Categories: देश

Independence Day 2025: राष्ट्रीय समारोह छोड़ पार्टी ऑफिस में स्वतंत्रता दिवस मनाते नजर आये राहुल गांधी, लेकिन हुआ कुछ ऐसा… वायरल हो गई तस्वीर

Rahul Gandhi Independence Day: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले के राष्ट्रीय समारोह को छोड़ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पार्टी कार्यालय में तिरंगा फहराया। इस दौरान लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी भी मौजूद थे।

Published by

Rahul Gandhi: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर लाल किले के राष्ट्रीय समारोह को छोड़ कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पार्टी कार्यालय में तिरंगा फहराया। इस दौरान लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी भी मौजूद थे। राहुल बारिश में बिना छाते के नज़र आए। राहुल ने देश को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ दीं। ख़ास बात यह रही कि कांग्रेस कार्यालय में तिरंगा इतनी ऊँचाई पर बाँधा गया था कि उसे रिमोट से फहराना पड़ा।

राहुल गांधी ने स्वतंत्रता सेनानियों को किया याद

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने स्वतंत्रता सेनानियों को याद करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म ‘X’ पर पोस्ट किया। पोस्ट में लिखा था, “सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ। महान स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान से प्राप्त यह आज़ादी, एक ऐसे भारत के निर्माण का संकल्प है – जहाँ न्याय, सत्य और समानता की नींव पर टिका हो और हर दिल में सम्मान और भाईचारा हो। इस अनमोल धरोहर के गौरव और सम्मान की रक्षा करना हमारा कर्तव्य है। जय हिंद, जय भारत।”

Independence Day 2025: अतंरिक्ष में तीरंगा लहराने के बाद अब बारी ‘नीले सागर’ की, समुद्र मंथन के जरिए होगी ‘क्रिटिकल मिनरल’ की खोज… पीएम मोदी…

Related Post

प्रियंका ने भी देश को शुभकामनाएँ दीं

प्रियंका गांधी ने भी देश को शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने एक्स के ज़रिए कहा, “सभी देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ। हमारे लाखों वीरों ने अनगिनत बलिदान देकर हमें आज़ादी दिलाई। उन्होंने हमें लोकतंत्र, न्याय, समानता और आपसी एकता का राष्ट्रीय संकल्प सौंपा। उन्होंने एक व्यक्ति-एक वोट के सिद्धांत के ज़रिए हमें एक समृद्ध लोकतंत्र दिया। अपनी आज़ादी, संविधान और उसके सिद्धांतों की रक्षा का हमारा संकल्प अटल है। जय हिंद! जय भारत!”

बता दें कि पूरा देश स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जश्न मना रहा है। प्रधानमंत्री मोदी ने लाल किले की प्राचीर पर तिरंगा फहराया। इस दौरान उन्होंने देश को संबोधित भी किया।

Independence Day 2025: स्वतंत्रता दिवस समारोह का बहिष्कार? लाल किला नहीं गये राहुल गांधी और खरगे, भाजपा ने लगाया देश के अपमान का आरोप

Published by

Recent Posts

Rang Panchami 2026: 8 या 9 कब है रंग पंचमी, क्यों मनाई जाती है, क्या है इसका महत्व?

Rang Panchami 2026: बस एक दिन और फिर रंग पंचमी आने वाली है तो क्या…

March 7, 2026

Petrol Diesel Price: क्या सच में पेट्रोल पंप पर लगने वाली है लंबी लाइन? वायरल वीडियो से मची अफरा-तफरी!

Iran Israel War: सोशल मीडिया पर वायरल एक इंस्टाग्राम रील के माध्यम से यह दावा…

March 7, 2026

टीम इंडिया की जीत के लिए जोरदार तैयारी,BCCI ने लिया बड़ा फैसला, फाइनल से पहले बदल दिया होटल

India VS New Zealand: भारतीय टीम इस बार अपना तीसरा वर्ल्ड कप जीते ऐसा BCCI…

March 7, 2026