Categories: देश

सस्ता हुआ LPG सिलेंडर, दिल्ली से लेकर बिहार तक गिरे दाम, जानिए क्या है आपके शहर का हाल

LPG Gas Cylinder Latest Update: बिहार चुनाव की सरगर्मी के बीच कमर्शियल सिलेंडर के उपभोक्ताओं को एक बड़ी राहत मिली है. जबकि, घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है. आज दिल्ली से पटना तक नीले सिलेंडर के दाम में सिर्फ 5 रुपये की कमी की गई है.

Published by Heena Khan

LPG Gas Cylinder Price: दिल्ली से लेकर बिहार तक के लिए एक बड़ी खुशखबरी है. दरअसल, आज यानी 1 नवंबर को कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर और घरेलू सिलेंडर के रेट अपडेट हो गए हैं. बिहार चुनाव की सरगर्मी के बीच कमर्शियल सिलेंडर के उपभोक्ताओं को एक बड़ी राहत मिली है. जबकि, घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है. आज दिल्ली से पटना तक नीले सिलेंडर के दाम में सिर्फ 5 रुपये की कमी की गई है. पिछले एक साल में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में 200 रुपये से ज्यादा की कमी आई है. वहिंस आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 1 नवंबर 2024 को दिल्ली में यह 1802 रुपये का था. अब यह 1590.50 रुपये का है. जबकि, इस दौरान घरेलू एलपीजी सिलेंडर 50 रुपये महंगा हुआ है.

जानिए अपने शहर के दाम

वहीं आपको बता दें कि दिल्ली में आज से 19 किलो वाला रसोई गैस सिलेंडर 1590.50 रुपये में मिलेगा. जबकि पहले इसकी कीमत 1595.50 रुपये थी. वहीं कोलकाता में अब यह 1700.50 रुपये की बजाय 1694 रुपये में मिलेगा. यहां 6.50 रुपये की राहत मिली है. मुंबई में यह 1542 रुपये में मिलेगा, पहले इसकी कीमत 1547 रुपये थी. चेन्नई में आज से कमर्शियल सिलेंडर 1750 रुपये में मिलेगा. पहले इसकी कीमत 1754.50 रुपये थी.

Related Post

जानिए घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतें

इंडियन ऑयल के आंकड़ों के मुताबिक, आज भारत में एलपीजी (तरलीकृत पेट्रोलियम गैस) की कीमतें इस प्रकार हैं: 14.2 किलोग्राम का घरेलू सिलेंडर दिल्ली में 853, मुंबई में 852.50 और लखनऊ में 890.50 में उपलब्ध है. वहीं, कारगिल में इसकी कीमत 985.5, पुलवामा में 969 और बागेश्वर में 890.5 है. पटना में इसकी कीमत 951 है.

Aaj Ka Mausam: बारिश से होगी नवंबर की शुरुआत! 6 नवंबर तक बारिश-ठंड का ‘डबल अटैक’, जान लें आज अपने शहर का हाल

Heena Khan
Published by Heena Khan

Recent Posts

Viral Video: वर्दी की बेइज्जती! गार्ड को नचवाया, बेल्ट-डंडों से की पिटाई; वायरल हुआ शर्मनाक वीडियो

Viral Video: छत्तीसगढ़ से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आ रहा है. दरअसल,…

March 6, 2026

Social Media Ban: FB-Insta और अन्य सोशल मीडिया नहीं देख पाएंगे 16 साल के कम उम्र के बच्चे, सरकार कर रही तैयारी

Social Media Ban: कर्नाटक सरकार ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल…

March 6, 2026

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026