Categories: देश

अब बिजली का बिल हुआ आधा, सरकार का बड़ा ऐलान, लाखों लोगों को मिली राहत

CM On Electricity Bill: विधानसभा के विशेष सत्र में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिजली उपभोक्ताओं के लिए एक बड़ी राहत देने की घोषणा की है. दरअसल इस योजना को नाम दिया गया है 'बिजली बिल हाफ योजना', जो पहले 100 यूनिट तक लागू थी, अब 200 यूनिट तक लागू कर दी गई है.

Published by Heena Khan

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ की जनता के लिए एक बड़ी खुशखबरी है, दरअसल, विधानसभा के विशेष सत्र में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिजली उपभोक्ताओं के लिए एक बड़ी राहत देने की घोषणा की है. दरअसल इस योजना को नाम दिया गया है ‘बिजली बिल हाफ योजना’, जो पहले 100 यूनिट तक लागू थी, अब 200 यूनिट तक लागू कर दी गई है. जी हां, छत्तीसगढ़ की जनता का बिजली बिल अब आधा हो गया है. जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष के आग्रह और जनता की मांग पर यह फैसला लिया गया है, ताकि आम परिवारों पर बिजली बिल का बोझ कम हो.

क्या बोले CM साय ?

इतना ही नहीं इस दौरान मुख्यमंत्री साय ने कहा कि इस संशोधित योजना से राज्य के लगभग 42 लाख घरेलू उपभोक्ताओं को सीधा लाभ होगा. वहीं घरेलू खपत के लिए आधे बिल लागू करने से घरेलू बिजली की लागत में उल्लेखनीय कमी आएगी और अर्थव्यवस्था पर तत्काल सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा. सरकार का दावा है कि इस पहल से आम जनता को बड़ी आर्थिक राहत मिलेगी. और वो सुकून की जिंदगी भी गुजार सकेंगे. 

बिजली बनेगा रोजगार का साधन- CM साय

इस योजना को लेकर मुख्यमंत्री साय ने आगे कहा कि इस योजना में भाग नहीं ले पाने वाले 45 लाख उपभोक्ताओं के लिए ‘प्रधानमंत्री सूर्य घर निःशुल्क बिजली योजना’ एक महत्वपूर्ण अवसर प्रदान करती है. इस योजना के तहत, घरों में 1 किलोवाट का सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने पर पर्याप्त सब्सिडी प्रदान की जा रही है. मुख्यमंत्री के मुताबिक, आने वाले सालों में ये उपभोक्ता न केवल अपनी बिजली स्वयं उत्पन्न कर सकेंगे और उसका निःशुल्क उपयोग कर सकेंगे, बल्कि अतिरिक्त बिजली बेचकर आय भी अर्जित कर सकेंगे.

Related Post

Aaj Ka Mausam: सावधान! दिल्ली-NCR में दिखेगा ठंड का कहर, जानिए कैसा रहेगा आपके राज्य का मौसम

JDU या BJP? किसको मिलेगा विधानसभा अध्यक्ष का पद, नीतीश कुमार को भी सौंपी जाएगी अहम जिम्मेदारी

Heena Khan
Published by Heena Khan

Recent Posts

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026