Categories: देश

कांग्रेस का ये दिग्गज नेता निकला गद्दार! पार्टी ने 6 साल के लिए किया निष्कासित, वजह जान Rahul Gandhi भी रह गए दंग

Delhi Congress: दिल्ली कांग्रेस के एक बड़े नेता के खिलाफ पार्टी ने कार्रवाई की है। पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते गुरचरण सिंह राजू को 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है।

Published by Sohail Rahman

Delhi Congress: दिल्ली कांग्रेस के एक बड़े नेता के खिलाफ पार्टी ने कार्रवाई की है। पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते गुरचरण सिंह राजू को 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है। इस संबंध में जानकारी दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान दी गई। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस अनुशासन समिति के अध्यक्ष एवं दिल्ली सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. नरेंद्र नाथ, दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी मीडिया संचार विभाग के अध्यक्ष अनिल भारद्वाज सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

कांग्रेस नेता डॉ. नरेंद्र नाथ ने क्या कहा?

मीडिया को संबोधित करते हुए डॉ. नरेंद्र नाथ ने कहा, “पार्टी से बड़ा कोई नहीं है, हम सब पार्टी के सिपाही हैं। पार्टी की नीतियों, नियमों और आदर्शों का पालन करना हर कार्यकर्ता का कर्तव्य है और पार्टी विरोधी गतिविधियों को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।” इसके अलावा उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि अनुशासन समिति की बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है कि कृष्णा नगर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गुरचरण सिंह राजू को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित किया जाता है। यह निर्णय भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के संविधान के अनुच्छेद 19 (सी)/4 के तहत लिया गया है।

बैठक में समिति के सदस्य शोयब दानिश, वरयाम कौर, डॉ. ओनिका मेहरोत्रा ​​और अश्विनी धवन भी मौजूद थे और सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से गुरचरण सिंह राजू की गतिविधियों को पार्टी विरोधी मानते हुए उन्हें पार्टी से निष्कासित करने का समर्थन किया।

Related Post

क्यों लिया गया ऐसा फैसला?

वरिष्ठ कांग्रेस नेता और शीला दीक्षित सरकार में पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ. नरेंद्र नाथ ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि, “पूर्व जिला अध्यक्ष गुरचरण सिंह राजू की पार्टी के खिलाफ लगातार गतिविधियों को देखते हुए यह फैसला लिया गया है और इस बारे में औपचारिक रूप से अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) अनुशासन समिति के अध्यक्ष तारिक अनवर और महासचिव संगठन को जानकारी भेज दी गई है, ताकि इस पर अंतिम फैसला लिया जा सके।”

इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी मीडिया कम्युनिकेशन विभाग के चेयरमैन अनिल भारद्वाज ने कहा, “अनुशासन समिति ने कृष्णा नगर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गुरचरण सिंह राजू को लगातार पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल रहने के कारण पार्टी से निष्कासित करने का फैसला किया है।”

कौन है गुरचरण सिंह राजू?

आपको बता दें कि कृष्णा नगर जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष गुरचरण सिंह राजू प्रीत विहार से पार्षद भी रह चुके हैं और कांग्रेस पार्टी की तरफ से कृष्णा नगर विधानसभा क्षेत्र से विधायक का चुनाव भी लड़ चुके हैं।

गर्लफ्रेंड ने फोन काटा तो 2 KM पैदल चलकर घर पहुंचा प्रेमी, फिर कैंची उठाकर ताबड़तोड़ गले पर किया वार, घर में बह गई खून की नदियां

‘अगर हिम्मत है तो उर्दू भाषियों को मारकर दिखाओ’, BJP सांसद ने महाराष्ट्र में चल रहे भाषा विवाद को लेकर राज ठाकरे को दे दी बड़ी चुनौती

Sohail Rahman
Published by Sohail Rahman

Recent Posts

CPR demonstration: पुलिस कुत्ते पाको ने किया हैरान कर देने वाला सीपीआर प्रदर्शन, वायरल वीडियो में दिखी अद्भुत ट्रेनिंग

CPR demonstration: मैड्रिड पुलिस का कुत्ता पाको सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जहां…

March 22, 2026

Global Terrorism Index 2026: पाकिस्तान बना दुनिया का सबसे खतरनाक देश, आतंकवाद के मामले में किया टॉप

Pakistan top terrorist country: TTP 'तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान' पाकिस्तान का सबसे खतरनाक आतंकी संगठन बन चुका…

March 22, 2026

Stock Market Holiday: निवेशकों के लिए अलर्ट! 4 दिन बंद रहेगा बाजार, क्या इससे बदल जाएगा ट्रेंड?

Share Market Closed Dates: इन दिनों इक्विटी, डेरिवेटिव और फॉरेक्स सेगमेंट में कोई ट्रेडिंग नहीं…

March 22, 2026