Categories: देश

Operation Sindoor: PAK को उसके मुस्लिम दोस्तों ने दिया धोखा, जिस हथियार ने मुनीर-शहबाज के निकाले थे आंसू…उसी को खरीदने के लिए भारत से कर रहे डील

Operation Sindoor: जनवरी 2022 में फिलीपींस ने ब्रह्मोस मिसाइल के लिए 375 मिलियन डॉलर का सौदा किया था। इसके बाद भारत को इसकी दो खेप मिल चुकी हैं। वहीं, दुनिया के सबसे बड़े मुस्लिम देश इंडोनेशिया की बात करें तो वह 450 मिलियन डॉलर का सौदा करना चाहता है।

Published by Shubahm Srivastava

Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत ने पाक सेना को हिलाकर रख दिया था। वहीं ब्रह्मोस मिसाइल के सपने अभी भी मुनीर और पीएम शहबाज को आ रहे हैं। हाल ये है कि भारत की ब्रह्मोस मिसाइल की ताकत का डंका इस वक्त पूरी दुनिया में बज रहा है। पाक के लिए सबसे बूरी खबर ये है कि दुनिया के कई इस्लामिक देश इस शक्तिशाली मिसाइल को खरीदने के लिए लाइन लगाए खड़े हैं।  

इस बात की पूष्टि खुद रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने की है। रविवार (13 जुलाई, 2025) को उन्होंने कहा कि, आपने देखा होगा कि ऑपरेशन सिंदूर में ब्रह्मोस मिसाइल ने कमाल कर दिखाया है और इतना ही नहीं, ब्रह्मोस मिसाइल के इस चमत्कार के बाद दुनिया के लगभग 14-15 देशों ने भारत से ब्रह्मोस मिसाइल की मांग की है।

इन देशों ने मांगी भारत से ब्रह्मोस मिसाइल?

रिपोर्टों के अनुसार, ब्रह्मोस मिसाइल को लेकर कई देशों के साथ बातचीत चल रही है। इनमें फिलीपींस, इंडोनेशिया, वियतनाम और मलेशिया शामिल हैं। सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, ओमान, कतर, मिस्र जैसे इस्लामी देशों ने इसे खरीदने में रुचि दिखाई है। ब्राज़ील, अर्जेंटीना, वेनेजुएला, ब्रुनेई, सिंगापुर और थाईलैंड जैसे देश भी इस सूची में शामिल हैं।

ये देश डील करने के करीब

अन्य देशों की बात करें तो जनवरी 2022 में फिलीपींस ने ब्रह्मोस मिसाइल के लिए 375 मिलियन डॉलर का सौदा किया था। इसके बाद भारत को इसकी दो खेप मिल चुकी हैं। वहीं, दुनिया के सबसे बड़े मुस्लिम देश इंडोनेशिया की बात करें तो वह 450 मिलियन डॉलर का सौदा करना चाहता है। लेकिन अभी इस पर फैसला नहीं हुआ है।

Related Post

वहीं, वियतनाम भी भारत के साथ 700 मिलियन डॉलर का सौदा करना चाहता है। इनके अलावा, मलेशियाई वायुसेना ने भी ब्रह्मोस में रुचि दिखाई है। दरअसल, मलेशिया सुखोई-30MKM लड़ाकू विमान का इस्तेमाल करता है, इसके लिए ब्रह्मोस मिसाइल एकदम सही है।

मुस्लिम देशों ने छोड़ा पाक का साथ

पाकिस्तान को सबसे ज़्यादा जिस बात ने परेशान किया है, वो ये है कि जिन देशों ने सबसे ज़्यादा दिलचस्पी दिखाई है, उनमें बड़े मुस्लिम देश शामिल हैं। और कई के पाकिस्तान के साथ अच्छे संबंध भी हैं। इनमें सऊदी अरब, इंडोनेशिया, मलेशिया, संयुक्त अरब अमीरात, ओमान, क़तर, मिस्र जैसे देश शामिल हैं। जब भी पाकिस्तान की अर्थव्यवस्था मुश्किल में होती है, मुस्लिम देशों के संगठन (OIC) में शामिल ये देश उसका साथ देते हैं। ऐसे में ये खबर पाकिस्तान को झटका देने वाली है।

VIDEO: अंडरगारमेंट्स में स्पाई कैमरा लगाकर PWD परीक्षा देने गई लड़की, बहार वॉकी-टॉकी के साथ पकड़ी गई बहन, मच गया हडकंप

Shubahm Srivastava
Published by Shubahm Srivastava

Recent Posts

CPR demonstration: पुलिस कुत्ते पाको ने किया हैरान कर देने वाला सीपीआर प्रदर्शन, वायरल वीडियो में दिखी अद्भुत ट्रेनिंग

CPR demonstration: मैड्रिड पुलिस का कुत्ता पाको सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जहां…

March 22, 2026

Global Terrorism Index 2026: पाकिस्तान बना दुनिया का सबसे खतरनाक देश, आतंकवाद के मामले में किया टॉप

Pakistan top terrorist country: TTP 'तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान' पाकिस्तान का सबसे खतरनाक आतंकी संगठन बन चुका…

March 22, 2026

Stock Market Holiday: निवेशकों के लिए अलर्ट! 4 दिन बंद रहेगा बाजार, क्या इससे बदल जाएगा ट्रेंड?

Share Market Closed Dates: इन दिनों इक्विटी, डेरिवेटिव और फॉरेक्स सेगमेंट में कोई ट्रेडिंग नहीं…

March 22, 2026