पहले किया कमरा बंद, और फिर नर्स के सामने कर दिया बड़ा कांड!

गुजरात के अहमदाबाद (Ahmedabad) से दिल दहला देने वाली घटना (Heart Breaking Incident) सामने आई है, जहां एक एकतरफा प्यार (One Sided Love) में पागल युवक ने खुद को आग लगा दी. इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैली हुई है.

Published by DARSHNA DEEP

Ahemdabad Shocking Tragedy:  गुजरात के अहमदाबाद से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एकतरफा प्यार में एक सनकी युवक ने नर्स के रूप में काम करने वाली लड़की के सामने खुद को बुरी तरह से आग लगा ली. हम वीडियो आपको नहीं दिखा सकते हैं, क्यों वह बिल्कुल हृदय विदारक है. 

आखिर क्या है पूरा मामला?

दरअसल, यह हृदय विदारक घटना गुजरात के अहदाबाद की है. मृतक युवक की पहचान 28 साल के कामरान के रूप में हुई है, जो अपने पड़ोस में रहने वाली एक लड़की से बेहद ही प्यार करता था और साथ ही उसपर लगातार अपने प्यार को स्वीकार करने के लिए प्रतिदिन तबाव भी डालता था. लड़की ने इस बारे में अपने परिवार को भी बताया था. वह लड़की एक निजी अस्पताल में नर्स के रूप में काम करती थी. 

गुरुवार की रात, कामरान सीधे उस अस्पताल पहुंचा जहाँ लड़की काम करती थी. इस दौरान दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई और कामरन में गुस्सा में आने के बाद कपड़ों में छिपी पेट्रोल की बोतल निकाली और खुद पर डाल ली. जब लड़की और अस्पताल के कर्मचारियों ने उसे रोकने की बेहद कोशिश की तो वह नहीं माना और लाइटर से खुद को ही आग लगा दी.

ऊंचाई से लगाई छलांग और फिर दर्दनाक मौत

लोगों के लाख पकड़ने की कोशिश करने पर, कामरान अस्पताल की पहली मंजिल से ही कूद गया. तो वहीं दूसरी तरफ, वह नीचे एक डेंटल क्लिनिक के टिन शेड पर गिरा. लोगों ने तुरंत 108 एम्बुलेंस की मदद से उसे सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया. इस हैरान करने वाली घटना पर सरखेज पुलिस स्टेशन के पीआई एस.ए. गोहिल ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस घटनास्थल पर पहुंच चुकी थी, लेकिन मृतक की गंभीर हालत की वजह से उसका बयान दर्ज नहीं किया जा सका था. 

घटना के दौरान लड़की भी झुलसी

लेकिन इस घटना में सबसे दुखद बात यह है कि कामरान को बचाने की कोशिश में वह नर्स भी आग की चपेट में आ गई.  फिलहाल, युवती का अस्पताल में इलाज जारी है.  पुलिस डॉक्टरों की अनुमति के बाद उसका बयान दर्ज कर सकेगी. 

DARSHNA DEEP

Recent Posts

India vs England: 2 साल बाद सूर्या की तरह अक्षर ने कैसे लिखी जीत की कहानी, देखें वीडियो

India vs England: टी20 विश्व कप 2026 सेमीफाइनल में अक्षर पटेल ने शानदार फील्डिंग, तीन…

March 6, 2026

Mojtaba Khamenei: औलाद पैदा नहीं कर सकते थे मोजतबा खामेनेई! कर रखीं थीं कई शादियां, नए सुप्रीम लीडर को लेकर खुले बड़े राज़

Iran-Israel War: US डिप्लोमैट द्वारा लीक की गई जानकारी में कहा गया कि, मोजतबा खामेनेई…

March 6, 2026

India-US Relations: जंग के बीच भारत को बड़ी राहत! अमेरिका ने दे दी छूट; अब इस देश से आएगा तेल

Russian Oil: इजराइल ईरान के बीच चल रही वॉर के कारण लगातार अन्य देशों को…

March 6, 2026

Fighter Jet Crash: पहले रडार से गायब, फिर मिला मलबा! भारतीय वायुसेना का सुखोई फाइटर जेट क्रैश

Fighter Jet Crash: इंडियन एयर फ़ोर्स की ओर से शुक्रवार को जारी एक बयान के…

March 6, 2026

Aaj Ka Mausam: पसीने छुड़ाएगी गर्मी या बारिश देगी राहत? जानें कैसा रहेगा दिल्ली से लेकर बिहार तक का मौसम

Today Weather: दिल्ली से लेकर यूपी तक का मौसम अब अपना मिजाज बदलने लगा है.…

March 6, 2026