Categories: देश

Pragya Thakur के साथ जेल में ऐसा क्या टॉर्चर हुआ? Uma Bharti ने रोते हुए कहा ‘राहुल गांधी कान पकड़ो…माफी मांगो’

Malegaon Blast Case में बड़ी जीत के बाद Pragya Thakur की हालत पर Uma Bharti ने रिएक्शन दिया है और Rahul Gandhi को लेकर बड़ा बयान दिया है।

Published by

Uma Bharti On Pragya Thakur Tourcher And Rahul Gandhi: 17 साल पहले हुए मालेगांव ब्लास्ट मामले आज कोर्ट का बड़ा फैसला आया है। NIA कोर्ट ने साध्वी प्रज्ञा ठाकुर के अलावा 6 अन्य लोगों को बाइज्जत बरी कर दिया है। इस  केस के बाद पहला रिएक्शन देते हुए भोपाल की पूर्व सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने कहा है कि ‘लंबे टॉर्चर के बाद भगवा की जीत हुई है’। वहीं, इस मामले पर मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती का बयान भी खूब वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने भी ‘टॉर्चर’ वाली बात कही है। उमा भारती, प्रज्ञा ठाकुर के बारे में बताते हुए फफक कर रो पड़ीं और रोते हुए राहुल गांधी की क्लास लगा डाली।

Uma Bharti ने क्या बताया?

2008 में हुए मालेगांव ब्लास्ट केस में साध्वी प्रज्ञा ठाकुर सहित 7 आरोपी ठहराए गए लोगों को मुंबई के NIA कोर्ट ने बरी कर दिया है। इसमें प्रज्ञा ठाकुर और लेफ्टिनेंट कर्नल प्रसाद पुरोहित का नाम भी है। इस केस में गिरफ्तार हुए लोगों में से सिर्फ 1 को 2011 में जमानत मिली थी बाकी लोग 8 सालों तक जेल में रहे और 2017 में जमानत पर बाहर आए। इस दौरान प्रज्ञा ठाकुर के साथ हुए टॉर्चर की बात बार-बार वायरल होती रही। वहीं, अब बाइज्जत बरी किए जाने के बार साध्वी प्रज्ञा की हालत पर उमा भारती ने खुलकर बात की है। उन्होंने नेटवर्क 18 को बताया कि प्रज्ञा ठाकुर को शारीरिक प्रताड़ना झेलनी पड़ी है।

Related Post

Malegaon Blast Case: 17 साल बाद बाइज्जत बरी हुई साध्वी प्रज्ञा ठाकुर, मालेगांव ब्लास्ट केस का आ गया फैसला

Rahul Gandhi से क्यों मंगवाना चाहती हैं माफी?

उन्होंने साध्वी पर बीते टॉर्चर पर ज्यादा बोलने से मना कर दिया लेकिन कैमरे के सामने ही रो पड़ीं। उमा भारती ने कहा कि प्रज्ञा अपने साथ हुए अत्याचारों के बारे में खुद ही बताएंगी। उन्होंने राहुल गांधी और दिग्विजय सिंह पर बड़े आरोप लगाते हुए कहा कि मुस्लिमों को भड़का कर वोट पाने के लिए उन्होंने ‘भगवा आतंकवाद शब्द गढ़ा’ और उसके लिए बेगुनाह लोगों को गिरफ्तार करवाया। उमा भारती ये बोलते हुए इमोशनल हो गईं कि ‘उन लोगों को इतनी यातनाएं मिलीं कि वो सब जिंदा थे लेकिन मौत की भीख मांग रहे थे’। उमा भारती ने कहा है कि ‘राहुल गांधी और दिग्विजय सिंह देश के सामने कान पकड़ कर माफी मांगे’।

Published by
Tags: uma bharti

Recent Posts

Kerala BJP First List: केरल चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की 47 उम्मीदवारों की पहली सूची, यहां देखें पूरी लिस्ट

केरल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर…

March 16, 2026

This is test 2

This is test 2

March 16, 2026

This is test

This is test

March 16, 2026

Bihar Daroga Result 2026: बिहार पुलिस SI भर्ती का रिजल्ट आउट, आधिकारिक वेबसाइट पर देखें रिजल्ट और मेरिट लिस्ट

Bihar Daroga Result 2026: बिहार पुलिस सब-ऑर्डिनेट सर्विस कमीशन (BPSSC) ने पुलिस सब-इंस्पेक्टर (SI) प्रीलिमिनरी…

March 16, 2026