्रेस में विलय हो गया था। बाद में जब राजद ने पूर्णिया सीट पर दावा ठोका, तो पप्पू यादव और लालू परिवार के रिश्तों में खटास आ गई।

Related Post

वीडियो देखें

लालू यादव फिर से पुराने अंदाज में दिखे

राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव अक्सर अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहते हैं, जिससे कई बार काफी विवाद भी हुआ है। आज रविवार (17 जुलाई) को राजद सुप्रीमो लालू यादव ने बिहार के सासाराम में मतदाता अधिकार यात्रा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा, चोरों को हटाओ और भाजपा को भगाओ। हमारी पार्टी को जिताओ। वोट चुराने वाली भाजपा को किसी भी कीमत पर आने नहीं देना है। राहुल गांधी, तेजस्वी यादव, खड़गे जी, आप सब एकजुट होकर भाजपा को उखाड़ फेंको। लोकतंत्र को मजबूत करो। राहुल गांधी, खड़गे जी, तेजस्वी यादव ज़िंदाबाद। लालू ने कहा, ‘लागल-लागल झुलनिया में धक्का…बलम लेके चलो कलकत्ता।’ लालू जब भी यह गाना गुनगुनाते हैं, तो उनका इरादा विरोधी को ऐसा धक्का देने का होता है कि वह दूर चला जाए।

देश के सामने नाक रगड़ेंगे Rahul Gandhi! चुनाव आयोग ने Congress के शहजादे के सामने रखी ये शर्त- ‘7 दिन में हलफनामा दें या…’

Ashish Rai
Published by Ashish Rai

Recent Posts

Dhurandhar 2 Trailer Release: धमाकेदार एंट्री के साथ आया ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर, फैंस बोले–ब्लॉकबस्टर पक्की!

Dhurandhar 2 Trailer: धुरंधर 2 का दमदार ट्रेलर आखिरकार रिलीज़ हो गया है, जिसने आते ही…

March 7, 2026

क्या आप जानते हैं कि बिना मशीनों के हमारे पुर्वजों का इलाज कैसे होता था?

जैसे आज के समय में बीमारीयों का पता बड़ी-बड़ी मशीनों से लगता है, वैसे ही…

March 7, 2026

Rang Panchami 2026: किन-किन रंगों से मनाएं रंग पंचमी का त्योहार, होगा धन लाभ; नोट करें सभी 12 राशि के जातक

Rang Panchami 2026: पूरे देश में लोग रंग पंचमी त्योहार को बहुत जोश और उत्साह…

March 7, 2026

Rang Panchami 2026: 8 या 9 कब है रंग पंचमी, क्यों मनाई जाती है, क्या है इसका महत्व?

Rang Panchami 2026: बस एक दिन और फिर रंग पंचमी आने वाली है तो क्या…

March 7, 2026