Categories: देश

2000 लोगों की हत्या, 4 दशक बाद आखिर क्यों चर्चा में आया असम का नेल्ली हत्याकांड

Nellie Massacre: असम की हिमंता बिस्वा सरमा की सरकार 32 साल पहले नेल्ली नरसंहार से जुड़े रिपोर्ट को सार्वजनिक करने वाली है. जिसको लेकर राज्य का पारा हाई हो गया है.

Published by Sohail Rahman

Nellie Massacre: चार दशक पहले जब पूर्वोत्तर भारत में नेल्ली नरसंहार हुआ था, अखिल असम छात्र संघ (AASU) के नेतृत्व में असम में घुसपैठ विरोधी आंदोलन अपने चरम पर था. 18 फरवरी, 1983 को नेल्ली क्षेत्र के 14 गांवों में कम से कम 2,000 लोग मारे गए थे. जानकारी के अनुसार, इनमें से अधिकतर मुस्लिम प्रवासी थे. मारे गए लोगों में ज्यादातर बच्चे और महिलाएं थीं. नेल्ली नरसंहार में मारे गए लोगों की आधिकारिक संख्या भले ही 2000 थी, लेकिन अनौपचारिक आंकड़ों के अनुसार 3,000 से ज्यादा लोगों की मौत हुई थी.

आखिर अब क्यों रिपोर्ट की जाएगी सार्वजानिक?

इस नरसंहार को लेकर तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने न्यायमूर्ति त्रिभुवन प्रसाद तिवारी की अध्यक्षता में एक जांच आयोग का गठन तो किया था, रिपोर्ट सौंपे जाने के बावजूद रिपोर्ट को सार्वजनिक नहीं किया गया था. इस बड़ी घटना का राष्ट्रीय राजनीति पर कोई ख़ास प्रभाव नहीं पड़ा. हालांकि, इस घटना को सम के राजनीतिक इतिहास का एक महत्वपूर्ण अध्याय माना जाता है. असम आंदोलन से जुड़े नेताओं ने इसमें अपनी किसी भी संलिप्तता से साफ इन्कार किया था.

ऐसे में सवाल यह उठता है कि जब तब की सरकार ने इस रिपोर्ट को सार्वजनिक नहीं किया तो अब इस रिपोर्ट को हिमंता सरकार क्यों सार्वजनिक कर रही है. जाहिर सी बात है, अगले साल असम में विधानसभा चुनाव होने वाला है. इसलिए भाजपा वोटों का धुर्वीकरण करने के लिए इस रिपोर्ट को पेश कर रही है.

यह भी पढ़ें :- 

Related Post

मां का आशीर्वाद या किस्मत का खेल? बर्थडे नंबर से शख्स बना 240 करोड़ का मालिक

असम के मुख्यमंत्री ने क्या कहा?

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि पिछले 40 वर्षों से राज्य में सत्ता में रही सरकार इस रिपोर्ट को सार्वजनिक करने का साहस नहीं जुटा पाई. लेकिन यह हमारे इतिहास का हिस्सा है. मुख्यमंत्री का दावा है कि नेल्ली नरसंहार असम के राजनीतिक इतिहास का “सबसे काला अध्याय” है. उनके अनुसार अब तक समाजशास्त्री और इतिहासकार नरसंहार की परिस्थितियों और जांच रिपोर्ट की अपने-अपने तरीके से व्याख्या करते रहे हैं. इसके सार्वजनिक प्रकटीकरण से जनता को सही तथ्य पता चलेंगे.

मुख्यमंत्री ने मीडिया के सामने अपनी बात रखते हुए कहा कि सरकार के पास आयोग के निर्णय की जो प्रति थी, उस पर अध्यक्ष के हस्ताक्षर नहीं थे. हमने उस समय के अधिकारियों से बातचीत और फोरेंसिक जांच के माध्यम से इसकी प्रामाणिकता की पुष्टि की है.

यह भी पढ़ें :- 

Indian Railways News: क्या IRCTC ने हटा दिया है वंदे भारत और शताब्दी ट्रेन से ‘नो फूड ऑप्शन’ ? जानें यहां

Sohail Rahman
Published by Sohail Rahman

Recent Posts

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026