Categories: देश

Lonavala Rape Case: जबरन कार के अंदर खींचा, फिर जगह-जगह महिला के साथ दरिंदों ने की ऐसी हैवानियत, जान दहल जाएगा आपका दिल!

पुलिस ने तुरंत जाँच शुरू की और शहर में विभिन्न स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। पुलिस ने तुंगरली इलाके से एक 35 वर्षीय व्यक्ति को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ शुरू कर दी है।

Published by Ashish Rai

Lonavala Rape Case: लोनावला शहर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ एक युवती के साथ चलती कार में बलात्कार किया गया। पीड़िता को जबरन कार में बिठाकर शहर के अलग-अलग इलाकों में ले जाया गया और अलग-अलग जगहों पर उसके साथ बार-बार दरिंदगी की गई। इसके बाद आरोपी उसे सड़क किनारे छोड़कर फरार हो गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को हिरासत में ले लिया, जबकि दो अन्य की तलाश जारी है।

Video: फिसलते गिरते पड़ते… आग की लपटों के बीच खुद की जान बचाते लोग, छोटे बच्चों की बहादुरी देख यमराज को आ गया रहम!

पीड़िता का क्या है आरोप?

पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने शुक्रवार को शिकायत दर्ज कराई कि तीन अज्ञात लोगों ने उसे जबरन कार में बिठाया और लोनावला में एक अज्ञात जगह पर ले जाकर उसके साथ बलात्कार किया। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी उसे शनिवार तड़के शहर के बाहरी इलाके में छोड़कर फरार हो गए।

पीड़िता की शिकायत पर लोनावला सिटी पुलिस स्टेशन में तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामला भारतीय दंड संहिता (बीएनएस) की धारा 70, 64, 138, 304 (2) और 115 (2) के तहत दर्ज किया गया है।

Related Post

पुलिस ने जाँच शुरू की

पुलिस ने तुरंत जाँच शुरू की और शहर में विभिन्न स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। पुलिस ने तुंगरली इलाके से एक 35 वर्षीय व्यक्ति को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ शुरू कर दी है।

पुलिस निरीक्षक राजेश रामाघर ने बताया कि मामले की गहन जाँच की जा रही है। आरोपी का मेडिकल परीक्षण और अन्य फोरेंसिक जाँच की जा रही है ताकि घटना की पुष्टि हो सके और अन्य आरोपियों तक पहुँचा जा सके। पुलिस का कहना है कि पीड़िता का मेडिकल परीक्षण हो चुका है और मजिस्ट्रेट के समक्ष उसका बयान दर्ज करने की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है।

RJD New Team: बिहार चुनाव से ठीक पहले लालू ने बदल डाली अपनी पूरी टीम, इन नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी, क्या इस बार राजद की नैया पार लगेगी?

Ashish Rai
Published by Ashish Rai

Recent Posts

Politics: जेडीयू छोड़ केसी त्यागी व बेटे अम्बरीष ने थामा आरएलडी का दामन, यूपी चुनाव से पहले बदले समीकरण

Politics: 2027 यूपी विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रीय लोक दल को बड़ा राजनीतिक लाभ मिला…

March 22, 2026

Marma Chikitsa: जानिए क्या हैं मर्मा बिंदु, कैसे काम करती है यह थेरेपी और किन लोगों को बरतनी चाहिए सावधानी

Marma Chikitsa: आयुर्वेद की मर्मा चिकित्सा शरीर के 107 ऊर्जा बिंदुओं पर आधारित एक प्राचीन…

March 22, 2026

Nandigram Ram Temple Statue Damage: भाजपा के गढ़ में किसने किया राम की मूर्ति का सिर कलम? मचा हड़कंप

Nandigram Ram Temple Statue Damaged: राम की मूर्ति तोड़ने को लेकर नंदीग्राम में हड़कंप मचा…

March 22, 2026

छा गए नरेंद्र मोदी रच दिया इतिहास, सत्ता में पूरे किए इतने दिन, पवन कुमार चामलिंग को छोड़ा पीछे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 मार्च 2026 को इतिहास रच दिया है, लगातार तीन कार्यकालों…

March 22, 2026

Chaitra Navratri 2026: क्या आप जानते हैं 25 या 26 कब है दुर्गा अष्टमी, जानें पूजा विधि और शुभ मुहूर्त

Chaitra Navratri 2026: चैत्र नवरात्रि की अष्टमी 26 मार्च 2026 को है. इस दिन मां…

March 22, 2026

Bathroom vs washroom: क्या आप जानते हैं ‘बाथरूम’ और ‘वॉशरूम’ में अंतर?

Washroom-Bathroom Difference: अक्सर कुछ शब्द ऐसे होते हैं जो हम डेली यूज करते हैं, लेकिन…

March 22, 2026