Categories: देश

Kolkata Rape Case: पति को जमानत दिलाने का झांसा देकर किया दुष्कर्म, खुद को बताया सेना का अधिकारी…पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार

Kolkata Rape Case: महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि उसका पति फिलहाल एक मामले में आरोपी के तौर पर जेल में है। उसका आरोप है कि पति की जमानत कराने के नाम पर आरोपी उसे कई बार अलग-अलग जगहों पर ले गया और उसके साथ बलात्कार किया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

Published by Shubahm Srivastava

Kolkata Rape Case: पुलिस ने कोलकाता के वाटगंज इलाके से एक शख्स को गिरफ्तार किया है जो खुद को सैन्यकर्मी होने का दावा कर रहा है। उसे एक विवाहित महिला के साथ उसके पति को जेल से जमानत दिलाने के बहाने बलात्कार करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। महिला ने कोलकाता के पार्क स्ट्रीट पुलिस स्टेशन में कुछ दिन पहले लिखित शिकायत दर्ज कराई थी।

इसमें महिला ने आरोप लगाया कि उसके पति को जेल से छुड़ाने के नाम पर सैन्यकर्मी ने उसके साथ कई बार बलात्कार किया। उसने उससे पैसे भी ऐंठ लिए। शिकायत के बाद हरकत में आई पुलिस ने मामले की जाँच शुरू की और आरोपी सैन्यकर्मी को गिरफ्तार कर लिया।

पति की जमानत कराने के नाम पर किया दुष्कर्म

महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि उसका पति फिलहाल एक मामले में आरोपी के तौर पर जेल में है। उसका आरोप है कि पति की जमानत कराने के नाम पर आरोपी उसे कई बार अलग-अलग जगहों पर ले गया और उसके साथ बलात्कार किया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। खबरों के मुताबिक, महिला का पति एक केंद्रीय एजेंसी से जुड़े मामले में जेल जा चुका है।

Related Post

महिला ने पुलिस को बताया कि जनवरी-फरवरी 2024 के दौरान आरोपी ने उसे कई बार धमकी दी कि अगर उसने उसकी बात नहीं मानी तो वह उसकी नग्न तस्वीरें वायरल कर देगा। इसी धमकी के दम पर उसने लड़की के साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए।

पुलिस कर रही है जांच

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जाँच शुरू की और गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार रात वाटगंज थाना क्षेत्र स्थित एक गेस्ट हाउस में छापेमारी की। रात करीब 10 बजे 34 वर्षीय आरोपी को वहाँ से गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। लड़की का बयान दर्ज कर लिया गया है और उसके आधार पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

भटक रही Raja Raghuvanshi की आत्मा… Murder वाली जगह पर करवानी होगी पूजा! पिता और भाई को लगता है डर?

Shubahm Srivastava

Recent Posts

Silver Price Today: आज क्या है चांदी का दाम? जानें दिल्ली, लखनऊ समेत अपने शहर का दाम

Silver Price Today: मिडिल ईस्ट में के चल रहे तनाव के बीच चांदी के दाम…

March 28, 2026

Gold Price Today: फिर महंगा हुआ सोना, खरीदने से पहले जान लें आपने शहर का नया दाम

Gold Price Today: अखिल भारतीय सर्राफा संघ के अनुसार दिल्ली में 24 कैरेट वाला सोना…

March 28, 2026

हवाई सुरक्षा पर खतरा? 377 विमानों में पाई गई तकनीकी खराबी; संसद की रिपोर्ट में सामने आई बड़ी लापरवाही

Aircraft Defect: संसद की रिपोर्ट में 754 विमानों के ऑडिट में से 377 में तकनीकी…

March 28, 2026