Categories: देश

जम्मू-कश्मीर राज्यसभा चुनाव: बीजेपी ने उतारे उम्मीदवार, नहीं लड़ेगी कांग्रेस, CM अब्दुल्ला ने बताया समीकरण

Jammu-Kashmir Election 2025: उमर अब्दुल्ला की सरकार में कांग्रेस की कोई भागीदारी नहीं है. जी हां, कांग्रेस उमर सरकार के मंत्रिमंडल में शामिल नहीं हुई, न ही नेशनल कॉन्फ्रेंस ने उसे राज्यसभा चुनाव में कोई हिस्सा दिया है. ऐसे में सवाल उठता है कि जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस के बीच यह कैसी रिश्ता है?

Published by Heena Khan

Jammu Kashmir Rajya Sabha Election: जम्मू कश्मीर में राज्यसभा चुनाव होने में कुछ ही समय बाकी है. जिस तरह बिहार में चुनावी माहौल बना हुआ है उसी तरह जम्मू कश्मीर में भी तैयारियां तेज हो गई हैं. वहीं आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जम्मू-कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस और कांग्रेस ने मिलकर चुनाव लड़ा था. वहीं दोनों पार्टियाँ गठबंधन में हैं, लेकिन उमर अब्दुल्ला की सरकार में कांग्रेस की कोई भागीदारी नहीं है. जी हां, कांग्रेस उमर सरकार के मंत्रिमंडल में शामिल नहीं हुई, न ही नेशनल कॉन्फ्रेंस ने उसे राज्यसभा चुनाव में कोई हिस्सा दिया है. ऐसे में सवाल उठता है कि जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस के बीच यह कैसी रिश्ता है?

बीजेपी पर भड़के उम्र अब्दुल्लाह?

इस दौरान जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने राज्यसभा चुनाव को लेकर बड़ी जानकारी दी है और कहा है कि भाजपा बिना खरीद-फरोख्त के तीन राज्यसभा सीटें नहीं जीत सकती. भाजपा बिना खरीद-फरोख्त के एक भी सीट नहीं जीत सकती. उन्हें सीटें जीतने के लिए 30 विधायकों की ज़रूरत है, लेकिन उनके पास सिर्फ़ 28 हैं. भाजपा के पास इन 28 के अलावा एक भी विधायक नहीं है, इतना ही नहीं इस दौरान उन्होंने ये भी कहा कि अगर वो तीन सीटें जीतने का दावा कर रहे हैं, तो यह धन, बाहुबल और एजेंसियों की ताकत है.अगर वो वाकई धमकी या रिश्वत के ज़रिए चुनाव जीतने की कोशिश कर रहे हैं, तो वो साबित कर रहे हैं कि बिहार के लोग जो कह रहे हैं, वो सच है. वरना, जहां तक संख्या की बात है, बीजेपी एक भी सीट नहीं जीत सकती. यह राज्यसभा चुनाव दिखाएगा कि कौन भाजपा का दोस्त है और कौन नहीं.

Related Post

कब होंगे चुनाव ?

जम्मू-कश्मीर में 24 अक्टूबर को चुनाव होंगे, जिसमें चार नामांकन होंगे. चुनाव आयोग ने चार नामांकनों के लिए तीन अधिसूचनाएं जारी की हैं. चुनाव आयोग के अनुसार, पहले दो नामांकनों के लिए अलग-अलग मतदान होगा, जबकि बाकी दो नामांकनों के लिए संयुक्त मतदान होगा. इस प्रकार, तीन चुनाव होंगे (एक, एक और दो निर्वाचन क्षेत्रों के लिए अलग-अलग मतदान).

Durgapur Gangrape Case: कौन है 5वां आरोपी? दरिंदे को बंगाल पुलिस ने दबोचा; अब मिलेगी मौत से भी बदतर सजा!

Heena Khan
Published by Heena Khan

Recent Posts

Gen Z को लगा झटका, बंद हो रहा इंस्टाग्राम का एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन, ऐसे करें अपनी चैट्स को सिक्योर

Instagram end to end encryption: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम का इस्तेमाल आज-कल हर कोई कर…

March 16, 2026

Gudi Padwa 2026 Bank Holiday: गुड़ी पड़वा पर किन-किन शहरों में बैंक रहेंगे बंद, RBI ने जारी की छुट्टियों की लिस्ट

Gudi Padwa 2026 Bank Holiday:  गुड़ी पड़वा/उगादि/तेलुगु नव वर्ष/नवरात्र के चलते गुरुवार (19 मार्च, 2026)…

March 16, 2026