Categories: देश

‘बेवजह किसी को…’, होटल-ढाबा मालिकों के नेम प्लेट विवाद पर जयंत चौधरी का चौंकाने वाला बयान, मचा दी सियासी सनसनी

मेरठ दौरे पर पहुंचे केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय लोकदल (RLD) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने कांवड़ यात्रा पर पहचान को लेकर उठे विवाद पर प्रतिक्रिया दी है। जयंत चौधरी ने पहचान विवाद पर ऐसा बयान दिया है जिसने सभी को हैरान कर दिया है।

Published by Ashish Rai

kanwar yatra name plate controversy: इस बार सावन का महीना 11 जुलाई से शुरू हो रहा है। श्रावण मास की शुरुआत के साथ ही कांवड़ यात्रा शुरू हो रही है। उत्तर प्रदेश में कांवड़ यात्रा शुरू होने से पहले ही योगी सरकार ने कांवड़ यात्रा रूट पर होटल और ढाबा संचालकों के लिए अपनी पहचान बताना अनिवार्य कर दिया है। वहीं इस मुद्दे पर प्रदेश की सियासत भी जमकर हो रही है। मेरठ दौरे पर पहुंचे केंद्रीय मंत्री और राष्ट्रीय लोकदल (RLD) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी ने कांवड़ यात्रा पर पहचान को लेकर उठे विवाद पर प्रतिक्रिया दी है। जयंत चौधरी ने पहचान विवाद पर ऐसा बयान दिया है जिसने सभी को हैरान कर दिया है। 

https://www.inkhabar.com/india/mallikarjun-kharge-bjp-droupadi-murmu-president-ram-nath-kovind-congress-gaurav-bhatia-13496/

‘किसी को बेवजह परेशान…’

दरअसल, जब पत्रकारों ने केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी से पूछा कि ‘कांवड़ यात्रा से पहले कुछ हिंदू संगठन ढाबा मालिकों की नेम प्लेट चेक कर रहे हैं, उनके आधार कार्ड चेक कर रहे हैं। आप इसे किस तरह से देखते हैं?’ इसका जवाब देते हुए जयंत चौधरी ने कहा, ‘किसी को बेवजह परेशान नहीं किया जाना चाहिए, सौहार्द बनाए रखना चाहिए।’ अखिलेश यादव के इस बयान पर कि कांवड़ियों के लिए अभी तक कोई सुरक्षा नहीं है, केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यूपी में सभी सुरक्षित हैं। वहीं, कांग्रेस सांसद इमरान मसूद के इस बयान पर कि ‘कांग्रेस की सरकार आने पर वक्फ संशोधन विधेयक वापस लिया जाएगा’, उन्होंने कहा कि अगर सरकार आएगी तब तो।’

Related Post

मेरठ में नया अध्याय लिखा जा रहा है- जयंत चौधरी

 सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय और आईआईटी रोपड़ के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर होने पर उन्होंने कहा कि मेरठ में नया अध्याय लिखा जाएगा, वैज्ञानिक किसानों के बीच रहेंगे, नए आविष्कार खेतों तक पहुंचेंगे, आज इसकी नींव रखी गई है। आपको बता दें कि जयंत चौधरी मेरठ के सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय की आधुनिक लैब का उद्घाटन करने आए थे।

https://www.inkhabar.com/india/ram-vilas-paswan-son-chirag-paswan-tells-the-story-behind-how-he-rejoined-bjp-13450/

Ashish Rai

Recent Posts

CPR demonstration: पुलिस कुत्ते पाको ने किया हैरान कर देने वाला सीपीआर प्रदर्शन, वायरल वीडियो में दिखी अद्भुत ट्रेनिंग

CPR demonstration: मैड्रिड पुलिस का कुत्ता पाको सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जहां…

March 22, 2026

Global Terrorism Index 2026: पाकिस्तान बना दुनिया का सबसे खतरनाक देश, आतंकवाद के मामले में किया टॉप

Pakistan top terrorist country: TTP 'तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान' पाकिस्तान का सबसे खतरनाक आतंकी संगठन बन चुका…

March 22, 2026

Stock Market Holiday: निवेशकों के लिए अलर्ट! 4 दिन बंद रहेगा बाजार, क्या इससे बदल जाएगा ट्रेंड?

Share Market Closed Dates: इन दिनों इक्विटी, डेरिवेटिव और फॉरेक्स सेगमेंट में कोई ट्रेडिंग नहीं…

March 22, 2026

Dhurandhar 2: मेकअप का कमाल या दिमाग का खेल? ‘धुरंधर 2’ में रणवीर का खौफनाक लुक का मेकिंग वीडियो वायरल

Dhurandhar 2: ‘धुरंधर 2’ में रणवीर सिंह के डरावने ‘घोस्ट लुक’ का मेकिंग वीडियो सामने…

March 22, 2026