Categories: देश

‘दुष्कर्म नहीं हुआ, वह… ‘, IIM कलकत्ता मामले ने लिया नया मोड़, पीड़िता ने पिता ने जो कहा, सुन सन्न रह गई पुलिस

लड़की के पिता के इस बयान से कई सवाल उठ रहे हैं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि अगर लड़की के साथ कुछ भी गलत नहीं हुआ, तो उन्होंने पुलिस में शिकायत क्यों दर्ज कराई? जिसका जवाब अभी तक नहीं मिल पाया है।

Published by Ashish Rai

IIM Calcutta Rape Case: कोलकाता के दक्षिणी बाहरी इलाके जोका में प्रतिष्ठित भारतीय प्रबंधन संस्थान-कलकत्ता (आईआईएम-सी) के बॉयज हॉस्टल में एक लड़की के साथ यौन उत्पीड़न की घटना में नया मोड़ आ गया है। शनिवार दोपहर लड़की के पिता ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उनकी बेटी के साथ किसी ने कोई दुर्व्यवहार नहीं किया है। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी बेटी के साथ बलात्कार नहीं हुआ है। इससे पहले पीड़ित लड़की ने खुद हरिदेवपुर थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि संस्थान में पढ़ने वाले एक युवक ने शुक्रवार रात उसके साथ बलात्कार किया। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है और आरोपी छात्र को गिरफ्तार भी कर लिया है। हालांकि, लड़की के पिता के अलग बयान ने सभी को चौंका दिया है और मामले को उलझा दिया है।

बेहद शातिर है धर्मांतरण का मास्टरमाइंड छांगुर बाबा, अपने साथियों से कोडवर्ड में करता था बात, लड़कियों को समझता था प्रोजेक्ट

पिता के दावे से उठे सवाल

लड़की के पिता के इस बयान से कई सवाल उठ रहे हैं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि अगर लड़की के साथ कुछ भी गलत नहीं हुआ, तो उन्होंने पुलिस में शिकायत क्यों दर्ज कराई? जिसका जवाब अभी तक नहीं मिल पाया है। लड़की के पिता ने बताया कि जब उन्होंने मीडिया से बात की, तब उनकी बेटी सो रही थी। उन्होंने कहा कि उनकी बेटी पूरी रात सो नहीं पाई। उन्होंने यह भी कहा कि जब उनकी बेटी जागेगी, तो वह उससे बात करेंगे और पूरी बात जानेंगे।

बेटी के साथ बलात्कार नहीं हुआ – पिता

लड़की के पिता ने मीडिया को बताया कि शुक्रवार रात 9:34 बजे उन्हें उनकी बेटी का फोन आया। उनकी बेटी ने उन्हें बताया कि वह ऑटो से गिर गई है और उसे गंभीर चोटें आई हैं। वह बेहोश भी हो गई थी। लड़की के पिता को पहले तो पता ही नहीं चला कि उनकी बेटी कहाँ है? बाद में उन्हें पता चला कि वह एसएसकेएम अस्पताल के न्यूरोलॉजी विभाग में है। लड़की के पिता ने कहा कि बाद में मुझे पता चला कि हरिदेवपुर थाने की पुलिस उसे वहाँ ले गई है। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी बेटी के साथ बलात्कार जैसी कोई घटना नहीं हुई है।

Related Post

उन्होंने पुलिस में शिकायत क्यों दर्ज कराई?

अगर लड़की के साथ किसी ने कोई दुर्व्यवहार नहीं किया, तो उसने पुलिस में शिकायत क्यों दर्ज कराई? इस सवाल के जवाब में लड़की के पिता ने कहा कि उनकी बेटी जहाँ पढ़ती है, वहाँ उसे एक दस्तावेज़ जमा करना था। उनका बयान और भी हैरान करने वाला है। हालाँकि, पुलिस ने अभी तक इस मामले में कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।

कोलकाता में हंगामा

शुक्रवार रात आईआईएम कोलकाता के जोका कैंपस के बॉयज़ हॉस्टल में एक लड़की के साथ यौन उत्पीड़न की घटना के बाद शहर में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। वह कर्नाटक का रहने वाला है। लेकिन अब लड़की के पिता ने यौन उत्पीड़न के सभी आरोपों को खारिज कर दिया है। लड़की के पिता के बयान के बाद मामला और भी पेचीदा हो गया है। पुलिस अब मामले की जाँच कर रही है और सच्चाई का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

IIM Calcutta Rape Case: IIM की दीवारों में छुपा हैवान! कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर युवती को बनाया अपनी हवस का शिकार

Ashish Rai
Published by Ashish Rai

Recent Posts

CPR demonstration: पुलिस कुत्ते पाको ने किया हैरान कर देने वाला सीपीआर प्रदर्शन, वायरल वीडियो में दिखी अद्भुत ट्रेनिंग

CPR demonstration: मैड्रिड पुलिस का कुत्ता पाको सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जहां…

March 22, 2026

Global Terrorism Index 2026: पाकिस्तान बना दुनिया का सबसे खतरनाक देश, आतंकवाद के मामले में किया टॉप

Pakistan top terrorist country: TTP 'तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान' पाकिस्तान का सबसे खतरनाक आतंकी संगठन बन चुका…

March 22, 2026

Stock Market Holiday: निवेशकों के लिए अलर्ट! 4 दिन बंद रहेगा बाजार, क्या इससे बदल जाएगा ट्रेंड?

Share Market Closed Dates: इन दिनों इक्विटी, डेरिवेटिव और फॉरेक्स सेगमेंट में कोई ट्रेडिंग नहीं…

March 22, 2026