Categories: देश

Ayodhya Hotel Murder: पत्नी बनाकर ले गया होटल में, फिर प्रेमिका के साथ खेल ऐसा खूनी खेल, चीखों से गूंज उठा कमरा, जानकर खड़े हो जाएंगे रौंगटे

Ayodhya Hotel Murder: अयोध्या के गौरी शंकर पैलेस होमस्टे में एक युवक और युवती की खून से लथपथ लाश मिलने से हड़कंप मच गया। मृतकों की पहचान देवरिया के आयुष कुमार और बाराबंकी की अरोमा के रूप में हुई है।

Published by Heena Khan

Ayodhya Hotel Murder: अयोध्या के गौरी शंकर पैलेस होमस्टे में एक युवक और युवती की खून से लथपथ लाश मिलने से हड़कंप मच गया। मृतकों की पहचान देवरिया के आयुष कुमार और बाराबंकी की अरोमा के रूप में हुई है। दोनों प्रेमी-प्रेमिका बताए जा रहे हैं। पुलिस को जैसे ही घटना की जानकारी मिली, वो तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

पहले प्रेमिका की हत्या, फिर आत्महत्या

पुलिस के अनुसार आयुष ने पहले अपनी प्रेमिका अरोमा के सिर में गोली मारी और फिर खुद को भी गोली मार ली। यह घटना उस समय सामने आई जब होटल कर्मचारियों ने शाम को चाय के लिए दरवाजा खटखटाया, लेकिन काफी देर तक कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। जब पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़ा, तो दोनों के शव खून से लथपथ मिले। कमरे से एक अवैध हथियार और दो कारतूस भी बरामद हुए हैं।

Related Post

छांगुर बाबा का ISI कनेक्शन आया सामने, देश को तोड़ने की साजिश रच रहा था गद्दार, ATS के हाथ लगे पुख्ता सबूत!

पति-पत्नी बनकर पहुंचे होटल

होटल के मालिक हेमंत जायसवाल ने बताया कि सुबह करीब 10 बजे युवक और युवती होटल में आए और खुद को पति-पत्नी बताकर रूम लिया। उन्होंने अपनी पहचान पत्र भी जमा किए थे। दोपहर 12 बजे के बाद दोनों कमरे से बाहर नहीं निकले। जब मालिक शाम को होटल आया तो उसने कर्मचारियों को चाय पूछने भेजा। काफी देर तक दरवाजा न खुलने पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पता लगाया जा रहा है कि आखिर ऐसा खौफनाक कदम क्यों उठाया गया।

Heena Khan
Published by Heena Khan

Recent Posts

CPR demonstration: पुलिस कुत्ते पाको ने किया हैरान कर देने वाला सीपीआर प्रदर्शन, वायरल वीडियो में दिखी अद्भुत ट्रेनिंग

CPR demonstration: मैड्रिड पुलिस का कुत्ता पाको सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जहां…

March 22, 2026

Global Terrorism Index 2026: पाकिस्तान बना दुनिया का सबसे खतरनाक देश, आतंकवाद के मामले में किया टॉप

Pakistan top terrorist country: TTP 'तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान' पाकिस्तान का सबसे खतरनाक आतंकी संगठन बन चुका…

March 22, 2026

Stock Market Holiday: निवेशकों के लिए अलर्ट! 4 दिन बंद रहेगा बाजार, क्या इससे बदल जाएगा ट्रेंड?

Share Market Closed Dates: इन दिनों इक्विटी, डेरिवेटिव और फॉरेक्स सेगमेंट में कोई ट्रेडिंग नहीं…

March 22, 2026

Dhurandhar 2: मेकअप का कमाल या दिमाग का खेल? ‘धुरंधर 2’ में रणवीर का खौफनाक लुक का मेकिंग वीडियो वायरल

Dhurandhar 2: ‘धुरंधर 2’ में रणवीर सिंह के डरावने ‘घोस्ट लुक’ का मेकिंग वीडियो सामने…

March 22, 2026