Categories: देश

Kartikeya Sharma Parliament Speech: ‘डोजियर नहीं, अब मिसाइल भेजी जाती हैं…’ सांसद कार्तिकेय शर्मा ने संसद में गिनाई नए भारत की ताकत, विपक्ष से भी पूछे ये सवाल

Parliament Monsoon Session 2025: कार्तिकेय शर्मा ने कहा कि, ऑपरेशन सिंदूर केवल एक सैन्य ऑपरेशन नहीं था, बल्कि एक सभ्य राज्य की चेतावनी थी, कि हमारे देश में भगवान बुद्ध का भी वास होता और भगवान परशुराम का भी वास होता है। कोई अगर हमारी शक्ति को चुनौती देगा तो उसे इसकी बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी।

Published by Shubahm Srivastava

MP Kartikeya Sharma Parliament Speech on Op Sindoor: लोकसभा में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर विशेष चर्चा जारी है, पीएम मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृहमंत्री अमित शाह के अलावा केंद्र सरकार के कई बड़े मंत्री इस पर बोल चुके हैं। अब इसी कड़ी में आज (बुधवार, 30-07-2025) को सांसद कार्तिकेय शर्मा ने भी ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर हुई चर्चा पर संसद में भाषण दिया। 

कार्तिकेय शर्मा ने अपनी बात रखने से पहले पहलगाम में मारे गए निर्दोष लोगों के श्रद्धांजलि दी। सांसद ने आगे कहा कि इस चर्चा का उद्देश्य ये नहीं है कि सरकार विपक्ष को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता के बारे में बताए, बल्कि इस चर्चा का विषय ये है कि हम अपने अपने वीर जवानों के कार्य कौशल की गाथा देश के सामने रख सकें।

‘वीरता और कायरता  के बीच ये डिबेट’

कार्तिकेय शर्मा ने आगे बड़ी बात कही कि, ‘ये डिबेट Indi alliance और NDA के बीच नहीं है, बल्कि वीरता और कायरता  के बीच है, भारत-पाक के बीच की डिबेट है’। हमने हमेशा अपने पड़ोसियों की और बहुत बार हाथ बढ़ाने की कोशिश की लेकिन उन्होंने हमेशा हमारा हाथ काटने का काम किया। हमारी सरकार ने पिछले 11 साल में ऐसा प्रयास किया, लेकिन पाकिस्तान की तरफ से हमेशा दुखा और क्षल मिला। 
उन्होंने ‘अहिंसा परमो धर्मः, धर्म हिंसा त्वचे’ का जिक्र करते हुए ऑपरेशन सिंदूर को सही ठहराया। 

‘ऑपरेशन सिंदूर एक सभ्य राज्य की चेतावनी’

कार्तिकेय शर्मा ने कहा कि, ऑपरेशन सिंदूर केवल एक सैन्य ऑपरेशन नहीं था, बल्कि एक सभ्य राज्य की चेतावनी थी, कि हमारे देश में भगवान बुद्ध का भी वास होता और भगवान परशुराम का भी वास होता है। कोई अगर हमारी शक्ति को चुनौती देगा तो उसे इसकी बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी। 

‘पाकिस्तान से 23 मिनट में कई दशकों का बदला लिया’

सांसद ने आगे कहा कि, पाकिस्तान ने केवल पहलगाम की कायरता की कीमत नहीं चुकाई, बल्कि हमने सिर्फ 23 मिनट में पिछलें कई दशकों में हुए आतंकी हमलों का बदला लिया है। उन्होंने आगे उल्लेख करते हुए उन आतंकियों का नाम भी बताया जो इस ऑपरेशन में मारे गए। 

23 मिनट में हमारे वीर सैनिकों ने जो आग बरसाने का काम किया, आतंकी ठिकानों को तबाह किया, जो कि बहुत प्रशंसनीय कदम है।  इसके अलावा पाक की तरफ से जो हमले किए गए, उसको पुरी तरफ से विफल किया गया। 

Related Post

‘डोजियर नहीं, अब मिसाइल भेजी जाती हैं…’

विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि, ‘ये नया भारत है, इस नए भारत में याचना नहीं होती, रण होता – डोजियर नहीं, मिसाइल, ड्रोन और बम भेजे जाते हैं, वो भी Made in India – Proven in Pakistan – Guaranteed by Modi।’ ‘ये USP है हमारे Made in India टेक्नॉलोजी की।  भारत की ताकत पूरा विश्व जान चुका है।’

ऑपरेशन सिंदूर पर सवाल उठाने वालों से पूछा सवाल

कार्तिकेय शर्मा ने , जो ऑपरेशन सिंदूर पर सवाल उठा रहे हैं, उन लोगों को खुद से पुछना चाहिए की उनके समय में उन्होंने क्या किया था? जब देश को उनकी जरूरत थी तो उन्होंने क्या किया? सासंद ने आगे कहा कि झूठी कहानियां बनाई गई हैं, जो तथ्यों से परह हैं। उन्होंने कहा कि, 193 देशों में , केवल 4 देशों ने पाकिस्तान का सपोर्ट किया।

उन्होंने मोदी सरकार की तारीफ करते हुए विपक्ष को बताया कि, पिछले 10 सालों में 8 हजार नक्सलियों को सरेंडर कराया गया है। आंतकवाद के हमलों में कमी आई है। उन्होंने अंत में अटल बिहारी जी की कविता सुनाते हुए पाक भी निशाना साधा, सांसद ने कहा कि, ‘चीन और तुर्की के शस्त्रों से अपनी आजादी को दुनिया में कायम रख लोगे ये मत समझो, IMF से 1 बिलियन डॉलर लेकर आने वाली बर्बादी से तुम बच लोगे ये मत समझो’

Rahul gandhi: PM मोदी ने क्यों नहीं लिया ‘ट्रंप’ का नाम, राहुल गांधी ने पीछे का डर बताया, ट्रेड डील को लेकर कर दिया ये…

Jaishankar ने राहुल गांधी को उठा-उठाकर पटका, चाइना गुरु को दिया ऐसा जवाब, जबान पर नहीं लाएंगे चीन का नाम

Shubahm Srivastava

Recent Posts

This is test 2

This is test 2

March 16, 2026

This is test

This is test

March 16, 2026

Bihar Daroga Result 2026: बिहार पुलिस SI भर्ती का रिजल्ट आउट, आधिकारिक वेबसाइट पर देखें रिजल्ट और मेरिट लिस्ट

Bihar Daroga Result 2026: बिहार पुलिस सब-ऑर्डिनेट सर्विस कमीशन (BPSSC) ने पुलिस सब-इंस्पेक्टर (SI) प्रीलिमिनरी…

March 16, 2026

Shubman Gill Champions Trophy error: BCCI के अवॉर्ड समारोह में ऐसा क्या हो गया, जिससे रोहित शर्मा के फैन्स हुए नाराज

Shubman Gill Champions Trophy error: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की एक गलती ने रोहित…

March 16, 2026