Categories: देश

Uttarakhand Cloudburst: उत्तराखंड में नहीं फटा कोई बादल-वादल ? देहरादून मौसम विभाग ने बताई बाढ़ आने की असली वजह, दिल्ली भेजी गई भयंकर रिपोर्ट

Uttrakhand Cloud Burst News: उत्तराखंड में हुई बारिश ने सब कुछ मिनटों में बर्बाद कर दिया। वहीँ सबसे ज्यादा तबाही वाला मंजर उत्तरकाशी के धराली में देखने को मिला। आपकी जानकारी के लिए बता दें, खीर गंगा नदी में अचानक आई बाढ़ ने पूरे इलाके को तहस-नहस कर के रख दिया।

Published by Heena Khan

Uttrakhand Cloud Burst: उत्तराखंड में हुई बारिश ने सब कुछ मिनटों में बर्बाद कर दिया। वहीँ सबसे ज्यादा तबाही वाला मंजर उत्तरकाशी के धराली में देखने को मिला। आपकी जानकारी के लिए बता दें, खीर गंगा नदी में अचानक आई बाढ़ ने पूरे इलाके को तहस-नहस कर के रख दिया। यह आपदा कई लोगों के लिए जानलेवा बन गई है। वहीँ सरकार ने इससे निपटने के लिए हर तरह का जोर लगा लिया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक आपदा आने की वाजग बादल का फटना बताया जा रहा है। लेकिन देहरादून मौसम विभाग ने बादल फटने को आपदा की वजह मानने से  साफ मना कर दिया और इसकी एक रिपोर्ट उन्होंने दिल्ली भी भेजी है।

नहीं फटा था बादल

देहरादून मौसम विभाग  केंद्र के वैज्ञानिक रोहित थपलियाल का कहना है कि, मंगलवार को उत्तरकाशी में कहीं भी बादल फटने की कोई घटना दर्ज नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि, यही वजह है कि उत्तरकाशी में महज 30 से 40 मिमी बारिश ही दर्ज की गई। आमतौर पर बादल फटने की घटना होने पर एक घंटे में 100 मिमी बारिश होती है। यानी बादल फटने पर भारी बारिश दर्ज की जाती है, जबकि मंगलवार को उत्तरकाशी में औसतन हल्की और मध्यम बारिश ही दर्ज की गई। देहरादून की रिपोर्ट के मुताबिक कहा गया कि यहाँ बादल नहीं फटा था बल्कि इस बाढ़ की वजह कुछ और ही है। 

Related Post

UP Flood: रॉकेट की रफ्तार से होगी बारिश! UP के इन जिलों में आएगा ‘जल सैलाब’, IMD ने जारी किया ‘महा-अलर्ट’

ये हो सकती है बाढ़ आने की वजह

आपकी जानकारी के लिए बता दें, देहरादून मौसम केंद्र ने अपनी रिपोर्ट दिल्ली भेज दी है। मौसम विभाग को इस बात का शक है कि उत्तरकाशी के ऊपरी इलाके में एक झील बन गई है। उनका कहना है कि, हो सकता है कि उसके टूटने से यह बाढ़ आई हो। दूसरी आशंका यह है कि ऊपरी इलाके में कई ग्लेशियर हैं। हो सकता है कि कोई ग्लेशियर अचानक तेज़ी से पिघल गया हो और उसका पानी अचानक नीचे आ गया हो, जिससे उत्तरकाशी के धराली में तबाही मच गई हो।

Heena Khan

Recent Posts

Delhi Government: डीटीसी की 50 नई एसी बसें दिल्ली से वैष्णो देवी, खाटू श्याम और अयोध्या तक शुरू, जानें पूरा प्लान

Delhi Government: दिल्ली सरकार तीन प्रमुख धार्मिक स्थलों-कटरा (वैष्णो देवी), खाटू श्याम और अयोध्या-तक अंतर-राज्यीय…

March 16, 2026

Rajya Sabha elections: राज्यसभा के लिए चुने गए नीतीश कुमार, कब छोड़ेंगे सीएम पद! एनडीए ने जीती पांचों सीटें

Bihar Rajya Sabha elections: बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए हुए चुनाव में…

March 16, 2026

Kerala BJP First List: केरल चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की 47 उम्मीदवारों की पहली सूची, यहां देखें पूरी लिस्ट

केरल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर…

March 16, 2026

This is test 2

This is test 2

March 16, 2026