Categories: देश

हूबहू ‘सैनिक’ फिल्म! 15 साल बाद घर लौटा पूर्व फौजी, सोशल मीडिया ने बिछड़े बेटे से मिलाया

Missing Ex-Army Man: हिमाचल प्रदेश से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है. दरअसल, हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर ज़िले में एक चौकाने वाली घटना हुई है. जानकारी के मुताबिक एक पूर्व सैनिक, जो 15 साल से लापता था, वो हमीरपुर ज़िले में अपने घर सुरक्षित लौट आया है.

Published by Heena Khan

Himachal Pradesh News: हिमाचल प्रदेश से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आ रही है. दरअसल, हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर ज़िले में एक चौकाने वाली घटना हुई है. जानकारी के मुताबिक एक पूर्व सैनिक, जो 15 साल से लापता था, वो हमीरपुर ज़िले में अपने घर सुरक्षित लौट आया है. यह कमाल का काम सोशल मीडिया की वजह से मुमकिन हो सका है. दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ. जानकारी के मुताबिक वीडियो की वजह से यह सैनिक 15 साल बाद घर लौटा. हैरानी की बात यह है कि परिवार ने सैनिक को मरा हुआ मान लिया था. लेकिन इस पूर्व सैनिक के अचानक दरवाज़े पर दस्तक देने से परिवार और पूरा गांव हैरान रह गया.

अचानक हुआ लापता

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह घटना सुजानपुर की बनल पंचायत के घरथोली गांव की है. सोशल मीडिया की वजह से ही 5 साल बाद पूर्व सैनिक बलदेव कुमार की सुरक्षित वापसी हुई. कहा जा रहा है कि ये किसी फ़िल्मी कहानी से कम नहीं है. आपने अक्षय कुमार की सैनिक तो देखी ही होगी. लगभग उसी फिल्म की तरह सालों बाद एक जवान अपने घर वापस लौट आता है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि करीब डेढ़ दशक पहले, बलदेव नौकरी के लिए घर से निकला था, लेकिन रास्ते में लापता हो गया. परिवार ने हर जगह तलाशा, पुलिस में रिपोर्ट भी लिखवाई, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला. धीरे-धीरे उम्मीद खत्म हो गई, और ज़िंदगी थम सी गई.

Related Post

Vikram Bhatt: मुंबई पुलिस ने लिया विक्रम भट्ट को हिरासत में, IVF घोटाले में 30 करोड़ का लगा आरोप, जानें सच

जानिए पूरा मामला

लेकिन, किस्मत तो देखो!  तीन दिन पहले, राजस्थान के बीकानेर में एक परिवार ने एक अनजान आदमी का वीडियो रिकॉर्ड किया और उसकी पहचान जानने के लिए उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया. यह वही वीडियो था जिसमें बलदेव दिखे थे. यह वीडियो सबसे पहले सुजानपुर इलाके में सपना कुमारी के मोबाइल फोन पर पहुंचा, जहां से इसे लोकल लेवल पर शेयर किया गया और आखिरकार यह बलदेव के घर पहुंच गया. जैसे ही वीडियो बलदेव के परिवार के पास पहुंचा, वे हैरान रह गए. 15 साल बाद, उन्हें आखिरकार अपने बेटे की एक झलक मिली. उसकी पहचान पक्की होने के बाद, पूरा परिवार रो पड़ा.

Heena Khan
Published by Heena Khan

Recent Posts

Khamenei Death: खामेनेई की मौत के बाद क्या ईरान में मनाई जाएगी ईद? या पसरा रहेगा मातम

Eid Celebration in Iran: ईरान-इजराइल में चल रही जंग के दौरान ईरान का बड़ा नुक्सान…

March 11, 2026

Aaj Ka Mausam: किन राज्यों में चलेगी ‘लू’, कहां होगी झमाझम बारिश? जानें आज कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम

Today Weather: ठंड अब पूरी तरह अलविदा कह चुकी है. अब लगातार तापमान बढ़ रहा…

March 11, 2026

Delhi Crime: आनंद विहार की झाड़ियों में मिला लापता यूट्यूबर का शव, 7 मार्च से गायब था आकाश

Delhi Crime News: यूट्यूबर आकाश का शव सोमवार, 9 मार्च को बरामद किया गया था.…

March 10, 2026

कौन है राहुल भाटिया? CEO पीटर एल्बर्स के इस्तीफे के बाद संभाली इंडिगो की कमान; करोड़ों की है दौलत!

Who is Rahul Bhatia: CEO पीटर एल्बर्स के इस्तीफे के बाद राहुल भाटिया नए CEO…

March 10, 2026

Dhurandhar 2: रिलीज से पहले देखें ‘धुरंधर 2’, धड़ल्ले से बिक रहीं टिकट; जानें कहां देख सकते हैं फिल्म?

Dhurandhar 2: धुरंधर: द रिवेंज 19 मार्च को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है.…

March 10, 2026