Categories: देश

SCO Summit 2025: पहलगाम आतंकी हमले को लेकर PAK को बचा रहा था चीन, राजनाथ सिंह ने कर दिया बड़ा खेला…मुंह छिपाने लायक नहीं बचे ख्वाजा आसिफ

Published by Ankit Patel

SCO Summit 2025: भारतीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने चीन पहुंचे हैं। इस दौरान रक्षामंत्री ने चीन और पाकिस्तान को बड़ा झटका दिया है। असल में उन्होंने एससीओ समिट की जॉइंट स्टेटमेंट पर साइन करने से इनकार कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत इस स्टेटमेंट में सीमा पार से हो रहे आतंकवाद के मुद्दे को शामिल करना चाहता था, लेकिन ऐसा नहीं हुआ, जिसके बाद ये कदम उठाया गया।

नहीं की ख्वाजा आसिफ से मुलाकात

इसके अलावा भारतीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने पाक रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ से भी मुलाकात नहीं की है। 22 अप्रैल को पहलगाम में हुआ आतंकी हमले के बाद से ही दोनों देशों के बीच तनाव अपने चरम पर है। भारत इस मसले को एससीओ समिट के जॉइंट स्टेटमेंट में शामिल करना चाहता था, लेकिन ऐसा नहीं हो सका। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने समिट में पाकिस्तान और आतंकवाद के मुद्दे पर तीखी प्रतिक्रिया दी।

Exact moment when India’s Defence Minister Rajnath Singh refused to sign the Shanghai Cooperation Organisation (SCO) document in China as it didn’t condemn the Pahalgam terror attack in Kashmir, but included Balochistan. pic.twitter.com/XgfhjzLlZC

Related Post

— Aditya Raj Kaul (@AdityaRajKaul) June 26, 2025

राजनाथ सिंह का आतंकवाद को लेकर PAK पर बड़ा हमला

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए कहा कि आतंकवाद के दोषियों, वित्तपोषकों और प्रायोजकों को जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए तथा इससे निपटने में दोहरे मापदंड नहीं अपनाए जाने चाहिए। शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के एक सम्मेलन में अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि कुछ देश आतंकवादियों को पनाह देने के लिए सीमा पार आतंकवाद का इस्तेमाल नीतिगत उपकरण के रूप में कर रहे हैं।

‘भारत आतंकवाद को कतई बर्दाश्त नहीं करेगा’

पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर राजनाथ सिंह ने कहा कि, पहलगाम आतंकी हमले का तरीका भारत में लश्कर-ए-तैयबा के पिछले आतंकी हमलों जैसा था। भारत आतंकवाद को कतई बर्दाश्त नहीं करेगा। आतंकवाद से निपटने में दोहरे मानदंडों के लिए कोई स्थान नहीं होना चाहिए। एससीओ को इस खतरे से निपटने में दोहरे मानदंड अपनाने वाले देशों की आलोचना करने में संकोच नहीं करना चाहिए। बता दें कि भारत ने पहलगाम आतंकी हमले का बदला ऑपरेशन सिंदूर के जरिए लिया था। इसमें पाक को मुंह तोड़ जवाब दिया गया था। भारत के खिलाफ इसमें पाक को तुर्की और चीन का साथ मिला था। इन दोनों देशों ने पाक सेना को ड्रोन्स और मिसाइलों का जखीरा मुहैया कराया था, जिसका इस्तेमाल भारत के खिलाफ किया गया था। ‘100% वामपंथी पागल है…’, जोहरान ममदानी की जीत पर भड़क उठे Trump, उड़ाया ऐसा मजाक, देखती रह गई पूरी दुनिया 76000 अरब के कर्ज में डूबा पाकिस्तान, लेकिन फिर मिल गई 544 मिलियन डॉलर की भीख, आखिर कंगाल Pak पर कौन है इतना मेहरबान?

Ankit Patel
Published by Ankit Patel

Recent Posts

अमेरिका-ईरान के बीच थमेगी जंग! ट्रंप के एक बयान से मिडिल ईस्ट में नई हलचल; होर्मुज़ स्ट्रेट पर सभी की नजरें

Middle East Tension: ट्रंप ने यह भी घोषणा की कि उन्होंने अमेरिकी वॉर डिपार्टमेंट को…

March 23, 2026

बेटी की गुमशुदगी से बदले तक, OTT पर आ रही जीतु जोसेफ की नई फिल्म, जानें कब देखें?

Valathu Vashathe Kallan OTT Release: फिल्म ‘वलाथु वशाथे कल्लन’ 27 मार्च 2026 को डिजिटल रिलीज…

March 23, 2026

ISRO vs DRDO: ईसीई इंजीनियरों के लिए कौन सा करियर बेहतर? जानिए किसमें है ज्यादा स्कोप

ISRO vs DRDO: ECE इंजीनियरों के लिए ISRO और DRDO दोनों ही शानदार करियर विकल्प…

March 23, 2026

Chandra Gochar 2026: 23 मार्च से बदलेगा चंद्रमा का राशि स्थान, इन राशियों की चमक सकती है किस्मत

Chandra Gochar 2026: 23 मार्च 2026 की सुबह चंद्रमा मेष राशि से निकलकर अपनी उच्च…

March 23, 2026

IPL 2019 Final: 1 गेंद, 2 रन… और खत्म हो गया मैच! ऐसा फाइनल पहले कभी नहीं देखा

lasith malinga last ball: मुंबई इंडियंस 'MI' और चेन्नई सुपर किंग्स 'CSK' के बीच यह…

March 23, 2026

गोवा से छोटा लेकिन कमाई के मामले में ये देश मचा रहा तहलका, हर इंसान की आमदनी कर देती दंग

Singapore Facts: दुनिया में कई ऐसे देश है जो काफी अमीर है लेकिन आज जो…

March 23, 2026