Categories: देश

LPG cylinder online booking: घर बैठे ऑनलाइन बुक करें गैस सिलेंडर, जानें स्टेप बॉय स्टेप तरीका

LPG cylinder online booking: इन दिनों मार्केट में हो रही गैस किल्लत के चक्कर में लोगों को गैस नहीं मिल पा रही है. ऐसे में हम आपके लिए ऑनलाइन गैस बुक करने का तरीका लेकर आए हैं-

Published by sanskritij jaipuria

LPG cylinder online booking: हाल ही में देश के कई हिस्सों में एलपीजी गैस की सप्लाई में रुकावट की खबरें सामने आई हैं, जिससे लोगों में चिंता बढ़ गई है. रसोई गैस हर घर की जरूरत होती है, इसलिए सिलेंडर बुकिंग के लिए अचानक भीड़ बढ़ गई है. इसके कारण गैस एजेंसियों पर दबाव भी काफी ज्यादा हो गया है और डिलीवरी में समय लग सकता है. ऐसे में घबराने के बजाय सही और आसान तरीकों से गैस बुक करना ज्यादा समझदारी भरा कदम है.

भारत में मेन गैस कंपनियां जैसे इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम अपने कस्टमरों को सिलेंडर बुक करने के कई आसान ऑप्शन देती हैं. आप चाहें तो ऑनलाइन तरीके अपनाएं या फोन के जरिए बुकिंग करें दोनों ही सुविधाएं उपलब्ध हैं.

ऑनलाइन LPG सिलेंडर बुक करने का तरीका

ऑनलाइन गैस बुकिंग सबसे तेज और आसान तरीका माना जाता है. इसमें सिर्फ कुछ मिनट लगते हैं।

 सबसे पहले अपनी गैस कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट या मोबाइल ऐप खोलें
 अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या कंज्यूमर नंबर से लॉगिन करें
 मेन मेन्यू में जाकर ‘Book Cylinder’ या ‘Refill’ ऑप्शन चुनें
 अपनी डिलीवरी डिटेल्स को ध्यान से चेक करें
 भुगतान का तरीका चुनें (UPI, कार्ड, नेट बैंकिंग या कैश ऑन डिलीवरी)
 अंत में बुकिंग कन्फर्म करें

बुकिंग के बाद आपको एक SMS मिलेगा जिसमें आपकी बुकिंग डिटेल और डिलीवरी की जानकारी होगी.

फोन से LPG सिलेंडर बुक कैसे करें

अगर आप इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करना चाहते, तो फोन से बुकिंग करना भी एक भरोसेमंद तरीका है.

Related Post

 अपनी गैस कंपनी के IVRS नंबर पर कॉल करें
 कॉल हमेशा अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से ही करें
 ऑटोमैटिक वॉइस निर्देशों को ध्यान से सुनें
 रिफिल बुकिंग के लिए दिए गए ऑप्शन को चुनें
 जरूरत पड़ने पर अपना कंज्यूमर नंबर दर्ज करें

बुकिंग पूरी होने के बाद आपको कॉल और SMS के जरिए पुष्टि मिल जाएगी.

मिस्ड कॉल और SMS से बुकिंग

जिन लोगों के पास इंटरनेट की सुविधा नहीं है, उनके लिए मिस्ड कॉल और SMS सेवा भी उपलब्ध है.

 अपने रजिस्टर्ड नंबर से कंपनी के दिए गए नंबर पर मिस्ड कॉल करें
 या तय फॉर्मेट में SMS भेजें
 कुछ ही समय में आपको कन्फर्मेशन मैसेज मिल जाएगा

जरूरी सलाह

मौजूदा स्थिति को देखते हुए सरकार और गैस एजेंसियां लोगों से अपील कर रही हैं कि बिना जरूरत घबराकर बार-बार बुकिंग न करें. सही समय पर बुकिंग करने से सभी तक गैस की सप्लाई सही तरीके से पहुंच पाएगी.

sanskritij jaipuria
Published by sanskritij jaipuria
Tags: lpg cylinder

Recent Posts

जदयू को लगा बड़ा झटका! इधर नीतीश कुमार की नई पारी शुरू; उधर पुराने साथी ने किया पार्टी से किनारा

KC Tyagi Leaves JDU: जनता दल (यूनाइटेड) के वरिष्ठ नेता केसी त्यागी ने खुद को…

March 17, 2026

जदयू को लगा बड़ा झटका! इधर नीतीश कुमार की नई पारी शुरू; उधर पुराने साथी ने किया पार्टी से किनारा

KC Tyagi Leaves JDU: जनता दल (यूनाइटेड) के वरिष्ठ नेता केसी त्यागी ने खुद को…

March 17, 2026

Varanasi News: इफ्तार कर गंगा नदी में फेंकी हड्डियां! वीडियो हुआ वायरल; फिर पुलिस ने लिया बड़ा एक्शन

Varanasi News: शिकायत के अनुसार आरोप यह भी है कि भोजन के बाद उसकी हड्डियां…

March 17, 2026

इस देश में बहुत कम पड़ती है तेल की जरूरत, वॉर के समय नहीं है कोई दिक्कत, जानें नाम

दुनिया का वो देश जो जियोथर्मल और हाइड्रोपावर से एनर्जी लेता है, इसलिए तेल पर…

March 17, 2026