Categories: देश

UP News: Yogi Adityanath से छिनने वाली है CM की कुर्सी! इस दिग्गज नेता का दावा…क्या BJP उठाने वाली है कोई बड़ा कदम?

CM Yogi News: कांग्रेस प्रवक्ता ने चुनाव आयोग, भाजपा की आंतरिक राजनीति, प्रधानमंत्री की विदेश नीति और उपराष्ट्रपति के इस्तीफे को लेकर कई गंभीर सवाल उठाए। साथ ही, पवन खेड़ा ने अपने बयान में बड़ा दावा करते हुए कहा कि यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ पर भी बड़ा बयान दिया है।

Published by Shubahm Srivastava

Pawan Khera On CM Yogi : कांग्रेस ने एक बार फिर भाजपा, मोदी सरकार और चुनाव आयोग पर बड़ा हमला बोला है। पार्टी के वरिष्ठ नेता और प्रवक्ता पवन खेड़ा ने बुधवार (23 जुलाई, 2025) को पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि देश में लोकतांत्रिक संस्थाओं की विश्वसनीयता कमज़ोर की जा रही है और जनता अब इसे समझने लगी है। 

इसके अलावा, कांग्रेस प्रवक्ता ने चुनाव आयोग, भाजपा की आंतरिक राजनीति, प्रधानमंत्री की विदेश नीति और उपराष्ट्रपति के इस्तीफे को लेकर कई गंभीर सवाल उठाए। साथ ही, पवन खेड़ा ने अपने बयान में बड़ा दावा करते हुए कहा कि यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ की कुर्सी खतरे में है।

‘बीजेपी का संगठन नेतृत्वविहीन’

भाजपा की संगठनात्मक स्थिति पर बोलते हुए खेड़ा ने कहा कि भाजपा अब अपना अध्यक्ष खुद तय नहीं कर पा रही है। उन्होंने आगे कहा, “भाजपा का संगठन नेतृत्वविहीन हो गया है। पार्टी में ऐसा कोई चेहरा नहीं बचा है जिसे सर्वसम्मति से अध्यक्ष बनाया जा सके।” उन्होंने दावा किया कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कुर्सी भी सुरक्षित नहीं है और उन्हें लेकर पार्टी में अंदरूनी कलह चल रही है।

‘चुनाव आयोग नहीं रहा अब निष्पक्ष’

चुनाव आयोग पर तीखा हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग अपनी निष्पक्षता खो चुका है। जब हम चुनाव आयोग से सवाल करते हैं तो भाजपा जवाब देती है और जब हम भाजपा से सवाल करते हैं तो चुनाव आयोग जवाब देता है। कांग्रेस नेता ने इसे लोकतंत्र के लिए खतरनाक बताया और कहा कि जनता अब इस खेल को समझने लगी है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अब मोटा भाई और छोटा भाई का डर खत्म हो रहा है।

Related Post

रहस्यमयी तरीके से हुआ उपराष्ट्रपति का इस्तीफा

पवन खेड़ा ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के अचानक इस्तीफ़े पर भी सवाल उठाए और इस फ़ैसले को रहस्यमय बताया। कांग्रेस नेता ने कहा कि उपराष्ट्रपति को देश के सामने अपने इस्तीफ़े का कारण स्पष्ट करना चाहिए। उन्होंने सवाल उठाया, “संसद का मानसून सत्र शुरू होने के समय उपराष्ट्रपति का इस्तीफ़ा संदेह पैदा करता है। क्या यह किसी योजना का हिस्सा था?”

इसके अलावा, खेड़ा ने पीएम मोदी के विदेश दौरों पर भी हमला बोला और कहा कि पीएम चीन और अमेरिका से डरते हैं। वह कठिन सवालों से बचते हैं और विदेशी दौरों के ज़रिए घरेलू मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश करते हैं।

44,70,000 रुपये कैश,राजनयिक नंबर प्लेट वाली महंगी कारें, फर्जी दफ्तर…, गाजियाबाद में फर्जी दूतावास का भंडाफोड़, खुालसे के बाद STF भी दंग

Shubahm Srivastava
Published by Shubahm Srivastava

Recent Posts

Rajya Sabha elections: राज्यसभा के लिए चुने गए नीतीश कुमार, कब छोड़ेंगे सीएम पद! एनडीए ने जीती पांचों सीटें

Bihar Rajya Sabha elections: बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए हुए चुनाव में…

March 16, 2026

Kerala BJP First List: केरल चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की 47 उम्मीदवारों की पहली सूची, यहां देखें पूरी लिस्ट

केरल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर…

March 16, 2026

This is test 2

This is test 2

March 16, 2026

This is test

This is test

March 16, 2026