Categories: देश

जिंदगी की जंग हार गई एक और मासूम, एक बार फिर हुई हैवानियत की जीत, 15 साल की नाबालिग ने दिल्ली AIIMS में तोड़ा दम…मासूम आंखों के चकनाचूर हुए सपने!

Odisha: 19 जुलाई को ओडिशा में बदमाशओं ने 15 साल की लड़की के साथ हैवानियत की सारी हदें पार कर दी। लड़की के शरीर के जिंदा जला दिया। इस घटना में पीडिता 70 प्रतिशत जल गई थी। जिसके बाद 3 अगस्त को दिल्ला एम्स में उसने आखिरी सांस ली।

Published by Preeti Rajput

Odisha: आखिरकार एक और निर्भया जिंदगी की जंग हार गई। इस बार फिर इंसानियत शर्मसार हुई और हैवानों की जीत हुई। दिल्ली एम्स के तमाम बड़े-बड़े डॉक्टरों के इलाज के बाद आखिरकार एक मासूम ने अपना दम अस्पताल के बिस्तर पर तोड़ दिया। ओडिशा के पुरी में 19 जुलाई को तीन बदमाशों ने 15 साल की लड़की को अगवा कर लिया। फिर उसके शरीर पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा था। घटना में लड़की का शरीर 70 प्रतिशत जल गया था। 

Malegaon Case: भगवा आतंकवाद नहीं, बल्कि…’, ऐसा क्या हुआ कई कांग्रेस पर जमकर बरसे अनिल विज, दे डाली तगड़ी नसीहत

जिंदगी की जंग हार गई नाबालिग

यह हादसा पुरी जिले में भार्गवी नदी के किनारे हुआ। पीड़िता की मां ने इस मामले की शिकायत पुलिस को की। उन्होंने एफआईआर दर्ज कराते वक्त पुलिस को बताया कि- बेटी एक दोस्त से मिलकर घर लौट रही थी। तभी 3 लोगों ने उसे किडनैप कर लिया और उसे जला दिया। लड़की को पहले पिपिली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां से उसे एम्स भुवनेश्वर भेजा गया, फिर अगले दिन दिल्ली एम्स के लिए रवाना कर दिया गया। दो बार सर्जरी और स्किन ग्राफ्टिंग के बाद भी लड़की ने 3 अगस्त को अपना दम तोड़ दिया। 

Related Post

Luteri Dulhan News: आठ मर्दों के साथ सुहागरात मना लुटे करोड़ों रुपए, 9वें के तलाश में थी..तभी हुआ कुछ ऐसा, समीरा फातिमा के कारनामे जान…

मुख्यमंत्री ने जताया दुख

मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा- बलंगा घटना में पीड़ित लड़की की मृत्यु की खबर सुनकर मुझे गहरा दुख हुआ है। सरकार के तमाम प्रयासों और एम्स, दिल्ली की विशेषज्ञ चिकित्सा टीम के चौबीसों घंटे प्रयासों के बावजूद, उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।मैं लड़की की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूँ और ईश्वर से उसके परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं।  

जानकारी के मुताबिक पुलिस ने मृतका के घर के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी है। मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है। 

Preeti Rajput
Published by Preeti Rajput
Tags: odisha

Recent Posts

Bihar Daroga Result 2026: बिहार पुलिस SI भर्ती का रिजल्ट आउट, आधिकारिक वेबसाइट पर देखें रिजल्ट और मेरिट लिस्ट

Bihar Daroga Result 2026: बिहार पुलिस सब-ऑर्डिनेट सर्विस कमीशन (BPSSC) ने पुलिस सब-इंस्पेक्टर (SI) प्रीलिमिनरी…

March 16, 2026

Shubman Gill Champions Trophy error: BCCI के अवॉर्ड समारोह में ऐसा क्या हो गया, जिससे रोहित शर्मा के फैन्स हुए नाराज

Shubman Gill Champions Trophy error: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की एक गलती ने रोहित…

March 16, 2026

Hyundai Creta petrol या electric कौन सी कार ज्यादा सस्ती, किसके फीचर्स में दम?

Hyundai Creta petrol vs electric: इन दिनों अगर आप कोई कार खरीदने की सोच रहे…

March 16, 2026

Ration Dealer Complaint: राशन डीलर कर रहा है मनमानी? इस नंबर पर करें शिकायत, तुरंत होगा समाधान

Ration Dealer Complaint: खाद्य और सार्वजनिक वितरण विभाग राशन बांटने के दौरान आने वाली समस्याओं…

March 16, 2026

DME Gas Alternative LPG: अब बिना LPG सिलेंडर घर में बनेगा खाना, आखिर क्या है वैज्ञानिकों की नई खोज!

DME Gas Alternative LPG: पुणे के वैज्ञानिकों ने LPG का विकल्प तलाशने का दावा है.…

March 16, 2026