Categories: देश

‘कर्ज नहीं चुकाया तो करवाया ओरल…’, Maharashtra में 2 लड़के बने हवस का शिकार, हैवानों ने Video बनाकर की सारी हदें पार

Maharashtra News: महाराष्ट्र से एक झंकझोर कर रख देने वाली खबर सामने आ रही है। दरअसल, यहाँ महाराष्ट्र में दो नाबालिग लड़कों को उस समय अपमानजनक स्थिति का सामना करना पड़ा जब वे अपना कर्ज नहीं चुका पाए। उन्हें कार में ओरल सेक्स करने के लिए मजबूर किया गया।

Published by Heena Khan

Maharashtra News: महाराष्ट्र से एक झंकझोर कर रख देने वाली खबर सामने आ रही है। दरअसल, यहाँ महाराष्ट्र में दो नाबालिग लड़कों को उस समय अपमानजनक स्थिति का सामना करना पड़ा जब वे अपना कर्ज नहीं चुका पाए। उन्हें कार में ओरल सेक्स करने के लिए मजबूर किया गया। इतना ही नहीं, आरोपियों ने इस शर्मनाक हरकत का वीडियो भी बनाया। आपकी जानकारी के लिए बता दे, पीड़ित लड़के परभणी के रहने वाले हैं। पीड़ित लड़कों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां उनका शारीरिक और मानसिक इलाज चल रहा है। नाबालिग लड़के की मां की शिकायत पर मुंबई पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ कई धाराओं में मामला दर्ज किया है। 

इस वजह से की हैवानियत

जानकारी के अनुसार कम उम्र के दो लड़कों ने एक व्यक्ति से कुछ रुपये उधार लिए थे। जब लड़के रुपये नहीं लौटा पाए तो कर्ज देने वाले शख्स ने उन्हें एक कार में बंधक बना लिया। चलती कार में उन्हें पहले नंगा किया फिर दोनों किशोरों को आपस में ओरल सेक्स के मजबूर किया गया। आरोपियों ने ओरल सेक्स का वीडियो भी बनाया। जानकारी के अनुसार जिन दो लड़कों को इस अपमानजनक घटन का शिकार होना पड़ा। उनमें एक की उम्र 19 साल है। एक नाबालिग है। पुलिस ने इस मामले में पुलिस ने गौतम दिलीप गोस्वामी उर्फ ऋतिक (25) नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। गौतम पर ही लड़कों को कर्ज देने का आरोप है। पुलिस के अनुसार अन्य आरोपियों की पहचान पंजूभाई गोस्वामी और अन्य दो की पहचान देराज और भरत के रूप में हुई है। उनकी तलाश जारी है।

Related Post

माँ ने बताई पूरी कहानी

नाबालिग लड़के की मां ने एलटी मार्ग पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। इसमें मां ने बताया है कि गौतम गोस्वामी पिछले शुक्रवार को उनके बेटे और उसके दोस्त को बहला-फुसलाकर ले गया था। गंदी हरकत के बाद आरोपी ने धमकी दी कि अगर उधार लिए पैसे नहीं लौटाए तो वीडियो ऑनलाइन अपलोड कर दिया जाएगा। पुलिस के मुताबिक, आरोपी लड़कों को पुणे भी ले गया। वहां उन्हें एक कमरे में बंधक बनाकर रखा गया। इस दौरान उनके साथ मारपीट भी की गई। लड़कों को तभी छोड़ा गया जब उन्होंने पैसे वापस करने का वादा किया।

Delhi News: दिल्ली के वेलकम इलाके में मची तबाही, ढह गई 4 मंजिला इमारत, मौत के मुंह में लटके 12 लोग

Heena Khan
Published by Heena Khan

Recent Posts

CPR demonstration: पुलिस कुत्ते पाको ने किया हैरान कर देने वाला सीपीआर प्रदर्शन, वायरल वीडियो में दिखी अद्भुत ट्रेनिंग

CPR demonstration: मैड्रिड पुलिस का कुत्ता पाको सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जहां…

March 22, 2026

Global Terrorism Index 2026: पाकिस्तान बना दुनिया का सबसे खतरनाक देश, आतंकवाद के मामले में किया टॉप

Pakistan top terrorist country: TTP 'तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान' पाकिस्तान का सबसे खतरनाक आतंकी संगठन बन चुका…

March 22, 2026

Stock Market Holiday: निवेशकों के लिए अलर्ट! 4 दिन बंद रहेगा बाजार, क्या इससे बदल जाएगा ट्रेंड?

Share Market Closed Dates: इन दिनों इक्विटी, डेरिवेटिव और फॉरेक्स सेगमेंट में कोई ट्रेडिंग नहीं…

March 22, 2026