Categories: देश

बंगाल में SIR को लेकर बवाल, TMC ने बीजेपी और EC पर लगाया बड़ा आरोप; दिल्ली तक मचा हड़कंप

West Bengal News: बंगाल में एसआईआर की घोषणा के बाद से ही तृणमूल कांग्रेस (TMC) बीजेपी और चुनाव आयोग पर हमलावर हो रखी है.

Published by Shubahm Srivastava

SIR In West Bengal: चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) कराने का फैसला किया है, जिससे राज्य की राजनीति में हलचल मच गई है. एसआईआर की घोषणा के बाद से ही मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने इस कदम को भाजपा की “साजिश” करार देते हुए चुनाव आयोग और केंद्र सरकार पर निशाना साधा है.

लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ हो रहा – TMC

टीएमसी सांसद कल्याण बनर्जी ने कोलकाता में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि अगर 2025 की वोटर लिस्ट के अनुसार बूथ बढ़ाए जा रहे हैं, तो जनवरी 2025 तक की मतदाता सूची का सम्मान होना चाहिए. उन्होंने इसे “चुपचाप धांधली (Silent Rigging)” बताया और आरोप लगाया कि भाजपा चुनाव आयोग के जरिए असंवैधानिक तरीके से मतदाताओं को प्रभावित करना चाहती है. कल्याण बनर्जी ने कहा, “यह लोकतंत्र के साथ खिलवाड़ है, बूथ बढ़ाने की प्रक्रिया पारदर्शी नहीं है और जनता का अपमान है.”

जिसका अंदेशा नहीं था, वो हो गया! उद्धव-अजित गठबंधन से महाराष्ट्र की सियासत गरम, क्या करेंगे शिंदे?

भाजपा पार्टी कार्यालय में बैठकर रची गई साजिश – TMC

टीएमसी प्रवक्ता कुणाल घोष ने भी आयोग पर तीखा हमला करते हुए कहा कि भाजपा पार्टी कार्यालय में बैठकर यह “साइलेंट रिगिंग” की साजिश रची गई है. उन्होंने दावा किया कि चुनाव आयोग भाजपा के दबाव में काम कर रहा है और इसकी योजनाएं उनकी वेबसाइट के जरिए लागू की जा रही हैं. घोष ने कहा कि भाजपा विपक्ष की आवाज दबाने की कोशिश कर रही है, लेकिन टीएमसी कानूनी और राजनीतिक दोनों मोर्चों पर इस कदम का विरोध करेगी.

भाजपा का पलटवार

वहीं, भाजपा ने पलटवार करते हुए तृणमूल पर देशविरोधी राजनीति करने का आरोप लगाया. भाजपा नेता राहुल सिन्हा ने कहा कि “जो लोग बंगाल को बांग्लादेश के जरिए बेच रहे हैं, उन्हें यह प्रक्रिया पसंद नहीं है.” उन्होंने कहा कि भाजपा सिर्फ “देश और जनता के हित में काम कर रही है” और टीएमसी को पारदर्शी प्रक्रिया से डर लग रहा है.

इस विवाद के चलते बंगाल में सियासी तापमान बढ़ गया है. आगामी विधानसभा चुनाव से पहले चुनाव आयोग की इस समीक्षा प्रक्रिया को अब राजनीतिक संघर्ष का नया केंद्र माना जा रहा है.

भारत बनेगा इनोवेशन हब, पीएम मोदी लॉन्च करेंगे 1 लाख करोड़ की RDI स्कीम, जानें क्या है इसमें खास?

Shubahm Srivastava
Published by Shubahm Srivastava

Recent Posts

Viral Video: वर्दी की बेइज्जती! गार्ड को नचवाया, बेल्ट-डंडों से की पिटाई; वायरल हुआ शर्मनाक वीडियो

Viral Video: छत्तीसगढ़ से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आ रहा है. दरअसल,…

March 6, 2026

Social Media Ban: FB-Insta और अन्य सोशल मीडिया नहीं देख पाएंगे 16 साल के कम उम्र के बच्चे, सरकार कर रही तैयारी

Social Media Ban: कर्नाटक सरकार ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल…

March 6, 2026

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026