Aaj Ka Mausam: सावधान! दिल्ली-NCR में दिखेगा ठंड का कहर, जानिए कैसा रहेगा आपके राज्य का मौसम

Delhi-NCR Weather: भारतीय मौसम विभाग ने शीतलहर की चेतावनी भी जारी की है. इस दौरान राजधानी दिल्ली में कड़ाके की ठंड पड़ने का अनुमान जताया जा रहा है.

Published by Heena Khan

Delhi Weather Update: दिल्ली से लेकर यूपी तक देश के अधिकांश हिस्सों में सर्दी ने अब पूरी तरह एंट्री ले ली है. वहीं देश की राजधानी दिल्ली-एनसीआर में तापमान लगातार गिरता जा रहा है. इतना ही नहीं बल्कि तमाम उपायों के बावजूद, वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) गंभीर श्रेणी में बना हुआ है, जिससे स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा बढ़ रहा है. स्वास्थ्य विशेषज्ञ लोगों को बाहर निकलते समय मास्क पहनने की सलाह दे रहे हैं. बढ़ती ठंड और बढ़ते प्रदूषण ने देशभर के लोगों को परेशान किया हुआ है. बुजुर्ग से लेकर बच्चे तक बीमारियों का शिकार हुए हैं. 

जानिए अन्य राज्यों का हाल

साथ ही आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मौसम विभाग (IMD) ने मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र समेत उत्तर-पश्चिम भारत के अधिकांश हिस्सों में ठंड बढ़ने और शीतलहर चलने का अलर्ट जारी किया है. साथ ही पूर्वी भारत में, बंगाल की खाड़ी में एक सिस्टम विकसित हुआ है, जबकि 22 नवंबर से एक और सिस्टम के सक्रिय होने की उम्मीद है. इससे चक्रवाती तूफान का खतरा बढ़ गया है. इसके चलते तटीय इलाकों और दक्षिण भारत के कई हिस्सों में बारिश होने की संभावना बनी हुई है.

Related Post

कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम

वहीं आपकी जानकारी के लिए बता दें कि केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, बुधवार 19 नवंबर 2025 को दिल्ली के वजीरपुर इलाके में AQI 446 दर्ज किया गया, जबकि आनंद विहार में यह 416 था. यह AQI स्तर स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक है. इस बीच, दिल्ली में तापमान लगातार गिर रहा है. मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली में न्यूनतम तापमान 9 से 11 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है, जो सामान्य से 3 से 5 डिग्री कम है. इस बीच, भारतीय मौसम विभाग ने शीतलहर की चेतावनी भी जारी की है. इस दौरान राजधानी दिल्ली में कड़ाके की ठंड पड़ने का अनुमान जताया जा रहा है. 

Aaj Ka Rashifal 19 November 2025: कर्क राशि वाले बना सकते हैं नौकरी बदलने का मन, कुंभ वाले करें सोच-समझकर मजाक! पढ़ें अपना आज का राशिफल

Heena Khan
Published by Heena Khan

Recent Posts

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026