Categories: देश

गार्ड की बेटी ने सेना में अफसर बनकर रचा इतिहास, पिता का सिर गर्व से किया ऊंचा

मणिपुर की रहने वाली 22 साल की सी. एनोनी (Ch Enoni) ने भारतीय सैन्य अकादमी (Indian Military Academy) से पास आउट होकर इतिहास रच पूरे देश में अपना नाम रोशन किया है.

Published by DARSHNA DEEP

Success story of how daughter becomes an Army Officer: वो कहते हैं न अगर जज्बा हो तो इंसान क्या कुछ नहीं कर सकता है . एक ऐसे ही देश का सीना और भी ज्यादा ऊंचा करने वाली कहानी के बारे में आपको बताने जा रहे हैं. यह कोई साधारण कहानी नहीं है, उस बाप के खून और पसीने के मेहनत के बारे में जिनकी वजह से उनकी बेटी ने न सिर्फ अपने पिता और परिवार का बल्कि पूरे भारत का सीना गर्व से ऊंचा कर दिया है.

22 साल की युवती ने किया सभी को हैरान

मणिपुर के सेनापति जिले की 22 साल की  सी. एनोनी ने वह कर दिखाया है जो हर किसी के बस की बात नहीं है. उन्होंने भारतीय सैन्य अकादमी (IMA) से पास आउट होकर इतिहास रच दिया है. दरअसल,  एक निजी सुरक्षा गार्ड की बेटी और छह भाई-बहनों में सबसे छोटी एनोनी, ‘माओ नागा’ समुदाय से भारतीय सेना में अधिकारी बनने वाली पहली महिला बन गईं हैं.  8वीं कक्षा में देखे गए सपने को अपनी कड़ी मेहनत और पिता के बलिदान के दम पर उन्होंने इस सपने को आज पूरी तरह से हकीकत में बदलने का सच देखा है. 

8वीं क्लास का सपना और पिता का बलिदान

सी. एनोनी का सेना में जाने का सफर मणिपुर के रालूनामेई गांव की तंग गलियों से ही शुरू हो गया था, जब वह 8वीं कक्षा में पढ़ाई कर रहीं थीं. इसके साथ ही एनसीसी (NCC) के माध्यम से उन्होंने अपनी शुरुआती शिक्षा पूरी की और फिर अपने सपनों को सच करने के लिए देश की राजधानी दिल्ली आ गईं. राजधानी दिल्ली में उन्होंने एनसीसी की सीनियर विंग में शामिल होकर खुद को सैन्य जीवन की कठिन चुनौतियों के लिए तैयार करना शुरू कर दिया. 

Related Post

माओ नागा समुदाय की पहली महिला सैन्य अधिकारी

दरअसल, एनोनी का ताल्लुक माओ नागा समुदाय से ही है. तो वहीं,  मणिपुर और नागालैंड की सीमा पर बसी इस जनजाति की अपनी एक समृद्ध संस्कृति है, लेकिन इस समुदाय से अब तक किसी बेटी ने सेना में अधिकारी का पद पहले कभी भी हासिल नहीं किया था. हालाँकि,  1 लाख से ज्यादा की आबादी वाले इस समुदाय के लिए एनोनी हर किसी के लिए  प्रेरणादायक बन गईं हैं.  उनकी यह कड़ी सफलता सिर्फ एक व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि पूरे देश की बेटियों को यह संदेश देता है कि महिला चाहे तो वह क्या कुछ नहीं बन सकती हैं. 

एनोनी ने अपने पिता को दिया सफलता का सबसे बड़ा श्रेय

एनोनी की सफलता के पीछे उनके पिता का सालों का त्याग छिपा है. उनके पिता एक प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड के रूप में काम करते हैं. 8 सदस्यों के परिवार का पालन-पोषण करना कितना ज्यादा कठिन होता है यह केवल एक पिता ही जानता है. आईएमए (IMA) की ट्रेनिंग के दौरान जब भी एनोनी थकती थीं, तो उन्हें अपने पिता का संघर्ष हमेशा याद आता था. अपने पिता के संघर्ष को याद करते हुए, अपनी कड़ी मेहनत और लगन से आज उन्होंने अपने पिता को अपनी सफलता का सबसे बड़ा श्रेय दिया है. 

आखिर कब आया सफलता का गौरवशाली क्षण?

देहरादून की भारतीय सैन्य अकादमी (IMA) में जब पासिंग आउट परेड हुई, तो वह दृश्य उत्साह से भरने वाला था.  जिस पिता ने उम्र भर दूसरों की सुरक्षा के लिए लाठी थामी थी, आज उनकी बेटी देश की सुरक्षा के लिए तलवार और कंधे पर सितारे सजाए खड़ी उनकी आंखों के सामने थीं. एनोनी की यह कहानी साबित करती है कि अगर आपके इरादे मजबूत हों, तो अभावों के बीच भी सफलता का इतिहास लिखा जा सकता है. 

DARSHNA DEEP
Published by DARSHNA DEEP

Recent Posts

Akshay Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर तुलसी पूजा का विशेष महत्व, जानिए क्यों मानी जाती है फलदायी?

Akshay Tritiya 2026: अक्षय तृतीया का पर्व हिंदू धर्म में बेहद खास माना जाता है.…

April 10, 2026

Dacoit Review: दिमाग घुमा देगी अदिवी सेष और मृणाल ठाकुर की लव स्टोरी, ट्विस्ट एंड टर्न से भरी है फिल्म ‘डकैत’

Dacoit Review: अदिवी सेष और मृणाल ठाकुर की 'डकैत एक प्रेमकथा' सिनेमाघरों में बड़े पर्दे…

April 10, 2026

Urine Hold Risks: लंबे समय तक यूरिन रोकना महिलाओं की सेहत के लिए खतरनाक, जानिए इसके गंभीर नुकसान

Urine hold risks: लंबे समय तक यूरिन रोकने से ब्लैडर पर दबाव बढ़ता है, जिससे…

April 10, 2026

RR vs RC IPL 2026: क्या बारिश फिर बिगाड़ेगी खेल! मैच से पहले जानें कैसा रहेगा गुवाहाटी का मौसम?

RR vs RC IPL 2026: शुक्रवार को गुवाहाटी में मौसम आमतौर पर साफ रहने का…

April 10, 2026

Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर गजकेसरी योग का महासंयोग, इन राशियों पर बरसेगी लक्ष्मी की कृपा

Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया 2026 इस बार गजकेसरी योग के कारण बेहद खास बन रही…

April 10, 2026

Silver Price Today: चांदी में फिर हुई गिरावट, दिल्ली-मुंबई समेत जानें आपके राज्य का ताजा दाम

Silver Price Today in India 10 April 2026: अमेरिका-ईरान में युद्धविराम के ऐलान के बादचांदी…

April 10, 2026