Categories: देश

Trains Cancelled: कड़ाके की ठंड से उत्तर भारत में 24 ट्रेनें रद्द, 28 ट्रेनों के फेरे हुए कम, अभी चेक करें लिस्ट

Trains Cancelled: घने कोहरे के कारण रेलवे ने 1 दिसंबर 2025 से 28 फरवरी 2026 तक 24 ट्रेनों को पूरी तरह रद्द किया है और 28 ट्रेनों के फेरे तय दिनों में कम किए हैं. एक जोड़ी ट्रेन आंशिक रूप से रद्द रहेगी.

Published by sanskritij jaipuria

Trains Cancelled: उत्तर बिहार समेत पूरे उत्तर भारत में ठंड बढ़ते ही घना कोहरा भी देखने को मिल रहा है. रात से सुबह तक ट्रैक पर धुंध छाई रहने के कारण कई ट्रेनें घंटों देरी से चल रही हैं. ऐसे हालात में यात्रियों की सेफटी को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने बड़ा कदम उठाया है. कई रूट्स पर चलने वाली ट्रेनें तय समय के लिए बंद कर दी गई हैं, जबकि कुछ की आवृत्ति कम की गई है.

तीन महीने तक 24 ट्रेनें पूरी तरह रद्द

रेलवे ने पटना, प्रयागराज, हावड़ा, अमृतसर, कामाख्या, कोलकाता, अजमेर, अंबाला और कई अन्य रूट्स पर चलने वाली 24 ट्रेनों को 1 दिसंबर 2025 से 28 फरवरी 2026 तक रद्द कर दिया है. इसका असर दिल्ली, पंजाब, उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल और असम के लाखों यात्रियों पर पड़ेगा.

पूरी तरह रद्द की गई ट्रेनें

(नीचे दी गई सभी ट्रेनें निर्धारित तारीखों में बिल्कुल नहीं चलेंगी)

 14112 प्रयागराज जं.–मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस – 01.12.25 से 25.02.26 तक नहीं चलेगी
 14111 मुजफ्फरपुर–प्रयागराज जं. एक्सप्रेस – 01.12.25 से 25.02.26
 22198 वीरांगना लक्ष्मीबाई (झांसी)–कोलकाता एक्सप्रेस  – 05.12.25 से 27.02.26
 22197 कोलकाता–वीरांगना लक्ष्मीबाई (झांसी) एक्सप्रेस – 07.12.25 से 01.03.26
 12327 हावड़ा–देहरादून उपासना एक्सप्रेस  – 02.12.25 से 27.02.26
 12328 देहरादून–हावड़ा उपासना एक्सप्रेस  – 03.12.25 से 28.02.26
 14003 मालदा टाउन–नई दिल्ली एक्सप्रेस  – 06.12.25 से 28.02.26
 14004 नई दिल्ली–मालदा टाउन एक्सप्रेस  – 04.12.25 से 26.02.26
 14523 बरौनी–अंबाला हरिहर एक्सप्रेस  – 04.12.25 से 26.02.26
 14524 अंबाला–बरौनी हरिहर एक्सप्रेस  – 02.12.25 से 24.02.26
 14617 पूर्णिया कोर्ट–अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस  – 03.12.25 से 02.03.26
 14618 अमृतसर–पूर्णिया कोर्ट जनसेवा एक्सप्रेस  – 01.12.25 से 28.02.26
 15903 डिब्रूगढ़–चंडीगढ़ एक्सप्रेस  – 01.12.25 से 27.02.26
 15904 चंडीगढ़–डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस  – 03.12.25 से 01.03.26
 15620 कामाख्या–गया एक्सप्रेस  – 01.12.25 से 23.02.26
 15619 गया–कामाख्या एक्सप्रेस  – 02.12.25 से 24.02.26
 15621 कामाख्या–आनंद विहार एक्सप्रेस – 04.12.25 से 26.02.26
 15622 आनंद विहार–कामाख्या एक्सप्रेस – 05.12.25 से 27.02.26 तक नहीं चलेगी
 12873 हटिया–आनंद विहार एक्सप्रेस – 01.12.25 से 26.02.26 तक नहीं चलेगी
 12874 आनंद विहार–हटिया एक्सप्रेस  – 02.12.25 से 27.02.26
 22857 संतरागाछी–आनंद विहार एक्सप्रेस  – 01.12.25 से 02.03.26
 22858 आनंद विहार–संतारागाछी एक्सप्रेस  – 02.12.25 से 03.03.26
 18103 टाटा–अमृतसर एक्सप्रेस  – 01.12.25 से 25.02.26
 18104 अमृतसर–टाटा एक्सप्रेस  – 03.12.25 से 27.02.26

28 ट्रेनों के फेरे कम किए गए

कई ट्रेनें रोजाना चलती थीं, लेकिन अब ये हफ्ते के कुछ तय दिन रद्द रहेंगी. बाकी दिनों में सामान्य रूप से चलेंगी.

कम आवृत्ति वाली प्रमुख ट्रेनें

(नीचे केवल पैटर्न समझाने के लिए  सभी ट्रेनें सूची में शामिल)

Related Post

 11123 ग्वालियर–बरौनी एक्सप्रेस: सोमवार और गुरुवार को रद्द
 11124 बरौनी–ग्वालियर एक्सप्रेस: मंगलवार और शुक्रवार को रद्द
 12988 अजमेर–सियालदह एक्सप्रेस: मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को रद्द
 12987 सियालदह–अजमेर एक्सप्रेस: बुधवार, शुक्रवार और रविवार को रद्द
 13019 हावड़ा–काठगोदाम बाघ एक्सप्रेस: हर रविवार रद्द
 13020 काठगोदाम–हावड़ा बाघ एक्सप्रेस: हर मंगलवार रद्द
 12317 कोलकाता–अमृतसर एक्सप्रेस: हर रविवार रद्द
 12318 अमृतसर–कोलकाता एक्सप्रेस: हर मंगलवार रद्द
 12357 कोलकाता–अमृतसर एक्सप्रेस: हर शनिवार रद्द
 12358 अमृतसर–कोलकाता एक्सप्रेस: हर सोमवार रद्द
 22405 भागलपुर–आनंद विहार गरीबरथ: हर गुरुवार रद्द
 22406 आनंद विहार–भागलपुर गरीबरथ: हर बुधवार रद्द
 12505 कामाख्या–आनंद विहार नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस: रविवार और बुधवार रद्द
 12506 आनंद विहार–कामाख्या नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस: मंगलवार और शुक्रवार रद्द
 15483 अलीपुरद्वार–दिल्ली सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस: बुधवार और शनिवार रद्द
 15484 दिल्ली–अलीपुरद्वार सिक्किम महानंदा एक्सप्रेस: शुक्रवार और सोमवार रद्द
 12523 न्यू जलपाईगुड़ी–नई दिल्ली एक्सप्रेस: हर मंगलवार रद्द
 12524 नई दिल्ली–न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस: हर बुधवार रद्द
 15909 डिब्रूगढ़–लालगढ़ अवध आसाम एक्सप्रेस: हर शनिवार रद्द
 15910 लालगढ़–डिब्रूगढ़ अवध आसाम एक्सप्रेस: हर मंगलवार रद्द
 15033 और 15034 पाटलिपुत्र–लखनऊ एक्सप्रेस: सोमवार, मंगलवार और बुधवार को रद्द
 15079 और 15080 पाटलिपुत्र–गोरखपुर एक्सप्रेस: रविवार, सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को रद्द
 15074–15073 त्रिवेणी एक्सप्रेस (टनकपुर–सिंगरौली): बुधवार/गुरुवार को रद्द
 15076–15075 त्रिवेणी एक्सप्रेस (टनकपुर–शक्तिनगर): मंगलवार/शनिवार और बुधवार/रविवार को रद्द

एक जोड़ी ट्रेन आंशिक रूप से रद्द

कोहरे के कारण दो ट्रेनें कुछ दूरी तक नहीं चलेंगी.

 12177 हावड़ा-मथुरा चंबल एक्सप्रेस
  5 दिसंबर 2025 से 27 फरवरी 2026 तक आगरा कैंट–मथुरा जंक्शन के बीच रद्द

 12178 मथुरा-हावड़ा चंबल एक्सप्रेस
  1 दिसंबर 2025 से 23 फरवरी 2026 तक मथुरा जंक्शन–आगरा कैंट के बीच रद्द

यात्रियों क्या करें?

 यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति जरूर जांचें.
 IRCTC या रेलवे सुरक्षा हेल्पलाइन से ताजा जानकारी लें.
 रद्द ट्रेन की टिकट होने पर स्वतः रिफंड मिलता है, फिर भी स्टेटस चेक करना बेहतर है.

sanskritij jaipuria
Published by sanskritij jaipuria

Recent Posts

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026

Silver Price Today: US-Iran संकट के बीच चांदी ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर कीमतों में बड़ा जंप

Silver Rate Today: शुक्रवार, 6 मार्च को चांदी की कीमतों में तेज़ी आई क्योंकि इन्वेस्टर्स…

March 6, 2026

India vs England: 2 साल बाद सूर्या की तरह अक्षर ने कैसे लिखी जीत की कहानी, देखें वीडियो

India vs England: टी20 विश्व कप 2026 सेमीफाइनल में अक्षर पटेल ने शानदार फील्डिंग, तीन…

March 6, 2026

Mojtaba Khamenei: औलाद पैदा नहीं कर सकते थे मोजतबा खामेनेई! कर रखीं थीं कई शादियां, नए सुप्रीम लीडर को लेकर खुले बड़े राज़

Iran-Israel War: US डिप्लोमैट द्वारा लीक की गई जानकारी में कहा गया कि, मोजतबा खामेनेई…

March 6, 2026