Delhi Airport ATC Glitch: 800 फ्लाइट्स लेट..20 रद्द, अब Delhi के IGI एयरपोर्ट का क्या हाल ?

Delhi IGI Airport: दिल्ली एयरपोर्ट पर पिछले कुछ दिनों से काफी हलचल का माहौल है. एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) के फ्लाइट प्लानिंग सिस्टम में तकनीकी खरीबी के कारण कई यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा था. यह समस्या बुधवार से शुरु हुई थी. गुरुवार को भी इसका इसर देखने को मिला.

Published by Preeti Rajput

Delhi IGI Airport ATC Glitch : दिल्ली एयरपोर्ट (Delhi Airport) ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) के फ्लाइट प्लानिंग सिस्टम में खराबी को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है. यह समस्या बुधवार, गुरुवार और शुक्रवार को भी देखने को मिला. इसके कारण सैकड़ों फ्लाइट्स प्रभावित हुई. कई फ्लाइट को रद्द करना पड़ा और कई लेट हुईं. जिसके कारण पूरे एयरपोर्ट पर अफरातफरी की माहौल रहा. यात्रियों को काफी परेशानी का भी सामना करना पड़ा. एयरपोर्ट ने शनिवार को बताया कि “अब एयरपोर्ट पर सभी हालात पहले की तरह सामान्य हो चुके हैं. वे अपनी एयरलाइन से संपर्क में रहें ताकि उन्हें फ्लाइट की सभी जानकारी मिल सकें. 

अब क्या है दिल्ली एयरपोर्ट का हाल?

इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (IGIA) ने यात्रियों को बताया कि “एयर ट्रैफ़िक कंट्रोल की उड़ान योजना प्रक्रिया को सहायता प्रदान करने वाले स्वचालित संदेश स्विचिंग सिस्टम (AMSS) को प्रभावित करने वाली तकनीकी समस्या में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है. दिल्ली हवाई अड्डे पर एयरलाइन संचालन सामान्य हो रहा है और सभी संबंधित अधिकारी किसी भी असुविधा को कम करने के लिए तत्परता से काम कर रहे हैं. यात्रियों को सलाह दी जाती है कि वे उड़ान संबंधी नवीनतम जानकारी के लिए अपनी एयरलाइनों के संपर्क में रहें.

IGI ने पोस्ट कर दी जानकारी

इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे ने एक बार फिर जानकारी देते हुए एक पोस्ट किया. जिसमें उन्होंने लिखा कि “एयरपोर्ट पर एएआई ने स्वचालित संदेश स्विचिंग सिस्टम (एएमएसएस) में एक तकनीकी समस्या का समाधान किया, जिसके कारण उड़ान योजना संदेशों के प्रसंस्करण में देरी हो रही थी. आईपी-आधारित एएमएसएस प्रणाली में यह समस्या 6 नवंबर, 2025 को पाई गई. इसके तुरंत बाद, नागरिक उड्डयन सचिव ने एएआई के अध्यक्ष, सदस्य एएनएस और अन्य अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक की और समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक निर्देश दिए.”

Related Post

क्या प्रदूषण को काबू कर पाईं CM Rekha Gupta? दिल्ल्वालों ने रेटिंग देकर कर दिया क्लियर, मुख्यमंत्री हुईं पास या फेल?

पहले से बेहतकर हालात

आगे बताया कि “ओईएम को नियुक्त किया गया और हवाई यातायात नियंत्रण प्रणाली के लिए उड़ान योजनाओं को मैन्युअल रूप से संसाधित करने हेतु अतिरिक्त कर्मचारियों को तैनात किया गया ताकि निर्बाध और सुरक्षित हवाई यातायात संचालन तुरंत सुनिश्चित हो सके. ईसीआईएल के अधिकारियों और एएआई कर्मियों की एक टीम अभी भी मौके पर मौजूद है. एएमएसएस प्रणालियां अब चालू और कार्यात्मक हैं. कुछ लंबित कार्यों के कारण, स्वचालित संचालन के सामान्य संचालन में कुछ देरी हो सकती है, लेकिन स्थिति जल्द ही सामान्य हो जाएगी. हमें एयरलाइनों और यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद है.” बता दें कि यह दिक्कत गुरुवार दोपहर 3 बजे से शुरू हुई थी, लेकिन इसका असर बुधवार से देखने को मिल रहा था. लेकिन शुक्रवार को हालात हाथ से निकल गए.  

ऐसा क्या हुआ इंदिरा गांधी एयरपोर्ट पर जो कुछ ही घंटों में मच गया हड़कंप? हजारों यात्री हुए परेशान

Preeti Rajput
Published by Preeti Rajput

Recent Posts

Viral Video: वर्दी की बेइज्जती! गार्ड को नचवाया, बेल्ट-डंडों से की पिटाई; वायरल हुआ शर्मनाक वीडियो

Viral Video: छत्तीसगढ़ से एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आ रहा है. दरअसल,…

March 6, 2026

Social Media Ban: FB-Insta और अन्य सोशल मीडिया नहीं देख पाएंगे 16 साल के कम उम्र के बच्चे, सरकार कर रही तैयारी

Social Media Ban: कर्नाटक सरकार ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल…

March 6, 2026

Papamochani Ekadashi 2026: कब है पापमोचनी एकादशी 14 या 15, जानें पूजा विधि और मुहूर्त

Papamochani Ekadashi 2026: मार्च 2026 में पापमोचनी और कामदा एकादशी हैं. भक्त इस दिन व्रत…

March 6, 2026

Salman Khan: भाईजान का Aura! सेट पर 10 घंटे लेट पहुंचे थे सलमान, इंतजार करते-करते भड़क उठी ये को-स्टार

Salman Khan: सलमान खान सिर्फ़ अपने ऑन-स्क्रीन ऑरा और मैजिक के लिए ही नहीं जाने…

March 6, 2026

विरोधियों ने तलाश ली सूर्यकुमार यादव की सबसे बड़ी कमजोरी, क्या फाइनल में कप्तान बनेंगे विलेन?

Suryakumar Yadav T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में छोड़…

March 6, 2026