Categories: देश

Bhagwan Jagannath Rath Yatra 2025: रथ यात्रा से पहले जगन्नाथजी मंदिर में उमड़े लाखों श्रद्धालु, पीएम मोदी ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं

2025 की जगन्नाथ रथ यात्रा 27 जून से शुरू हो गई है। जगन्नाथ रथ यात्रा को लेकर पीएम मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं।

Published by Divyanshi Singh

Bhagwan Jagannath Rath Yatra 2025:जगन्नाथ रथ यात्रा एक पवित्र त्योहार है जिसमें लाखों श्रद्धालु भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा के दर्शन करते हैं और उनका आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। वर्ष 2025 की जगन्नाथ रथ यात्रा 27 जून से शुरू हो गई है। जगन्नाथ रथ यात्रा को लेकर पीएम मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सभी देशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। आज से शुरू हो रही रथ यात्रा से पहले अहमदाबाद के जगन्नाथजी मंदिर में श्रद्धालु उमड़ पड़े। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल रथ यात्रा में हिस्सा लेंगे।

सभी देशवासियों को मेरी ढेरों शुभकामनाएं-पीएम मोदी

भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा पर पीएम मोदी ने कहा कि ‘भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के पवित्र अवसर पर सभी देशवासियों को मेरी ढेरों शुभकामनाएं. श्रद्धा और भक्ति का यह पावन उत्सव हर किसी के जीवन में सुख, समृद्धि, सौभाग्य और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए, यही कामना है. जय जगन्नाथ!’

मैत्री और स्नेह का वातावरण रहे-राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू

भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ट्वीट करते हुए कहा कि, ‘पवित्र रथयात्रा के अवसर पर मैं देश-विदेश में रह रहे महाप्रभु जगन्नाथ के भक्तों को अपनी हार्दिक शुभकामनाएं देती हूं. रथ पर विराजमान बड़े ठाकुर बलभद्र, महाप्रभु श्रीजगन्नाथ, देवी सुभद्रा और चक्रराज सुदर्शन के दर्शन करके लाखों भक्त दिव्य अनुभूति प्राप्त करते हैं. इन ईश्वरीय स्वरूपों की मानवीय लीला ही रथयात्रा की विशेषता है. इस पुण्य अवसर पर महाप्रभु श्रीजगन्नाथ से मेरी यह प्रार्थना है कि पूरे विश्व में शांति, मैत्री और स्नेह का वातावरण रहे.’

Related Post

रथ यात्रा में बड़ी संख्या में जुटे लोग

ओडिशा के पुरी में जगन्नाथ रथ यात्रा में भाग लेने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटे हैं। भगवान जगन्नाथ की वार्षिक रथ यात्रा के लिए तटीय तीर्थ नगरी पुरी को किले में तब्दील कर दिया गया है, जहां करीब 10,000 सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि इसके अलावा निगरानी के लिए शहर में विभिन्न स्थानों पर 250 से अधिक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से लैस कैमरे लगाए गए हैं।

Divyanshi Singh
Published by Divyanshi Singh

Recent Posts

CPR demonstration: पुलिस कुत्ते पाको ने किया हैरान कर देने वाला सीपीआर प्रदर्शन, वायरल वीडियो में दिखी अद्भुत ट्रेनिंग

CPR demonstration: मैड्रिड पुलिस का कुत्ता पाको सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जहां…

March 22, 2026

Global Terrorism Index 2026: पाकिस्तान बना दुनिया का सबसे खतरनाक देश, आतंकवाद के मामले में किया टॉप

Pakistan top terrorist country: TTP 'तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान' पाकिस्तान का सबसे खतरनाक आतंकी संगठन बन चुका…

March 22, 2026

Stock Market Holiday: निवेशकों के लिए अलर्ट! 4 दिन बंद रहेगा बाजार, क्या इससे बदल जाएगा ट्रेंड?

Share Market Closed Dates: इन दिनों इक्विटी, डेरिवेटिव और फॉरेक्स सेगमेंट में कोई ट्रेडिंग नहीं…

March 22, 2026