Categories: देश

Indigo Crisis: पैसेंजर्स की तकलीफ का बदला! अब DGCA ने किया हर आंसू का हिसाब, 22.20 करोड़ की पेनल्‍टी का कौन असली हकदार?

DGCA Action on IndiGo Crisis: दिसंबर में रोस्‍टरिंग में गड़बड़ी के चलते हजारों यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा था. इस क्राइसिस के मामले में डीजीसीए ने एक बड़ा कदम उठा लिया है. इंडिगो एयरलाइंस पर ₹22.20 करोड़ की पेनल्टी लगाई है.

Published by Preeti Rajput

DGCA Action on IndiGo Crisis: दिसंबर 2025 के शुरुआत में हुए इंडिगो फ्लाइट क्राइसिस मामले में डायरेक्‍टोरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन यानी डीजीसीए ने एक बड़ा फैसला लिया है. डीजीसीए ने भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन के खिलाफ कड़ा एक्शन  लिया है. इस एक्टर ने जरिए डीजीसीए ने हर उस पल का हिसाब लिया, जिसके कारण पैसेंजर्स को खून के आंसू रोने के लिए मजबूर हो गए थे. फ्लाइट ऑपरेशंस और रिवाइज्ड एफडीटीएल कार के नियमों का पालन न करने की वजह से डीजीसीए ने टॉप मैनेजमेंट को वॉर्निंग दी गई है. इसके साथ कुल ₹22.20 करोड़ की भारी पेनल्टी भी एयरलाइन के खिलाफ लगाई गई है.

22.20 करोड़ की भारी पेनल्टी

डीजीसीए ने इंडिगो के सीईओ को फ्लाइट क्राइसिस मैनेजमेंट पर ओवरऑल ओवरसाइट के लिए कॉशन जारी किया है. इसके साथ ही अकाउंटेबल मैनेजर को विंटर शेड्यूल 2025 और रिवाइज्ड एफडीटीएल कार का ठीक तरह से आंकलन न करने पर वॉर्निंग जारी की गई है. डीजीसीए के अनुसार, इसी कारण एयरलाइन को इतने वाली क्राइस से गुजरना पड़ा था. इसके अलावा सीनियर वाइस प्रेसिडेंट को सिस्टमिक प्लानिंग और रिवाइज्ड एफडीटीएल ठीक समय पर लागू न करने के लिए वॉर्निंग दी है.

Related Post

डीजीसीए ने किया पल-पल का हिसाब

डीजीसीए ने एयरक्राफ्ट रूल्स 1937 के रूल 133A के तहत  निर्देशों को पालन न करने पर पेनल्टी लगाई है. एफडीटीएल कार और अन्य सीएआर नियमों के अनदेखी के 6 अलग-अलग मामलों में 30-30 लाख की पेनल्टी लगाई. पेनल्टी का कुल 1.80 करोड़ फाइन हुआ. वहीं  5 दिसंबर  से  10 फरवरी 2026 तक कुल 68 दिनों तक रिवाइज्ड एफडीटीएल कार नियम ना पालन करने पर कंटिन्यूड नॉन-कंप्लायंस के तहत कार्रवाई की गई. इसके लिए ₹30 लाख प्रति दिन से ₹20.40 करोड़ की पेनल्टी हुई. डिगो एयरलाइंस पर कुल ₹22.20 करोड़ की पेनल्टी लगाई गई है.

Preeti Rajput
Published by Preeti Rajput

Recent Posts

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026

Silver Price Today: US-Iran संकट के बीच चांदी ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर कीमतों में बड़ा जंप

Silver Rate Today: शुक्रवार, 6 मार्च को चांदी की कीमतों में तेज़ी आई क्योंकि इन्वेस्टर्स…

March 6, 2026