Categories: देश

UP Weather Today: थम जाएगा बारिश का सिलसिला? यूपीवालों को अब उमसभरी गर्मी करेगी परेशान, जानिए IMD का पूर्वानुमान

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में अब बारिश कम होती जा रही है और गर्मी व उमस बढ़ रही है। हालांकि मौसम विभाग ने अगले दो दिन के लिए कुछ इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

Published by Heena Khan

UP Weather Today: उत्तर प्रदेश में अब बारिश कम होती जा रही है और गर्मी व उमस बढ़ रही है। हालांकि मौसम विभाग ने अगले दो दिन के लिए कुछ इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। राजधानी लखनऊ समेत कई जिलों में तापमान बढ़ने से गर्मी का असर ज्यादा महसूस हो रहा है।

जानिए आज कहां कहां छाएंगे बादल

11 जुलाई को प्रदेश के कुछ हिस्सों में ही बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी और पूर्वी यूपी में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। खासतौर पर बांदा, चित्रकूट, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर जैसे जिलों में भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा मिर्जापुर, कानपुर, आगरा, इटावा और मथुरा में भी बादल गरजने और बिजली चमकने के आसार हैं।

Related Post

कैसा रहेगा तापमान

तापमान की बात करें तो अधिकतर जिलों में दिन का तापमान 30 से 35 डिग्री और रात का तापमान 24 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा रहा है। गुरुवार को हमीरपुर, आगरा, कानपुर, इटावा, प्रयागराज, बहराइच, बांदा, अयोध्या, झांसी और अलीगढ़ में बारिश देखने को मिली। मौसम विभाग के मुताबिक 14 जुलाई के बाद भारी बारिश की संभावना नहीं है।

लॉर्ड्स टेस्ट में टीम इंडिया के लिए बुरी खबर! चोटिल होकर बाहर गये उप-कप्तान ऋषभ पंत, इस खिलाड़ी ने संभाली विकेटकीपिंग

Heena Khan
Published by Heena Khan
Tags: UP Weather

Recent Posts

CPR demonstration: पुलिस कुत्ते पाको ने किया हैरान कर देने वाला सीपीआर प्रदर्शन, वायरल वीडियो में दिखी अद्भुत ट्रेनिंग

CPR demonstration: मैड्रिड पुलिस का कुत्ता पाको सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जहां…

March 22, 2026

Global Terrorism Index 2026: पाकिस्तान बना दुनिया का सबसे खतरनाक देश, आतंकवाद के मामले में किया टॉप

Pakistan top terrorist country: TTP 'तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान' पाकिस्तान का सबसे खतरनाक आतंकी संगठन बन चुका…

March 22, 2026

Stock Market Holiday: निवेशकों के लिए अलर्ट! 4 दिन बंद रहेगा बाजार, क्या इससे बदल जाएगा ट्रेंड?

Share Market Closed Dates: इन दिनों इक्विटी, डेरिवेटिव और फॉरेक्स सेगमेंट में कोई ट्रेडिंग नहीं…

March 22, 2026