Categories: देश

Jammu Kashmir Statehood: 5 अगस्त को होने वाला है कुछ बड़ा? जम्मू कश्मीर को लेकर दिल्ली में हलचल तेज, PM Modi और अमित शाह ने राष्ट्रपति से की मुलाकात

Jammu Kashmir Statehood: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात के बाद, इस बात की चर्चा जोरों पर है कि जम्मू-कश्मीर को लेकर कोई बड़ा ऐलान हो सकता है। ऐसे में जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने अटकलों पर विराम लगाने की कोशिश की है।

Published by Sohail Rahman

5 August Decision: आज 5 अगस्त है, ये दिन मोदी सरकार के लिए बेहद खास होता है। आज ही के दिन मोदी सरकार ने कई बड़े-बड़े फैसले लिए हैं। जिसे ऐतिहासिक फैसला माना जाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात के बाद, इस बात की चर्चा जोरों पर है कि जम्मू-कश्मीर को लेकर कोई बड़ा ऐलान हो सकता है। ऐसे में, जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने अटकलों पर विराम लगाने की कोशिश की है। उन्होंने कहा, “मैंने जम्मू-कश्मीर को लेकर तमाम तरह की संभावनाएँ और अटकलें सुनी हैं। लेकिन मेरी निजी राय में, 5 अगस्त को न तो कुछ बुरा होगा और न ही कुछ अच्छा।”

उमर अब्दुल्ला ने क्या कहा?

उमर अब्दुल्ला ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “मैंने जम्मू-कश्मीर में कल क्या हो सकता है, इस पर हर संभावित संभावना और जोड़-तोड़ सुनी है। इसलिए मैं थोड़ा जोखिम उठाकर कह सकता हूँ कि कल कुछ नहीं होगा। सौभाग्य से कुछ बुरा नहीं होगा, लेकिन दुर्भाग्य से कुछ अच्छा भी नहीं होगा।” मैं संसद के इस मानसून सत्र में जम्मू-कश्मीर के लिए कुछ सकारात्मक होने को लेकर अभी भी आशावादी हूँ, लेकिन कल नहीं। और नहीं, मेरी दिल्ली में किसी से कोई मुलाकात या बातचीत नहीं हुई है। यह अंदर से महसूस हो रहा है। देखते हैं कल इसी समय क्या होता है।”

Related Post

Delhi-NCR Weather: Delhi-NCR में नहीं थमेगा बारिश का सिलसिला, इन इलाकों में पड़ती रहेंगी बौछारें, जानिए इस हफ्ते कैसा रहेगा मौसम

5 अगस्त क्यों खास है?

उमर अब्दुल्ला ने स्पष्ट किया कि दिल्ली में उनकी किसी से कोई मुलाकात या बातचीत नहीं हुई है और यह बस एक “अंतर्ज्ञान” यानी अंदर से आ रही भावना है। 5 अगस्त की तारीख जम्मू-कश्मीर के लिए बेहद संवेदनशील मानी जाती है। साल 2019 में इसी दिन अनुच्छेद 370 हटाया गया था और जम्मू-कश्मीर को दो केंद्र शासित प्रदेशों में विभाजित किया गया था। आज उस घटना के 6 साल पूरे हो रहे हैं। इसी पृष्ठभूमि में, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की राष्ट्रपति से मुलाकात को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। कहा जा रहा है कि सरकार जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनावों की घोषणा कर सकती है या राज्य का दर्जा बहाल करने से जुड़ी कोई प्रक्रिया शुरू की जा सकती है।

UP में मची तबाही! इन जिलों पर बाढ़ ने मचाया कोहराम..बादलों ने भी पसारें पैर, जानिए आज कैसा रहेगा प्रदेश का हाल

Sohail Rahman
Published by Sohail Rahman

Recent Posts

Bihar Daroga Result 2026: बिहार पुलिस SI भर्ती का रिजल्ट आउट, आधिकारिक वेबसाइट पर देखें रिजल्ट और मेरिट लिस्ट

Bihar Daroga Result 2026: बिहार पुलिस सब-ऑर्डिनेट सर्विस कमीशन (BPSSC) ने पुलिस सब-इंस्पेक्टर (SI) प्रीलिमिनरी…

March 16, 2026

Shubman Gill Champions Trophy error: BCCI के अवॉर्ड समारोह में ऐसा क्या हो गया, जिससे रोहित शर्मा के फैन्स हुए नाराज

Shubman Gill Champions Trophy error: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की एक गलती ने रोहित…

March 16, 2026

Hyundai Creta petrol या electric कौन सी कार ज्यादा सस्ती, किसके फीचर्स में दम?

Hyundai Creta petrol vs electric: इन दिनों अगर आप कोई कार खरीदने की सोच रहे…

March 16, 2026

Ration Dealer Complaint: राशन डीलर कर रहा है मनमानी? इस नंबर पर करें शिकायत, तुरंत होगा समाधान

Ration Dealer Complaint: खाद्य और सार्वजनिक वितरण विभाग राशन बांटने के दौरान आने वाली समस्याओं…

March 16, 2026

DME Gas Alternative LPG: अब बिना LPG सिलेंडर घर में बनेगा खाना, आखिर क्या है वैज्ञानिकों की नई खोज!

DME Gas Alternative LPG: पुणे के वैज्ञानिकों ने LPG का विकल्प तलाशने का दावा है.…

March 16, 2026