Elections Dates: भारतीय निर्वाचन आयोग (election commission of india) ने असम, पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में चुनाव की तारीखों का एलान कर दिया है. पश्चिम बंगाल में विधानसभा का कार्यकाल सात मई को समाप्त हो रहा है, जबकि पुदुचेरी का कार्यकाल जून के मध्य तक पूरा होगा. इसके अलावा पूर्वोत्तर के राज्य असम विधानसभा का कार्यकाल मई के तीसरे सप्ताब जबकि केरल और तमिलनाडु का मई के अंत तक खत्म हो रहा है. ऐसे में इन पांचों राज्यों में चुनाव आयोग ने रविवार (15 मार्च, 2026) को मतदान और मतगणना की तारीखों का एलान कर दिया है.
भारत चुनाव आयोग ने 5 राज्यों/UTs में असेंबली इलेक्शन की तारीखों का एलान किया है.
1. असम- पोलिंग की तारीख- 9 अप्रैल, काउंटिंग की तारीख 4 मई है.
2. तमिलनाडु- पोलिंग की तारीख- 23 अप्रैल, काउंटिंग की तारीख- 4 मई है.
3. वेस्ट बंगाल- पोलिंग की तारीख- 23 अप्रैल (पहला फेज़), 29 अप्रैल (दूसरा फेज़), काउंटिंग की तारीख- 4 मई
4. केरलम- पोलिंग की तारीख- 9 अप्रैल; काउंटिंग की तारीख- 4 मई
5. पुडुचेरी– पोलिंग की तारीख- 9 अप्रैल; काउंटिंग की तारीख- 4 मई
असम में भारतीय जनता पार्टी की सरकार है, जबकि तमिलनाडु में डीएमके का शासन है. इसी तरह पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की सरकार है और केरल में एलडीएफ का शासन है.
अखिलेश ने चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
उधर, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि चुनाव आयोग पर कई बार सवाल खड़े हुए हैं. चाहे SIR को लेकर भेदभाव हो, उपचुनाव में सरकार ने जैसे वोट को लूटा था, तमाम सवाल खड़े हुए हैं इसलिए चुनाव आयोग जब आज कई राज्यों में चुनाव की घोषणा करने जा रहा है तो चुनाव आयोग यह भरोसा दिलाए कि निष्पक्ष चुनाव होगा और कहीं किसी के साथ भेदभाव नहीं होगा. यह संवैधानिक संस्था है, उनकी जिम्मेदारी बनती है कि उनकी विश्वसनीयता पर कोई सवाल न खड़े हो.
रामदास आठवले ने कहा- चार राज्यों में NDA मजबूत
उधर, केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले ने कहा कि पांच राज्यों के जो चुनाव होने वाले हैं उसमें NDA हर राज्य में मजबूत है. चार राज्यों में हमारी सरकार आएगी ऐसा मुझे विश्वास है. केरल में भी भाजपा की ताकत बढ़ रही है. पांचों राज्यों में NDA सरकार बने इसके लिए हमारा प्रयत्न है. ममता बनर्जी को भाजपा, NDA हरा सकती है, 2022 में भाजपा के सत्ता में आने की संभावना थी लेकिन ममता बनर्जी सहानुभूति के कारण सत्ता में आई. पांच सालों में वहां जो अत्याचार हुए, वहां की कानून व्यवस्था चरमरा गई, गुंडागर्दी बढ़ गई है इसके लिए ममता दीदी की सरकार जिम्मेदार है. इसलिए अब वहां भाजपा, NDA की सरकार आएगी.

