Categories: देश

Himanta Biswa Sarma Love Story: गर्लफ्रेंड से किया था CM बनने का वादा, 30 साल बाद क्या हुआ? दिलचस्प है स्टोरी

Himanta Biswa Sarma Love Story: असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा की लव स्टोरी बेहद ही दिलचस्प है. उन्होंने कॉलेज में अपनी गर्लफ्रेंड से ऐसा वादा किया जो पूरा हुआ तो वह भी चौंक गईं.

Published by JP Yadav

Himanta Biswa Sarma Love Story: असम विधानसभा चुनाव 2026 का मैदान सज चुका है. एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के साथ अन्य विपक्षी दलों के बीच मुकाबला नजर आ रहा है. भाजपा को लगातार 2 चुनाव जिताने वाले मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा असम में मुख्य चेहरा हैं. असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा देश के उन दिग्गज नेताओं में शामिल हैं, जिन्होंने कड़ी मेहनत से ना केवल लोगों का दिल जीता, बल्कि राज्य की राजनीति के वह चाणक्य भी साबित हुए. यहां पर हम बात कर रहे हैं हिमंत बिस्वा शर्मा की लव स्टोरी के बारे में. 

 असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा की लव स्टोरी बेहद दिलचस्प है. बहुत कम लोग जानते होंगे कि वह 22 साल के रहे होंगे कि उन्हें पता चल गया था कि वे एक न एक दिन असम के मुख्यमंत्री जरूर बनेंगे. हैरत की बात यह है कि यह सच हुआ और करीब 3 दशक बाद असम के 15वें मुख्यमंत्री बने हैं.

कॉलेज में गर्लफ्रेंड से बोल दिया था- बनूंगा सीएम

एक बार मीडिया से बातचीत में हिमंता बिस्वा सरमा की पत्नी रिनिकी भुयन यह बात शेयर की थी. रिनिकी के मुताबिक, हिमंत उस दौरान कॉटन कॉलेज में पढ़ाई करते थे. इसी दौरान बात-बात में उन्होंने रिनिकी से कहा था कि वह एक दिन मुख्यमंत्री बनेंगे. दरअसल, हिमंता छात्र जीवन से राजनीति में अच्छी खासी रुचि रखते थे. कॉलेज में पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने तय कर लिया था कि उन्हें क्या करना है? उन्होंने बातों-बातों में बताया था कि वह एक दिन सीएम बनेंगे. यह कहना तब सच हुआ जब 10 मई 2021 को हिमंता ने असम के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली.

Related Post

कब  हुई थी रिनिकी से पहली मुलाकात

हिमंता बिस्वा सरमा से पहली मुलाकात के बारे में रिनिकी ने एक इंटरव्यू में खुद जानकारी दी थी. रिनिकी की जब पहली मुलाकात हिमंता से हुई थी तो वह मात्र 17 साल की थीं. वह कॉलेज में पढ़ाई कर रही थी और हिमंता की उम्र उस समय 22 साल की थी. शादी की बात चली तो रिनिकी  ने हिमंता से पूछा कि जब मां तुम्हारे करियर और भविष्य के बारे में पूछेगी तो क्या बताऊंगी? इस पर हिमंता ने छूटते ही कहा था कि वह तो एक दिन असम के मुख्यमंत्री बनेंगे. उन्होंने गर्लफ्रेंड रिनिका से कहा था कि अपनी मां से कह दो मैं एक दिन असम का मुख्यमंत्री बनूंगा.

यकीन करना था मुश्किल

रिनिकी की मानें तो हिमंता की बात पर विश्वास करना मुश्किल था, जबकि उन्होंने यह बात पूरे आत्मविश्वास के साथ बोली थी. रिनिकी दरअसल हिमंता के जज्बे की कायल हो  गईं. साथ ही यह भी कि हिमंता के पास क्लीयर विजन था. रिनिकी ने बताया कि  शादी के दौरान सिर्फ दो विधायक थे. इसके बाद कारवां बनता रहा और वह असम के मुख्यमंत्री हैं.

JP Yadav
Published by JP Yadav

Recent Posts

Dawood Ibrahim Dead or Alive: ‘धुरंधर 2’ में कौन है ‘बड़े साहब’? दर्शकों के बीच कई थ्योरी वायरल,फैंस लगा रहे कयास

Dawood Ibrahim Dead or Alive: ‘धुरंधर 2’ में ‘बड़े साहब’ का किरदार फिल्म का सबसे…

March 19, 2026

Uttam Nagar Tension Alert: उत्तम नगर में तनाव की आशंका, हाई कोर्ट में याचिका, ईद से पहले सुरक्षा बढ़ी

Uttam agar Tension Alert: उत्तम नगर में हालिया घटनाओं के बाद तनाव की आशंका को…

March 19, 2026

IPL History: हैट्रिक का अनोखा गणित! दो गेंदों में झटके तीन विकेट; इस गेंदबाज ने रच दिया था इतिहास

Pravin Tambe Hat-Trick: यह एक अनोखा रिकॉर्ड है, जिसे दोहराना लगभग नामुमकिन है. यह रिकॉर्ड…

March 19, 2026

Eid Special Dish: आपकी ईद की मिठास को चार चांद लगा देगी ये क्रीमी डिश, उंगली चाटेंगे लोग, जानें रेसिपी

Eid Special Dish: ईद का त्योहार आने वाला है. ऐसे में लोग तरह-तरह के पकवान…

March 19, 2026

Ration Complaint Process: कम राशन मिल रहा है? जानें कहां करें शिकायत, सप्ताह में इस दिन करें अधिकारियों से सीधी बात

Ration Complaint Process: राशन से जुड़ी किसी भी गड़बड़ी की शिकायत अब करना आसान हो…

March 19, 2026

Chaitra Navratri 2026 Day 2: क्या आप जानते हैं कि नवरात्रि का दूसरा दिन कौन सी मां का है, इस चीज का लगाए भोग

Chaitra Navratri 2026 Day 2: जैसा की सभी को पता है कि नवरात्रि का त्योहार…

March 19, 2026