Categories: देश

‘सड़कों पर दौड़ रहे थे जले हुए लोग’, दिल्ली ब्लास्ट के चश्मदीदों ने बताया कैसा था मंजर? सुन मुंह को आ जाएगा कलेजा

Delhi Red Fort Car Blast Latest Updates: दिल्ली में लाल किले के पास धमाके के बाद मौके पर मौजूद लोगों के बयान सामने आ रहे हैं. जिसमें चश्मदीदों ने इस घटना का दर्द बयां किया है.

Published by Sohail Rahman

Delhi Lal Quila Car Blast: दिल्ली में लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास एक कार में विस्फोट के बाद चश्मदीदों का बयान भी सामने आया है. जो घटना के बड़े हादसे को बयां कर रहा है. विस्फोट के बाद पास में खड़ी तीन अन्य गाड़ियों में आग लग गई. विस्फोट में दस लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए. लाल किले के पास हुए विस्फोट ने कई लोगों की जान जोखिम में डाल दी है. पूरी दिल्ली में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है.

कब हुआ धमाका?

धमाका शाम करीब 6:45 बजे हुआ. यह वह समय था जब मेट्रो स्टेशन और लाल किले के पास भारी भीड़ होती है. धमाके को लेकर कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है. विस्फोट की गूंज और दहशत ने वहां मौजूद लोगों के दिलों में खौफ पैदा कर दिया. यह भयावह घटना घटनास्थल पर मौजूद लोगों की आंखों और दिलों में बस गई है. घटना के प्रत्यक्षदर्शी राजभर पांडे ने बताया कि उन्होंने अपने घर पर बहुत तेज़ धमाका सुना. घर की खिड़कियां हिल गईं. जब हमने बाहर देखा तो हमें आग की लपटें दिखाई दीं.

यह भी पढ़ें :-

Red Fort Blast Live: ब्लास्ट का पुलवामा कनेक्शन सामने आया, पुलवामा के तारिक को बेची गई विस्फोट वाली कार

चश्मदीद ने क्या बताया?

घटनास्थल पर मौजूद एक युवक ने जब हमने सड़क पर किसी का फेफड़ा और किसी का हाथ पड़ा देखा तो हम पूरी तरह से स्तब्ध रह गए. मैं इसे शब्दों में बयां नहीं कर सकता.

इसके अलावा, एक स्थानीय दूकानदार का भी बयान सामने आया है. जिसमें कहा गया है कि मैं कुर्सी पर बैठा था. अचानक इतना तेज धमाका हुआ कि मैंने अपनी जिंदगी में इतनी तेज आवाज पहले कभी नहीं सुनी थी. धमाके के बाद मैं तीन बार गिरा. ऐसा लगा जैसे धरती फट रही हो. ऐसा लगा जैसे मैं मौत से बच गया हूं.

एक अन्य प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि धमाके की आवाज दूर तक सुनाई दी. आस-पास की दुकानों के शीशे टूट गए और गाड़ियां नष्ट हो गईं. इसके बाद जो अफरा-तफरी मची, उससे लोग दहशत में आ गए. उसने अपनी बात रखते हुए आगे कहा कि मैंने अपने घर से आग की लपटें देखीं और फिर यह देखने के लिए नीचे आया कि क्या हुआ था.

यह भी पढ़ें :- 

Delhi Car Blast: दिल्ली में जिस कार में हुआ धमाका उसका मालिक कौन? अब इलाके की स्थिति क्या है…

Sohail Rahman

Recent Posts

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026

Online Traffic Challan Payment: जानिए घर बैठे ही मिनटों में ट्रैफिक चालान कैसे चुकाएं-जानें स्टेप बॉय स्टेप ऑनलाइन तरीका

Online Traffic Challan Payment: भारत में ट्रैफिक चालान अब ऑनलाइन चुकाया जा सकता है. आधिकारिक…

March 6, 2026

Gold Price March 6: आज 6 मार्च को कैसा है सोने का हाल, दाम गिरे या बढे, जानें यहां?

Gold Price March 6: आज अगर आप सोना खरीदने की सोच रहे हैं तो हम…

March 6, 2026

Nepal Election 2026 Results Live Updates: नेपाल की 165 सीटों  पर मतगणना जारी; पूर्व पीएम पिछड़े; बालेन शाह ने चौंकाया

Nepal Election 2026 Results Live Updates: हाउस ऑफ़ रिप्रेजेंटेटिव्स के इस चुनाव में लगभग 60…

March 6, 2026