Categories: देश

Video: यूक्रेन ने रूस को फिर दिया बड़ा जख्म, पुतिन के सबसे शक्तिशाली ‘योद्धा’ को किया तबाह…! जाने भारतीय सेना की क्यों बढ़ गई एकदम से टेंशन?

Russia-Ukraine War : 2018 में भारत ने रूस के साथ एस-400 एयर डिफेंस सिस्टम खरीदने के लिए 40,000 करोड़ रुपये का सौदा किया था। इसके तहत भारत को 2023 तक पांच एस-400 एयर डिफेंस सिस्टम दिए जाने थे।

Published by Shubahm Srivastava

Russia-Ukraine War : दुनिया के सबसे एडवांस एयर डिफेंस सिस्टम में से एक रूसी S-400 को काफी ज्यादा मजबूत माना जाता है। इसी को देखते हुए भारत ने भी इन पर भरोसा जताया है और रूस से 5 S-400 एयर डिफेंस सिस्टम की डील हुई है, जिनमें से आधे भारतीय सेना को मिल चुके हैं और बचे हुए भी जल्द मिल जाएंगे। यूक्रेन के साथ चल रही जंग में भी S-400 का इस्तेमाल किया जा रहा है। अब वहीं से एक खबर आई है जिससे भारत की टेंशन बढ़ सकती है। 

असल में द कीव इंडिपेंडेंट की रिपोर्ट के अनुसार यूक्रेन की खुफिया एजेंसी एचयूआर ने बताया कि यूक्रेनी ड्रोन ने रूस के कब्जे वाले क्रीमिया के एयर डिफेंस उपकरणों पर हमला किया, जिसमें रडार यूनिट तबाह हो गईं और S-400 डिफेंस सिस्टम के घटकों को नुकसान पहुंचा है। इस खबर से भारत समेत S-400 का इस्तेमाल करने वाले देशों के होश उड़ गए हैं। 

यूक्रेन ने फिर दी रूस को बड़ी चोट!

एचयूआर ने टेलीग्राम पर हमले का वीडियो फुटेज भी पोस्ट किया है। 2014 में कब्जे के बाद से ही क्रीमिया रूस के लिए अहम रहा है। ChUR ने आत्मघाती ड्रोन से क्रीमिया में S-400 को निशाना बनाया। हमले में दो 91N6E बिग बर्ड रडार नष्ट हो गए, जो रूस के S-400 एयर डिफेंस नेटवर्क से वॉर्निंग सिस्टम के तौर पर जुड़ते हैं। एचयूआर के मुताबिक, ड्रोन हमलों में दो मल्टीफंक्शनल 92N2E, दो 91N6E डिटेक्शन रडार और S-400 लॉन्चर भी नष्ट हो गए हैं। 

जानकारी के लिए बता दें कि एचयूआर ने कहा कि रडार एयर डिफेंस सिस्टम की आंखें हैं, जिनके बिना वे बेअसर रहते हैं। 91N6E बिग बर्ड को S-400 की रीढ़ माना जाता है, जिसे बैलिस्टिक मिसाइलों से लेकर स्टील्थ एयरक्राफ्ट तक के हवाई खतरों की जानकारी देने के लिए डिजाइन किया गया है।

Related Post

40 हजार करोड़ रुपये की डील

2018 में भारत ने रूस के साथ एस-400 एयर डिफेंस सिस्टम खरीदने के लिए 40,000 करोड़ रुपये का सौदा किया था। इसके तहत भारत को 2023 तक पांच एस-400 एयर डिफेंस सिस्टम दिए जाने थे, लेकिन रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध शुरू हो गया और डिफेंस सिस्टम की डिलीवरी नहीं हो सकी। भारत के पास फिलहाल एस-400 के तीन स्क्वाड्रन हैं, जिन्हें पाकिस्तान और चीन से होने वाले खतरों को रोकने के लिए उत्तर-पश्चिम और पूर्व में तैनात किया गया है। 

टाइम्स ऑफ इंडिया ने एक वरिष्ठ सैन्य अधिकारी के हवाले से बताया कि क़िंगदाओ में रूसी रक्षा मंत्री ने राजनाथ सिंह को 2027 तक दो और एस-400 स्क्वाड्रन की डिलीवरी का आश्वासन दिया है, जिनमें से एक 2026 तक और दूसरी 2027 तक भारत पहुंच जाएगी।

https://www.inkhabar.com/world/meeting-between-us-secretary-of-state-marco-rubio-and-pakistan-prime-minister-shahbaz-sharif-7333/

Shubahm Srivastava
Published by Shubahm Srivastava

Recent Posts

Sankashti Chaturthi : भद्रा के साए में वैशाख संकष्टी चतुर्थी: जानें सही तारीख, मुहूर्त और चंद्रोदय का समय

Sankashti Chaturthi : वैशाख संकष्टी चतुर्थी 5 अप्रैल 2026 को मनाई जाएगी. इस दिन व्रत रखकर भगवान…

March 28, 2026

खुद को शिव का अवतार बता, किया महिला से रेप! ढोंगी बाबा की हैवानियत ने उड़ाए सभी के होश

Palghar fake baba arrested: पुलिस के अनुसार, आरोपी और पीड़िता की पहली मुलाकात साल 2023…

March 28, 2026

IPL 2026: सिर्फ डांस नहीं, बोनस भी! जानें आईपीएल चीयरलीडर्स की सैलरी और एक्स्ट्रा कमाई का पूरा हिसाब

Cheerleaders Salary in IPL: अलग-अलग फ्रेंचाइजी अपने बजट और पॉलिसी के हिसाब से पेमेंट करती…

March 28, 2026

Shri Ram Footprints : क्या है श्रीराम के चरण के चिह्नों का महत्व? छिपे 48 दिव्य रहस्य, जानिए दिव्य संकेत

Shri Ram Footprints :  भगवान श्रीराम के चरणों में अंकित 48 दिव्य चिह्नों का विशेष…

March 28, 2026

Nalanda Army Jawan:  नालंदा के आर्मी जवान सुमन कुमार सिंह का निधन, गांव में शोक की लहर, अंतिम विदाई में गूंजे नारे

Nalanda Army Jawan:  नालंदा के आर्मी जवान सुमन कुमार सिंह का लंबी बीमारी के बाद…

March 28, 2026