Categories: देश

अहमदाबाद में बनने जा रहा नया रिकॉर्ड! देश का सबसे ऊंचा 16 मंजिला मल्टी-मॉडल हब बनेगा रेलवे स्टेशन, मिलेंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

गुजरात के अहमदाबाद में स्थित कालूपुर रेलवे स्टेशन (Kalupur Railway Station) को एक विशाल और आधुनिक मल्टी-मॉडल ट्रांसपोर्ट हब (Multi-Modal Transport Hub( के रूप जल्द ही पुनर्विकसित (Redeveloped) किया जा रहा है. इस परियोजना के तहत लोगों को वर्ल्ड क्लास सुविधाएं (World Class Facilities) मिलेंगी.

Published by DARSHNA DEEP

Ahmedabad Railway Station:  गुजरात के अहमदाबाद में स्थित कालूपुर रेलवे स्टेशन को एक बार फिर से आधुनिक मल्टी-मॉडल ट्रांसपोर्ट हब के रूप में पुनर्विकसित किया जा रहा है.  लगभग 24 हजार करोड़ की लागत से चल रहा यह परियोजना न सिर्फ देश का सबसे ऊंचा स्टेशन होगा, बल्कि इसे दुनिया के सबसे बड़े स्टेशन डेवलपमेंट परियोजनाओं में से एक माना भी जाएगा. तो आइए जानते हैं इस खबर में यह रेलवे स्टेशन किस तरह से लोगों को वर्ल्ड क्लास सुविधाएं देगा. 

क्या है स्टेशन की मुख्य विशेषताएं?

यह स्टेशन 16 मंजिला का होगा, जिसका 15 मंजिला हिस्सा बनकर पूरी तरह से तैयार हो चुका है. इसके साथ ही यह 35 हेक्टेयर क्षेत्र में फैला होगा और इसमें एयरपोर्ट जैसी आधुनिक सुविधाएं भी शामिल होंगी. तो वहीं, दूसरी तरफ पश्चिमी रेलवे के डीआरएम वेद प्रकाश ने जानकारी देते हुए बताया कि स्टेशन तक आने के लिए एलिवेटेड रोड भी तैयार किए जाएंगे. 

क्या है परिवहन का केंद्र?

यह स्टेशन रेल, मेट्रो, बस और बुलेट ट्रेन नेटवर्क से जुड़ा एक ‘कनेक्ट मॉडल’ होगा. ग्राउंड लेवल पर पारंपरिक ट्रेनें होंगी, जबकि अंडरग्राउंड लेवल में सबवे और अपर लेवल से बुलेट ट्रेन की कनेक्टिविटी भी देखने को मिलेगी. बात करें यात्रियों की सुविधाओं के बारे में तो, जगह-जगह एस्केलेटर, सीढ़ियां और लिफ्ट लगाई जाएंगी ताकि प्रतिदिन दो से तीन लाख लोगों को आने-जाने में आसानी होगी.

Related Post

स्टेशन से जनता को क्या मिलेगा फायदा?

इस रेलवे के स्टेशन के निर्माण से यात्रियों यात्रा करने का बेहतर अनुभव मिलेगा. स्टेशन पर तीन हजार गाड़ियों की पार्किंग की व्यवस्था के साथ-साथ यातायात और भीड़ की समस्या पर काबू पाया जा सकेगा. इसके अलावा स्टेशन परिसर में दफ़्तर, होटल, गार्डन और मॉर्डन मॉल बनाए जाएंगे, जिससे यह केवल परिवहन केंद्र न रहकर लोगों के लिए एक बेहतरीन मनोरंज का केंद्र भी बन सके. 

इतना ही नहीं, शहर में कनेक्टिविटी को सुधार भी मिलेगा, जिससे समय की बचत भी आसानी की जाएगी. इस विशाल परियोजना से लोगों को रोज़गार के अवसर भी प्राप्त होंगे.

DARSHNA DEEP

Recent Posts

Viral Video: वर्दी की बेइज्जती! गार्ड को नचवाया, बेल्ट-डंडों से की पिटाई; वायरल हुआ शर्मनाक वीडियो

Viral Video: छत्तीसगढ़ से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आ रहा है. दरअसल,…

March 6, 2026

Social Media Ban: FB-Insta और अन्य सोशल मीडिया नहीं देख पाएंगे 16 साल के कम उम्र के बच्चे, सरकार कर रही तैयारी

Social Media Ban: कर्नाटक सरकार ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल…

March 6, 2026

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026