Categories: देश

New CM of Bihar: नीतीश के बाद कौन संभालेगा बिहार की कमान? दिल्ली दरबार में किसकी चमकेगी किस्मत, जानिए प्रबल दावेदार

New CM of Bihar: नीतीश कुमार के राज्यसभा नामांकन के बाद बिहार की राजनीति में बड़ा बदलाव आने वाला है. बीजेपी पहली बार सीएम का पद अपने किसी नेता को देगी, जबकि जेडीयू को डिप्टीसीएम का पद मिलेगा.

Published by Ranjana Sharma

New CM of Bihar: बिहार की राजनीति में बदलाव की स्थिति बन गई है. सीएम नीतीश कुमार के राज्यसभा नामांकन के बाद अब नए सीएम के चयन की प्रक्रिया शुरू हो गई है. दो दशक तक बिहार की सत्ता नीतीश कुमार के इर्द-गिर्द केंद्रित रही, लेकिन अब उनका दिल्ली जाना नए समीकरणों की शुरुआत माने जा रहा है.

अगला सीएम चेहरा कौन?

बीजेपी बिहार में पहली बार सीएम का पद अपने किसी नेता को देने जा रही है. हालांकि यह तय माना जा रहा है कि सीएम बीजेपी का होगा, लेकिन किसे यह जिम्मेदारी मिलेगी, यह अभी स्पष्ट नहीं है. सीएम पद के लिए बीजेपी के कई नेता रेस में हैं, जिनमें केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय, उपसीएम सम्राट चौधरी, मंत्री दिलीप जायसवाल और पांच बार के विधायक संजीव चौरसिया शामिल हैं.

प्रबल दावेदारों की स्थिति

फिलहाल उपसीएम सम्राट चौधरी को सबसे मजबूत दावेदार माना जा रहा है. बिहार का गृह मंत्रालय संभाल रहे चौधरी नीतीश कुमार के साथ अनुभव रखते हैं और पीएम मोदी व अमित शाह के भरोसेमंद नेता माने जाते हैं. वहीं केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय भी सीएम पद की दौड़ में प्रमुख हैं. दोनों नेता ओबीसी समुदाय से हैं और बिहार की जातीय राजनीति में मजबूत समीकरण रखते हैं.

Related Post

अन्य संभावित चेहरे

सीएम रेस में अन्य बीजेपी नेता भी शामिल हैं, जैसे पांच बार के विधायक संजीव चौरसिया और मंत्री दिलीप जायसवाल. इनके पास संगठन और प्रशासनिक अनुभव दोनों हैं. मौजूदा डिप्टीसीएम विजय कुमार सिन्हा और नीतीश मिश्रा समेत कई और नाम भी चर्चित हैं. कुछ चर्चाओं में महिला सीएम का विकल्प भी सामने आया है, लेकिन अभी तक नाम स्पष्ट नहीं हुआ है.

जेडीयू की भूमिका और डिप्टीसीएम की दौड़

नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के बाद जेडीयू में भी बड़े बदलाव की संभावना है. बिहार में सरकार का फार्मूला हमेशा सीएम और डिप्टीसीएम रहा है. बीजेपी सीएम बनाते ही जेडीयू को डिप्टीसीएम का पद दिया जाएगा, लेकिन यह पद एक होगा या दो, फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है.

सत्ता का नया फार्मूला

बीजेपी और जेडीयू के बीच पिछले दो दशक का साझा मॉडल बदलने वाला है. अब सवाल यह है कि बिहार में सत्ता और सरकार का नया समीकरण कैसा होगा और कौन सी नई रणनीति दोनों पार्टियों के बीच अपनाई जाएगी.

Ranjana Sharma
Published by Ranjana Sharma

Recent Posts

नोएडा एयरपोर्ट के लिए खुशखबरी, टेकऑफ के लिए तैयार फ्लाइट्स; कब से शुरु होगी उड़ान?

Noida Airport: उत्तर प्रदेश के जेवर में बने नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर जल्द ही विमान…

March 6, 2026

Salim Khan health update: जावेद अख्तर ने दी सलीम खान की हेल्थ अपडेट, बताई मौजूदा हालत

Salim Khan health update: मामूली ब्रेन हैम्ब्रेज के बाद अस्पताल में भर्ती सलीम खान की…

March 6, 2026

Remarriage trend: 36 गुणों की चिंता छोड़, परफेक्ट पार्टनर की तलाश, देश में 43% तक बढ़ा री-मैरिज का चलन

Remarriage trend: भारत में शादी को लेकर युवाओं की सोच तेजी से बदल रही है.…

March 6, 2026

Burning candles is dangerous: मोमबत्ती जलाना हुआ खतरनाक, रिसर्च में चौंकाने वाला खुलासा, बीमारी भी ऐसी कि जा सकती है जान

Burning candles is dangerous: नए शोध के अनुसार सुगंधित और पैराफिन मोम से बनी मोमबत्तियां…

March 6, 2026