Categories: देश

Operation Mahadev में नेस्तनाबूद हुए बैसरन में खूनी खेल खेलने वाले सुलेमान और यासिर, भारतीय सेना ने खोदी कब्र, जानें क्या है इनकी क्राइम कुंडली?

मारे गए दोनों आतंकी सुलेमान और यासिर हैं। पहलगाम हमले में शामिल सुलेमान और यासिर पूर्व पाकिस्तानी एसएसजी कमांडो थे। दोनों को पाकिस्तान के लश्कर-ए-तैयबा कैंप में ट्रेनिंग मिली थी और हमले से पहले दोनों कई बार कश्मीर आ चुके थे।

Published by Ashish Rai

Operation Mahadev: पहलगाम आतंकी हमले के 96 दिन बाद भारतीय सेना ने 26 निर्दोष लोगों की मौत का बदला ले लिया है। सेना ने सोमवार को इस आतंकी हमले को अंजाम देने वाले 3 आतंकियों को मार गिराया। मारे गए तीन आतंकियों में से 2 की पहचान पाकिस्तानी सुलेमान और यासिर के रूप में हुई है। श्रीनगर जिले के हरवान इलाके में संदिग्ध आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। सेना की चिनार कोर ने बताया कि मुठभेड़ में तीन आतंकी मारे गए हैं, ऑपरेशन अभी जारी है।

मारे गए 3 आतंकियों के साथ ही दो आतंकियों के घायल होने की खबर है। सेना ने इन दोनों घायलों को अपने कब्जे में ले लिया है। मारे गए तीनों आतंकी पाकिस्तान से जुड़े हैं, दो की पहचान हो गई है। (तस्वीर में पहला आतंकवादी सुलेमान है और दूसरा यासिर है। तीसरा जुनैद है, जो पिछले साल मारा गया था। चौथा मूसा है, जो लापता है।)

Parliament Monsoon Session Day 6 Live Updates: ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा जारी, राजनाथ सिंह का अभिभाषण खत्म, अब बोल रहे कल्याण बनर्जी

ऑपरेशन महादेव में मारे गए यासिर और सलमान कौन हैं?

अब तक मारे गए तीन आतंकियों में से दो की पहचान हो गई है। मारे गए दोनों आतंकी सुलेमान और यासिर हैं। पहलगाम हमले में शामिल सुलेमान और यासिर पूर्व पाकिस्तानी एसएसजी कमांडो थे। दोनों को पाकिस्तान के लश्कर-ए-तैयबा कैंप में ट्रेनिंग मिली थी और हमले से पहले दोनों कई बार कश्मीर आ चुके थे। सूत्रों के मुताबिक, सेना लंबे समय से दोनों की गतिविधियों पर नज़र रख रही थी।

आमतौर पर सेना और सुरक्षा एजेंसियां आतंकवादियों की पहचान की पुष्टि करने से पहले कई स्तरों पर जाँच करती हैं। लश्कर-ए-तैयबा जैसे आतंकी संगठनों से जुड़े आतंकी एक ही समय में कई पहचानों के साथ सक्रिय रहते हैं।

Related Post

सेना कैसे करती है आतंकवादियों की पहचान की पुष्टि

बता दें, सेना कई स्तरों पर पुष्टि के बाद ही उनकी पहचान जारी करती है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि पहलगाम हमले में शामिल हाशिम मूसा इस ऑपरेशन में मारा गया है। फ़िलहाल, यह तय है कि तीनों के पाकिस्तान से संबंध हैं और तीनों पहलगाम हमले में शामिल हो सकते हैं।

सेना ने बताया कि हरवान इलाके के जंगलों से आतंकियों के दूसरी जगह जाने की सूचना मिली थी। इसके बाद सेना ने ड्रोन और तकनीक के ज़रिए आतंकियों की गतिविधियों पर नज़र रखी और फिर ऑपरेशन शुरू किया। पहला हमला आतंकवादियों ने किया जिसके बाद जवानों ने जवाबी कार्रवाई की। फिलहाल, पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है और तलाशी अभियान जारी है। जानकारी मिली है कि तलाशी अभियान में सेना को कुछ अहम सबूत मिले हैं। इलाके में कुछ और आतंकियों के छिपे होने की आशंका है।

राजनाथ सिंह ने संसद में ऑपरेशन सिंदूर की जानकारी दी

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने संसद के मानसून सत्र में ऑपरेशन सिंदूर की जानकारी दी। सदन में बोलते हुए उन्होंने कहा, ‘हमारे बलों द्वारा की गई एक सुनियोजित कार्रवाई में, 9 आतंकवादी ठिकानों को बड़ी सटीकता से निशाना बनाया गया। अनुमान के मुताबिक, इस सैन्य अभियान में 100 से ज़्यादा आतंकवादी, उनके प्रशिक्षक, शागिर्द और बड़े आतंकवादी संगठनों से जुड़े हैंडलर मारे गए।’

Operation Mahadev: मारे गए पहलगाम में हिंदू बेटियों का सिंदूर नोंचने वाले, 3 आतंकवादियों को Indian Army ने धरती पर ऐसे दिखाया नर्क

Ashish Rai
Published by Ashish Rai

Recent Posts

Bihar Daroga Result 2026: बिहार पुलिस SI भर्ती का रिजल्ट आउट, आधिकारिक वेबसाइट पर देखें रिजल्ट और मेरिट लिस्ट

Bihar Daroga Result 2026: बिहार पुलिस सब-ऑर्डिनेट सर्विस कमीशन (BPSSC) ने पुलिस सब-इंस्पेक्टर (SI) प्रीलिमिनरी…

March 16, 2026

Shubman Gill Champions Trophy error: BCCI के अवॉर्ड समारोह में ऐसा क्या हो गया, जिससे रोहित शर्मा के फैन्स हुए नाराज

Shubman Gill Champions Trophy error: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की एक गलती ने रोहित…

March 16, 2026

Hyundai Creta petrol या electric कौन सी कार ज्यादा सस्ती, किसके फीचर्स में दम?

Hyundai Creta petrol vs electric: इन दिनों अगर आप कोई कार खरीदने की सोच रहे…

March 16, 2026

Ration Dealer Complaint: राशन डीलर कर रहा है मनमानी? इस नंबर पर करें शिकायत, तुरंत होगा समाधान

Ration Dealer Complaint: खाद्य और सार्वजनिक वितरण विभाग राशन बांटने के दौरान आने वाली समस्याओं…

March 16, 2026

DME Gas Alternative LPG: अब बिना LPG सिलेंडर घर में बनेगा खाना, आखिर क्या है वैज्ञानिकों की नई खोज!

DME Gas Alternative LPG: पुणे के वैज्ञानिकों ने LPG का विकल्प तलाशने का दावा है.…

March 16, 2026