Categories: देश

किस सीट से लड़ेंगे यूट्यूबर मनीष कश्यप? कब करेंगे नामांकन, लोगों से की बड़ी अपील

Bihar Election 2025: मनीष कश्यप 18 अक्टूबर को अपना नामांकन दाखिल करेंगे. सोशल मीडिया पर उन्होंने इसकी जानकारी दी.

Published by Divyanshi Singh

Bihar Election 2025:  बिहार चुनाव के तारिखों के एलान के बाद से पॉलिटिकल पार्टियां पूरी तरह एक्टिव हो गई है. लगातार पॉलिटिकल पार्टियां कैंडिडेट की लिस्ट जारी कर रही हैं. नॉमिनेशन भी चल रहा है. इस बिहार चुनाव में कई नाम हैं जो बहुत लोकप्रिय हैं.मैथिली ठाकुर से लेकर ज्योती सिंह तक कई ऐसे नाम हैं जिनकी चुनाव लड़ने की संभावना बताई जा रही है. वहीं अब यूट्यूबर मनीष कश्यप (Manish Kashyap) ने सोशल मीडिया पर अनाउंस किया है कि वह 18 अक्टूबर को अपना नॉमिनेशन फाइल करेंगे. यूट्यूबर मनीष कश्यप 18 अक्टूबर को चनपटिया से अपना नॉमिनेशन फाइल करेंगे. उन्होंने यह जानकारी फेसबुक पर शेयर की। मनीष कुछ महीने पहले ही जनसुराज जॉइन की थी.

Manish Kashyap ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी जानकारी

मनीष कश्यप ने एक्स पर सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा कि ”धनतेरस के शुभ अवसर पर एक नया संकल्प. प्रिय चंपारणवासियों, आप सबके आशीर्वाद और सहयोग से 18 अक्टूबर को मैं मनीष कश्यप, बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए चनपटिया विधानसभा क्षेत्र से अपना नामांकन पत्र भरूंगा.”

जन आंदोलन की इस यात्रा में अपना समर्थन दें-Manish Kashyap

उन्होने आगे लिखा कि’ यह सिर्फ चुनाव नहीं बल्कि जनता की आवाज़ को विधान भवन तक पहुंचाने का संकल्प है. आप सभी से विनम्र अनुरोध है कि इस ऐतिहासिक पल के साक्षी बनें और जन आंदोलन की इस यात्रा में अपना समर्थन दें. आपका प्यार और आशीर्वाद ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है. जय चंपारण, जय बिहार, जय हिंद!’

Related Post

दो फेज में चुनाव

प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी ने सोमवार (13 अक्टूबर) को बिहार विधानसभा चुनाव के लिए 65 उम्मीदवारों की अपनी दूसरी लिस्ट जारी की. पहली लिस्ट में 51 उम्मीदवार थे, जबकि दूसरी लिस्ट में 65 उम्मीदवार हैं. इस लिस्ट के साथ, पार्टी ने अब राज्य की 243 विधानसभा सीटों में से 116 के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है. बिहार में वोटिंग दो फेज में 6 और 11 नवंबर को होगी, और नतीजे 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे.

‘मेरा नाम खराब मत करो’, 1600 KM पैदल चलकर मिलने पहुंचे युवक को ओवैसी ने लगाई फटकार; देखें वीडियो

Divyanshi Singh
Published by Divyanshi Singh

Recent Posts

Madhya Pradesh: न होगी कथा, न लगेगा दरबार…एक महीने तक गायब रहेंगे बागेश्वर बाबा; बद्रीनाथ की बर्फीले पहाड़ों करने जा रहे साधना

Madhya Pradesh: बागेश्वरधाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री एक महीने तक दुनिया से किसी तरह का…

March 6, 2026

Balendra Shah: कौन हैं बालेंद्र शाह, जो बन सकते हैं नेपाल के पीएम; जानें  नेटवर्थ और खूबसूरत पत्नी के बारे में

Balendra Shah: नेपाल के आम चुनाव में राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) से जुड़ चुनाव लड़ने…

March 6, 2026

Effects of anger on health: क्या गुस्सा बिगाड़ रहा है आपकी सेहत,जानिए इसका का शरीर और दिमाग पर क्या पड़ता है असर

Effects of anger on health: गुस्सा आना सामान्य है, लेकिन बार-बार और अनियंत्रित क्रोध शरीर…

March 6, 2026

नेपाल की राजनीति में भूकंप लाने वाले बालेंद्र शाह की लव स्टोरी है दिलचस्प, जानें क्या सुनते-सुनाते हो गया लव

Who Is Balen Shah: पूर्व रैपर बालेंद्र शाह (बालेन) की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी नेपाल के…

March 6, 2026

What is HIIT training: हाई-इंटेंसिटी इंटरवल ट्रेनिंग क्या है? जानें कैसे बदल सकती है आपकी फिटनेस

What is HIIT training: HIIT  कम समय में अधिक स्वास्थ्य लाभ देने वाला व्यायाम है.…

March 6, 2026

बिना GATE के IIT में लेना चाहते हैं ए़़डमिशन, तो आज ही जानें कैसे मिलेगा दाखिला; पढ़े जरूरी डिटेल

IIT Madras Without GATE: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) से पीजी की पढ़ाई करने के बारे…

March 6, 2026