Categories: देश

Kashmir Internet Shutdown: घाटी में हुई हिंसा के बाद सरकार का बड़ा फैसला, इस दिन तक इंटरनेट सर्विस रहेगी बंद

Kashmir Internet Shutdown: सरकार ने 4 मार्च, 2026 को रात 8:00 बजे तक पूरी कश्मीर घाटी में प्रीपेड मोबाइल सर्विस को कुछ समय के लिए रोकने और मोबाइल डेटा को 2G स्पीड तक सीमित करने का आदेश दिया है.

Published by Shubahm Srivastava

Kashmir Internet Shutdown: कश्मीर घाटी में कानून-व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए सरकार ने 4 मार्च 2026 को रात 8:00 बजे तक इंटरनेट सेवाएं अस्थायी रूप से बंद करने का आदेश जारी किया है. यह निर्णय सुरक्षा एजेंसियों की सिफारिश पर लिया गया है ताकि अफवाहों, भड़काऊ संदेशों और गलत सूचनाओं के प्रसार को रोका जा सके. प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि हालात की लगातार समीक्षा की जा रही है और स्थिति सामान्य होने पर सेवाएं बहाल की जाएंगी.

खामेनेई की हत्या के विरोध में प्रदर्शन

ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की हत्या की खबर के बाद कश्मीर के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए. श्रीनगर, बडगाम और दक्षिण कश्मीर के इलाकों में बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर उतरे. श्रीनगर के बेमिना, गुंड हसीभट और जहांगीर चौक, बडगाम के नरबल और मगाम, पट्टन तथा पुलवामा के आसपास भी रैलियां निकाली गईं. इन इलाकों में शिया आबादी अधिक है और प्रदर्शनकारियों ने अमेरिका और इजराइल के खिलाफ नारे लगाए.

कुछ जगहों पर बिगड़े हालात

नरबल और बेमिना में स्थिति तब तनावपूर्ण हो गई जब कुछ युवाओं ने सुरक्षाबलों के वाहनों पर पथराव किया. जवाब में सुरक्षाबलों ने भीड़ को तितर-बितर करने के लिए हल्का बल प्रयोग किया और आंसू गैस के गोले दागे. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बना, लेकिन बाद में हालात काबू में कर लिए गए. प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है.

पाबंदियों से आम जनजीवन प्रभावित

विरोध प्रदर्शनों के बाद कई जिलों में एहतियातन पाबंदियां लगा दी गई हैं. घाटी के कई हिस्सों में बाजार बंद रहे और सड़कों पर आवाजाही कम रही. श्रीनगर के सिटी सेंटर लाल चौक को पूरी तरह सील कर दिया गया है. अन्य संवेदनशील इलाकों में बैरिकेडिंग और चेकपॉइंट लगाए गए हैं.

Related Post

स्कूल-कॉलेज बंद, परीक्षाएं स्थगित

एहतियाती कदम के तौर पर सभी सरकारी और निजी स्कूल दो दिन के लिए बंद कर दिए गए हैं. कश्मीर यूनिवर्सिटी, इस्लामिक यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी और सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ कश्मीर ने भी कक्षाएं स्थगित कर दी हैं और परीक्षाएं अगली सूचना तक टाल दी गई हैं. इससे छात्रों और अभिभावकों में चिंता देखी जा रही है.

सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

पूरे क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस और अर्धसैनिक बल तैनात किए गए हैं. लगातार गश्त की जा रही है और प्रशासन हालात पर नजर बनाए हुए है. अधिकारियों ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और शांति बनाए रखने की अपील की है.

Israel Iran War: जंग के बीच PM Modi का नेतन्याहू को घूमा फोन! आखिर क्या है माजरा?

Shubahm Srivastava

Recent Posts

O’Romeo OTT Release: ओटीटी पर धमाल मचाने आ रही है ‘ओ रोमियो’; जानें कब और कहां होगी स्ट्रीम?

O'Romeo OTT Release:शाहिद कपूर की नई फिल्म ओ रोमियो सिनेमाघरों इन दिनों छाई हुई है.…

March 3, 2026

क्रिकेटर से शादी नहीं करना चाहती थीं सागरिका, फिर कैसे बनी ज़हीर खान की लाइफ पार्टनर?

Sagarika Ghatge-Zaheer Khan: जब सागरिका पहली बार ज़हीर से मिलीं, तब उन्होंने रिश्ते को उस…

March 3, 2026