जब जज ही सुरक्षित नहीं, तो आम जनता का क्या? आवारा कुत्तों के आतंक पर SC में ‘महासंग्राम’! इन इलाकों को लेकर कही ये बात

सुप्रीम कोर्ट में आवारा कुत्तों पर सुनवाई, जब जजों ने सुनाई अपनी आपबीती और छिड़ गई तीखी बहस! क्या अब बदल जाएंगे सोसायटियों के नियम? जानिए कोर्ट का बड़ा रुख.

Published by Shivani Singh

देश में बढ़ते आवारा कुत्तों और जानवरों के आतंक पर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है. जस्टिस विक्रम नाथ, संदीप मेहता और जस्टिस एन वी अंजारिया की पीठ ने इस मामले की सुनवाई करते हुए स्पष्ट किया कि यह एक बेहद गंभीर समस्या है, आवारा जानवरों की वजह से मासूम बच्चों और बुजुर्गों की जान जा रही है. कोर्ट ने कहा कि वह इस मामले में पशु प्रेमियों और पीड़ितों, दोनों पक्षों की दलीलों को अच्छे से सुनेंगे.

जजों के साथ हुए जानवरों वाले हादसों का जिक्र

सुनवाई के दौरान कोर्ट ने जमीनी हकीकत बयां करते हुए बताया कि पिछले 20 दिनों में राजस्थान में दो जज आवारा जानवरों के कारण दुर्घटना के शिकार हुए हैं. इनमें से एक जज को रीढ़ की हड्डी में गंभीर चोट आई और वे अभी भी पूरी तरह  ठीक नहीं हुए हैं. जस्टिस विक्रम नाथ ने याचिकाकर्ताओं से उनकी सटीक शिकायतें बताने को कहा और स्वीकार किया कि कुत्तों के काटने से होने वाली मौतें एक बड़ी चुनौती बन गई हैं. सॉलिसिटर जनरल (SG) तुषार मेहता ने कोर्ट में दो टकराते हितों का मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा कि एक तरफ पशु प्रेमी हैं और दूसरी तरफ वे लोग जो इन हमलों से प्रभावित हो रहे हैं. तुषार मेहता ने एक महत्वपूर्ण सुझाव देते हुए कहा कि रिहायशी इलाकों या गेटेड सोसायटियों में आवारा कुत्तों के भाग्य का फैसला वहां के समुदाय को ही करना चाहिए.  उन्होंने तर्क दिया कि यदि किसी सोसायटी के अधिकांश निवासी बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए कुत्तों को खतरा मानते हैं, तो बहुमत से लिया गया फैसला लागू होना चाहिए.

Related Post

“सभी कुत्ते आदमखोर नहीं होते”

वहीं, डॉग लवर्स की ओर से वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल ने कुत्तों के साथ हो रहे “अमानवीय” व्यवहार का मुद्दा उठाया। उन्होंने बाघ का उदाहरण देते हुए कहा, “जैसे एक बाघ के आदमखोर होने से जंगल के सभी बाघों को नहीं मारा जा सकता, वैसे ही कुछ घटनाओं के आधार पर सभी कुत्तों को निशाना नहीं बनाया जाना चाहिए।” उन्होंने आवारा पशुओं के प्रति क्रूरता पर चिंता जताई।

अदालती आदेश और राज्यों की लापरवाही

कोर्ट ने 7 नवंबर के अपने पुराने आदेश को दोहराया, जिसमें स्कूलों, अस्पतालों और सार्वजनिक संस्थानों से आवारा कुत्तों को तुरंत हटाने के निर्देश दिए गए थे। कोर्ट ने यह भी साफ किया कि पकड़े गए कुत्तों को दोबारा उसी स्थान पर नहीं छोड़ा जाएगा.

Shivani Singh
Published by Shivani Singh

Recent Posts

Madhya Pradesh: शादी तय करना पड़ा भारी! भांजे ने लाठी-डंडों से मामा को उतारा मौत के घाट

Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश के रीवा जिले रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज…

April 19, 2026

Child Marriage Stopped : 1098 पर आई सूचना और बच गया बचपन…17 साल के लड़के की शादी कुछ इस तरह रोकी

Child helpline 1098 action: टीम में ब्लॉक परियोजना अधिकारी के नेतृत्व में सेक्टर सुपरवाइजर, चाइल्ड…

April 19, 2026

हाथों में बर्तन…आंखों में आंसू! भीषण गर्मी में नदी का गंदा पानी पीने को मजबूर ग्रामीण

Madhya Pradesh News: मुरैना से करीब 30 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम पंचायत नाका इन दिनों…

April 19, 2026

नाम लिखवाइए साहब देखेंगे! 3 महीने से सूखी है ग्रामीणों की थाली; सूरजपुर में सिस्टम फेल

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी पीएम आवास योजना का अधूरे मकानों और टूटती उम्मीदों…

April 19, 2026

Rajasthan News: मकराना को मिली बड़ी सौगात! 12.54 करोड़ से बनेगा आधुनिक न्यायालय भवन

Rajasthan judiciary infrastructure: कार्यक्रम में विधायक जाकिर हुसैन गैसावत ने अपने विधायक कोष से नए…

April 19, 2026

तंत्र-मंत्र के बहाने दुष्कर्म, सहारनपुर में मौलवी समेत 2 आरोपी गिरफ्तार; पुलिस का बड़ा एक्शन

Uttar-Pradesh: फतेहपुर क्षेत्र में झाड़-फूंक के बहाने महिला के साथ दुष्कर्म करने के मामले में…

April 19, 2026