Categories: देश

Malegaon Blast Case: 17 साल बाद बाइज्जत बरी हुई साध्वी प्रज्ञा ठाकुर, मालेगांव ब्लास्ट केस का आ गया फैसला

What is Malegaon Blast Case: मालेगांव ब्लास्ट केस में एनआईए अदालत ने साध्वी प्रज्ञा ठाकुर और कर्नल पुरोहित समेत सभी सात आरोपियों को बरी कर दिया है।

Published by Sohail Rahman

Malegaon Blast Case in Hindi: महाराष्ट्र के सांप्रदायिक रूप से संवेदनशील मालेगांव शहर में हुए विस्फोट मामले में करीब 17 साल बाद गुरुवार को एनआईए की विशेष अदालत ने अपना फैसला सुनाया। मालेगांव में 2008 में हुए विस्फोट में छह लोगों की मौत हो गई थी और 100 से अधिक लोग घायल हुए थे। भाजपा नेता और पूर्व सांसद प्रज्ञा ठाकुर और लेफ्टिनेंट कर्नल प्रसाद पुरोहित समेत सात आरोपियों पर गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) और भारतीय दंड संहिता के तहत दर्ज अपराधों के लिए मुकदमा चलाया गया था। अब अदालत ने कहा है कि साध्वी प्रज्ञा और कर्नल पुरोहित के खिलाफ कोई सबूत नहीं मिला है।

सभी आरोपी बरी

एनआईए अदालत ने साध्वी प्रज्ञा ठाकुर और कर्नल पुरोहित समेत सभी सात आरोपियों को बरी कर दिया है। यह फैसला 17 साल बाद आया है। अदालत ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस सबूत नहीं मिला। जांच एजेंसी यह साबित नहीं कर सकी कि विस्फोट में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल साध्वी प्रज्ञा की थी। एनआईए कोर्ट ने अपने फैसले में कहा है कि मामले में आरोपी पूर्व बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर और एक अन्य आरोपी कर्नल पुरोहित के खिलाफ कोई सबूत नहीं मिला है। आरडीएक्स का कोई सबूत नहीं मिला है।

Aaj Ka Mausam Kaisa Rahega Live: दिल्ली में बारिश बनी मुसीबत, कई इलाकों में हुआ जलभराव, जानिए कहां-कहां IMD ने

कौन-कौन आरोपी थे?

मालेगांव विस्फोट मामले में सात आरोपी हैं। साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर एक पूर्व सांसद और हिंदूवादी नेता हैं। माना जाता है कि विस्फोट में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल की मालिक वही हैं। लेफ्टिनेंट कर्नल प्रसाद पुरोहित सेना से निलंबित हैं। उन पर आरडीएक्स खरीदने का आरोप है। मेजर (सेवानिवृत्त) रमेश उपाध्याय, समीर कुलकर्णी, अजय राहिरकर, सुधाकर चतुर्वेदी और सुधाकर द्विवेदी (दयानंद पांडे) भी आरोपी हैं, जिनके अभिनव भारत संगठन से कथित संबंध हैं।

Related Post

Parliament Monsoon Session Day 9 Live Updates: लोकसभा दोपहर 2 बजे तक स्थगित, विपक्ष ने SIR पर किया हंगामा

Sohail Rahman
Published by Sohail Rahman

Recent Posts

This is test

This is test

March 16, 2026

Bihar Daroga Result 2026: बिहार पुलिस SI भर्ती का रिजल्ट आउट, आधिकारिक वेबसाइट पर देखें रिजल्ट और मेरिट लिस्ट

Bihar Daroga Result 2026: बिहार पुलिस सब-ऑर्डिनेट सर्विस कमीशन (BPSSC) ने पुलिस सब-इंस्पेक्टर (SI) प्रीलिमिनरी…

March 16, 2026

Shubman Gill Champions Trophy error: BCCI के अवॉर्ड समारोह में ऐसा क्या हो गया, जिससे रोहित शर्मा के फैन्स हुए नाराज

Shubman Gill Champions Trophy error: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की एक गलती ने रोहित…

March 16, 2026

Hyundai Creta petrol या electric कौन सी कार ज्यादा सस्ती, किसके फीचर्स में दम?

Hyundai Creta petrol vs electric: इन दिनों अगर आप कोई कार खरीदने की सोच रहे…

March 16, 2026

Ration Dealer Complaint: राशन डीलर कर रहा है मनमानी? इस नंबर पर करें शिकायत, तुरंत होगा समाधान

Ration Dealer Complaint: खाद्य और सार्वजनिक वितरण विभाग राशन बांटने के दौरान आने वाली समस्याओं…

March 16, 2026