Categories: देश

Moradabad Crime news: ट्रेन में लगा दो आग… युवक को आया सपना और पेट्रोल बम लेकर पहुंचा रेलवे ट्रैक, अब अनोखी सनक की अंजाम भुगतेगा पूरा खानदान!

अब दीपू सैनी की पृष्ठभूमि और मानसिक स्थिति की जाँच की जा रही है। आपको बता दें कि इससे पहले भी दो बार आरोपी ट्रेन पर पेट्रोल से भरी बोतल फेंक चुका है।

Published by Ashish Rai

Moradabad Crime news: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहाँ पुलिस ने चलती ट्रेन पर पेट्रोल बम फेंकने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जैसे ही आरोपी दीपू सैनी पेट्रोल से भरी बोतल और माचिस लेकर रेलवे ट्रैक के पास पहुँचा, पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी दीपू ने खुलासा किया कि अपने भाई की मौत के बाद उसे सपना आया था कि अगर वह चलती ट्रेन पर हमला करेगा, तो उसके भाई की मौत के ज़िम्मेदार लोगों को नुकसान होगा।

Death Penalty: एक दिन, 8 लोग, सभी को दे दी फांसी…इस मुस्लिम देश ने सभी को छोड़ा पीछे! इस साल 230 लोगों को चढ़ा चुका है सूली पर

आरोपी पहले भी दो बार ट्रेन पर पेट्रोल बम फेंक चुका है

आरोपी के इस खुलासे से पुलिस भी हैरान रह गई। पुलिस ने आरोपी के पास से पेट्रोल से भरी एक बीयर की बोतल और एक माचिस बरामद की है। अब दीपू सैनी की पृष्ठभूमि और मानसिक स्थिति की जाँच की जा रही है। आपको बता दें कि इससे पहले भी दो बार आरोपी ट्रेन पर पेट्रोल से भरी बोतल फेंक चुका है। जिससे रेलवे पुलिस और जीआरपी में हड़कंप मच गया था। अब उसे तीसरी बार गिरफ्तार किया गया है।

Related Post

ऐसे पकड़ा गया आरोपी

सीओ अनिल कुमार ने जानकारी दी कि इससे पहले दीपू अब तक दो घटनाओं को अंजाम दे चुका है। आरोपी लालकुआं एक्सप्रेस और सत्याग्रह एक्सप्रेस पर पेट्रोल बम मार चुका है। पुलिस ने मामले की जाँच शुरू की तो अंदेशा हुआ कि कोई स्थानीय व्यक्ति ही ऐसी वारदात को अंजाम दे सकता है। इसके बाद सादे कपड़ों में जीआरपी और आरपीएफ की टीम तैनात की गई। शक के आधार पर ई-रिक्शा में आ रहे एक युवक की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान पुलिस को पेट्रोल से भरी एक बीयर की बोतल और एक माचिस मिली।

Shankaracharya Avimukteshwaranand: ‘भगवा आतंकवादी होगा तो…’, शंकराचार्य मालेगांव ब्लास्ट के सहारे ये किस पर साध रहे निशाना? तगड़ा सुना डाला

Ashish Rai

Recent Posts

Delhi Government: डीटीसी की 50 नई एसी बसें दिल्ली से वैष्णो देवी, खाटू श्याम और अयोध्या तक शुरू, जानें पूरा प्लान

Delhi Government: दिल्ली सरकार तीन प्रमुख धार्मिक स्थलों-कटरा (वैष्णो देवी), खाटू श्याम और अयोध्या-तक अंतर-राज्यीय…

March 16, 2026

Rajya Sabha elections: राज्यसभा के लिए चुने गए नीतीश कुमार, कब छोड़ेंगे सीएम पद! एनडीए ने जीती पांचों सीटें

Bihar Rajya Sabha elections: बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए हुए चुनाव में…

March 16, 2026

Kerala BJP First List: केरल चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की 47 उम्मीदवारों की पहली सूची, यहां देखें पूरी लिस्ट

केरल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर…

March 16, 2026

This is test 2

This is test 2

March 16, 2026