Live-in murder: चार्जर से गला घोंटकर किया लिव-इन पार्टनर का मर्डर, आत्महत्या का रचा ड्रामा, 20 दिन बाद ऐसे खुला राज

Live-in murder: महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले के दुर्गापुर इलाके में एक युवक ने अपनी लिव-इन पार्टनर की चार्जर के तार से गला घोंटकर हत्या कर दी. हत्या के बाद उसने इसे आत्महत्या दिखाने के लिए ड्रामा रचा. शुरुआत में मामला आत्महत्या जैसा लगा, लेकिन करीब 20 दिन बाद आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि हुई. इ

Published by Ranjana Sharma

Live-in murder: महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले के दुर्गापुर इलाके से एक चौंकाने वाला हत्या का मामला सामने आया है, जहां एक युवक ने अपनी लिव-इन पार्टनर की गला घोंटकर हत्या कर दी और इसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की. हालांकि, करीब 20 दिन बाद आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने पूरे मामले का खुलासा कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.

Related Post

पति से अलग अंकेश के साथ लिव-इन रह रही थीं प्रियंका

पुलिस के मुताबिक, आरोपी की पहचान 22 वर्षीय अंकेश योगेश बहिरवार के रूप में हुई है, जो सोनापुर का रहने वाला है. मृतका 29 वर्षीय प्रियंका तुकुम थीं, जो पिछले कुछ समय से अंकेश के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थीं. जानकारी के अनुसार, प्रियंका अपने पति से अलग रह रही थीं. इसी दौरान उनकी मुलाकात अंकेश से हुई, जो उनसे उम्र में करीब सात साल छोटा था. दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और वे दुर्गापुर स्थित प्रियंका के घर की ऊपरी मंजिल पर साथ रहने लगे. शुरुआत में सब कुछ ठीक रहा, लेकिन समय के साथ उनके बीच छोटे-छोटे मुद्दों को लेकर विवाद बढ़ने लगे.

पिता को फोन कर बताया प्रियंका बेहोश है

पुलिस जांच में सामने आया कि दोनों के बीच तनाव और मतभेद लगातार बढ़ रहे थे. बताया जा रहा है कि प्रियंका, अंकेश पर कुछ बातों को लेकर दबाव बनाती थीं और उसे परिवार से बातचीत करने से रोकती थीं, जिससे उनके बीच झगड़े होते रहते थे. घटना 14 मार्च की रात की है, जब अंकेश ने प्रियंका के पिता को फोन कर बताया कि वह बेहोश है और शायद उसने आत्महत्या कर ली है. जब परिवार के लोग मौके पर पहुंचे तो प्रियंका अचेत अवस्था में मिलीं. उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने खोला राज

शुरुआत में यह मामला आत्महत्या का लग रहा था, लेकिन करीब 20 दिन बाद आई पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने सच्चाई उजागर कर दी. रिपोर्ट में स्पष्ट हुआ कि प्रियंका की मौत गला घोंटने से हुई है. इसके बाद पुलिस ने अंकेश को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की, जिसमें उसने हत्या करने की बात स्वीकार कर ली. पुलिस के अनुसार, आरोपी ने मोबाइल चार्जर के तार से प्रियंका का गला घोंटा और फिर घटना को आत्महत्या दिखाने की कोशिश की. दुर्गापुर पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की और घटनास्थल से मोबाइल चार्जर का तार तथा एक्सटेंशन बोर्ड बरामद किया है. फिलहाल आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.
Ranjana Sharma
Published by Ranjana Sharma

Recent Posts

ईरान युद्ध का असर, गैस के बाद अब CNG ने बढ़ाई टेंशन! इस शहर में बढ़ गए दाम

Torrent Gas CNG Rate: इस अचानक बढ़ोतरी से शहरवासियों, खासकर परिवहन क्षेत्र से जुड़े लोगों…

April 4, 2026

Dhritarashtra coronation: क्यों रुका धृतराष्ट्र का राजतिलक और पांडु बने थे राजा? विदुर के इस तर्क ने बदल दिया था फैसला

Dhritarashtra's coronation: महर्षि वैशंपायन ने जन्मेजय को बताया कि मांडव्य ऋषि के शाप के कारण…

April 4, 2026

Garuda Purana rules: क्या मृत व्यक्ति की चीजें घर में रखना ठीक है? जानिए नियम और मान्यताएं, क्या कहता है गरुड़ पुराण

Deceased person belongings: गरुड़ पुराण के अनुसार, मृत व्यक्ति की वस्तुओं का उपयोग करने से…

April 4, 2026

Delhi Metro: यात्री ध्यान दें! अब सुबह 3 बजे से दौड़ेगी दिल्ली मेट्रो; जानें क्या है वजह?

Delhi Metro: 5 अप्रैल को दिल्ली मेट्रो सुबह 3 बजे से ही शुरू हो जाएगी.…

April 4, 2026