Categories: देश

Maharashtra News: महाराष्ट्र में होने वाला है बड़ा खेला, शरद पवार और उद्धव ठाकरे करने जा रहे बड़ा उलटफेर! क्या कांग्रेस को लगने वाला है डबल झटका?

KC Tyagi On Maharashtra Politics: शरद पवार ने सीएम देवेंद्र फडणवीस की तारीफ की थी। इस घटना के बाद केसी त्यागी ने दावा किया कि महाराष्ट्र में कुछ बड़ा होने वाला है। त्यागी ने यह भी दावा किया कि शरद पवार गुट और उद्धव ठाकरे गुट बीजेपी के संपर्क में हैं।

Published by Shubahm Srivastava

KC Tyagi On Maharashtra Politics: जनता दल (यूनाइटेड) के वरिष्ठ नेता केसी त्यागी ने महाराष्ट्र को लेकर एक बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि एनसीपी-सपा और शिवसेना-यूबीटी लगातार बीजेपी के संपर्क में हैं। उनका मानना है कि महाराष्ट्र की राजनीति में कुछ बड़ा होने वाला है। इसके अलावा, जेडीयू के वरिष्ठ नेता ने सपा सांसदों के मस्जिद जाने पर अखिलेश यादव का बचाव किया।

महाराष्ट्र में होगा बड़ा उलटफेर!

आपको बता दें कि हाल ही में शरद पवार ने सीएम देवेंद्र फडणवीस की तारीफ की थी। इस घटना के बाद केसी त्यागी ने दावा किया कि महाराष्ट्र में कुछ बड़ा होने वाला है। त्यागी ने यह भी दावा किया कि शरद पवार गुट और उद्धव ठाकरे गुट बीजेपी के संपर्क में हैं। उनके इस दावे की चर्चा इसलिए भी हो रही है क्योंकि हाल ही में मज़ाकिया अंदाज़ में ही सही, सीएम फडणवीस ने उद्धव ठाकरे को अपने साथ आने का ऑफर दिया था।

सपा सांसदों के मस्जिद जाने पर क्या कहा?

समाचार एजेंसी आईएएनएस को दिए एक बयान में केसी त्यागी ने कहा कि रामपुर से समाजवादी पार्टी के सांसद मोहिबुल्लाह नदवी इस मस्जिद के इमाम हैं। उनके निमंत्रण पर सपा सांसद वहाँ चाय पीने गए थे। इससे पहले, भाजपा ने अखिलेश यादव पर सवाल उठाते हुए कहा था कि मस्जिद कोई बैठक स्थल नहीं है।

Related Post

आपको बता दें कि अखिलेश यादव और सपा सांसद दिल्ली में संसद भवन के पास बनी एक मस्जिद में बैठे देखे गए थे। इस पर भाजपा ने सपा पर हमला बोला है। हालाँकि, केसी त्यागी का बयान बिल्कुल उलट है। उन्होंने कहा कि यह गलत नहीं है।

बिहार में चल रहे SIR पर क्या कहा?

बिहार में एसआईआर के मुद्दे पर केसी त्यागी ने कहा, एसआईआर का आकलन चल रहा है। 97 फीसदी लोगों ने अपने नाम दर्ज करा लिए हैं। राजनीतिक दलों को एक महीने का समय दिया जाएगा ताकि नाम सही तरीके से शामिल किए जा सकें।

Ghaziabad Fake Embassy: जिन 4 देशों का राजदूत बनकर ठगी कर रहा था हर्षवर्धन, दुनिया के नक्शे पर कहां हैं मौजूद? ढूंढने में गुजर जएगी…

Shubahm Srivastava
Published by Shubahm Srivastava

Recent Posts

Delhi Government: डीटीसी की 50 नई एसी बसें दिल्ली से वैष्णो देवी, खाटू श्याम और अयोध्या तक शुरू, जानें पूरा प्लान

Delhi Government: दिल्ली सरकार तीन प्रमुख धार्मिक स्थलों-कटरा (वैष्णो देवी), खाटू श्याम और अयोध्या-तक अंतर-राज्यीय…

March 16, 2026

Rajya Sabha elections: राज्यसभा के लिए चुने गए नीतीश कुमार, कब छोड़ेंगे सीएम पद! एनडीए ने जीती पांचों सीटें

Bihar Rajya Sabha elections: बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए हुए चुनाव में…

March 16, 2026

Kerala BJP First List: केरल चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की 47 उम्मीदवारों की पहली सूची, यहां देखें पूरी लिस्ट

केरल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर…

March 16, 2026

This is test 2

This is test 2

March 16, 2026