Categories: देश

Real Mixed Fruit Juice का नया पैक लोगों को दे रहा धोखा, फल के नाम पर बेच रहा चीनी: Video

Dabur Real Mixed Fruit Juice Scam: रीयल मिक्स फ्रूट जूस में अब फल का हिस्सा पहले से कम हो गया है. चीनी ज्यादा हो गई है, गुणवत्ता कम हो गई है. आइए देखते हैं नए और पुराने जूस में क्या अंतर है-

Published by sanskritij jaipuria

Dabur Real Mixed Fruit Juice Scam: हम सब जानते हैं कि रीयल कंपनी का मिक्स फ्रूट जूस बहुत लोगों की पसंद है. लेकिन हाल ही में इस जूस में कुछ बदलाव किए गए हैं, जिनके बारे में जानना जरूरी है. देखने में पैकिंग नई लगती है, पर असल फर्क अंदर के जूस में है.

पुराने पैक वाले रीयल मिक्स फ्रूट जूस में कंसन्ट्रेटेड मिक्स्ड फ्रूट जूस की मात्रा 10.2 प्रतिशत हुआ करती थी. वहीं, नए पैक में ये घटकर 8.2 प्रतिशत रह गई है. यानी जूस में अब फलों की मात्रा पहले से कम कर दी गई है. बाकी सारे इंग्रेडिएंट्स (जैसे पानी, चीनी, फ्लेवर आदि) वही रखे गए हैं. इस बदलाव का मतलब है कि अब इस जूस में फलों का स्वाद और पोषण दोनों थोड़े कम मिलेंगे. जब किसी जूस में फल का हिस्सा घटा दिया जाता है, तो उसका असली फायदा भी घट जाता है.

अब जूस नहीं, चीनी आगे

नए पैक पर लिखा हुआ ध्यान देने लायक है. पहले पैकिंग में फ्रूट जूस शब्द ऊपर लिखा जाता था, लेकिन अब शुगर यानी चीनी को पहले स्थान पर दिखाया जा रहा है. ये इसलिए है क्योंकि अब चीनी की मात्रा फलों से ज्यादा हो गई है.

इसका मतलब साफ है – पहले जहां जूस में फलों का रस ज्यादा था, अब उसमें मीठास ज्यादा और फल कम हैं. ये बदलाव स्वास्थ्य के लिहाज से भी ठीक नहीं माना जाता.

Related Post

A post shared by Deepak Thakran (@deepakthakranfitness)

 पैकेजिंग और मार्केटिंग में बदलाव

पहले इस जूस की पैकिंग पर बच्चों की तस्वीरें होती थीं और लिखा होता था अपने बच्चों को ये जूस जरूर पिलाएं. इससे ये उत्पाद बच्चों को ध्यान में रखकर बेचा जाता था. लेकिन अब ये किड-सेंटर्ड मार्केटिंग हटा दी गई है. पैकिंग पर बच्चों की तस्वीर नहीं है और ये एक सही बदलाव कहा जा सकता है. कम से कम अब ये सीधा बच्चों को आकर्षित करने की कोशिश नहीं करता.

कीमत वही, पर गुणवत्ता कम

सबसे बड़ी बात ये है कि इस जूस की कीमत अभी भी ₹130 है, जो पहले भी थी. यानी लोगों को अब उतने ही पैसे में कम फल और ज्यादा चीनी मिल रही है. ये निश्चित रूप से उचित नहीं है.

कुल मिलाकर देखा जाए तो रीयल मिक्स फ्रूट जूस की पैकिंग बदली है, मार्केटिंग में सुधार हुआ है, लेकिन जूस की गुणवत्ता में गिरावट आई है. हमें इन बदलावों को जानना और समझना चाहिए. कंपनियों से भी उम्मीद की जाती है कि वे कीमत वही रखते हुए उत्पाद की गुणवत्ता को कम न करें।

 

sanskritij jaipuria

Recent Posts

Silver Price Today: US-Iran संकट के बीच चांदी ने पकड़ी रफ्तार, MCX पर कीमतों में बड़ा जंप

Silver Rate Today: शुक्रवार, 6 मार्च को चांदी की कीमतों में तेज़ी आई क्योंकि इन्वेस्टर्स…

March 6, 2026

India vs England: 2 साल बाद सूर्या की तरह अक्षर ने कैसे लिखी जीत की कहानी, देखें वीडियो

India vs England: टी20 विश्व कप 2026 सेमीफाइनल में अक्षर पटेल ने शानदार फील्डिंग, तीन…

March 6, 2026

Mojtaba Khamenei: औलाद पैदा नहीं कर सकते थे मोजतबा खामेनेई! कर रखीं थीं कई शादियां, नए सुप्रीम लीडर को लेकर खुले बड़े राज़

Iran-Israel War: US डिप्लोमैट द्वारा लीक की गई जानकारी में कहा गया कि, मोजतबा खामेनेई…

March 6, 2026

India-US Relations: जंग के बीच भारत को बड़ी राहत! अमेरिका ने दे दी छूट; अब इस देश से आएगा तेल

Russian Oil: इजराइल ईरान के बीच चल रही वॉर के कारण लगातार अन्य देशों को…

March 6, 2026

Fighter Jet Crash: पहले रडार से गायब, फिर मिला मलबा! भारतीय वायुसेना का सुखोई फाइटर जेट क्रैश

Fighter Jet Crash: इंडियन एयर फ़ोर्स की ओर से शुक्रवार को जारी एक बयान के…

March 6, 2026