Categories: देश

CM Yogi Adityanath: ‘उपद्रवियों से सतर्क रहें, पहचान कर…’, CM योगी ने कांवड़ियों पर बरसाए फूल, शिवभक्तों से कर डाली ये बड़ी अपील

पहले, मुख्यमंत्री योगी ने मेरठ से मुजफ्फरनगर तक कांवड़ मार्ग का हवाई निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने मेरठ के मोदीपुरम इलाके में बने मंच से कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा की।

Published by Ashish Rai

CM Yogi Adityanath: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को मेरठ में कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा करने के बाद कहा कि कांवड़ यात्रा सामाजिक समरसता की मिसाल पेश कर रही है। इसमें बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं सभी शामिल हैं, लेकिन इस उत्साह और उमंग में खलल डालने की कुत्सित कोशिशें भी हो रही हैं। कांवड़ियों को आगाह किया गया कि उनके बीच किसी भेष में शरारती तत्व छिपे हो सकते हैं, जिनकी साजिश कामयाब नहीं होनी चाहिए।

ऐसी स्थिति में कांवड़ भक्त कानून हाथ में न लें और तुरंत प्रशासन को सूचित करें। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। शरारती तत्व कांवड़ में खलल डाल सकते हैं, लेकिन शिवभक्त धैर्य नहीं खोएंगे।

Karnataka Politics: कर्नाटक में डूब जाएगी कांग्रेस की लुटिया, भरे मंच से सिद्धारमैया ने शिवकुमार का नाम लेने से किया इनकार, अब क्या करेंगे Rahul Gandhi?

भक्त भगवान शिव की तपस्या में उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं

मुख्यमंत्री ने कहा कि शिवाजी की कठिन तपस्या में बच्चे और महिलाएं भी उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं, वहीं सामाजिक और धार्मिक संगठन पूरी निष्ठा से भक्तों की सेवा कर रहे हैं। सरकार ने पूरी व्यवस्था की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रशासन ने यातायात को निर्बाध बनाए रखने के लिए पूरी व्यवस्था की है और साथ ही कांवड़ भक्तों से अपील की कि वे अपने साथ आने वाले श्रद्धालुओं और आम यात्रियों की सुविधाओं का पूरा ध्यान रखें।

Related Post

कांवड़ यात्रा में बाधा आए तो पुलिस को सूचित करें

मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर कोई भी शरारती तत्व कांवड़ यात्रा में बाधा डालता है तो पुलिस को सूचित करें। इससे पहले, मुख्यमंत्री योगी ने मेरठ से मुजफ्फरनगर तक कांवड़ मार्ग का हवाई निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने मेरठ के मोदीपुरम इलाके में बने मंच से कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा की।

योगी ने 11 मिनट तक पुष्प वर्षा की

देहरादून दिल्ली हाईवे पर दुल्हेड़ा चौकी के सामने मुख्यमंत्री योगी ने करीब 11 मिनट तक कांवड़ियों पर पुष्प वर्षा की। योगी के साथ अन्य नेता भी मौजूद रहे। प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा कि शिव लोकमंगल के देवता हैं। यह आशीर्वाद वर्तमान में सभी शिवभक्तों पर बरस रहा है। इस यात्रा से करोड़ों लोगों की भावनाएं जुड़ी हैं।

पिछली सरकार पर बोला हमला

मुख्यमंत्री ने पिछली सरकारों पर तंज कसते हुए कहा कि 2017 से पहले कांवड़ यात्रा नहीं होने दी जाती थी। अगर जबरन निकलने भी दिया जाता था, तो जिला प्रशासन और पुलिस की मदद से रुकावटें पैदा की जाती थीं। उन्होंने कांवड़ियों से अपील करते हुए कहा कि अब जल चढ़ाने के लिए ज्यादा समय नहीं बचा है, इसलिए सभी श्रद्धालु समय पर अपने स्थान पर पहुंचें और सच्चे मन से शिवलिंग पर जलाभिषेक करें।

Sharda University Suicide Case: शारदा यूनिवर्सिटी की छात्रा के सुसाइड केस में आया नया मोड़, ज्योति के कमरे से मिली डायरी, खुलेंगे कई राज

Ashish Rai

Recent Posts

Delhi Government: डीटीसी की 50 नई एसी बसें दिल्ली से वैष्णो देवी, खाटू श्याम और अयोध्या तक शुरू, जानें पूरा प्लान

Delhi Government: दिल्ली सरकार तीन प्रमुख धार्मिक स्थलों-कटरा (वैष्णो देवी), खाटू श्याम और अयोध्या-तक अंतर-राज्यीय…

March 16, 2026

Rajya Sabha elections: राज्यसभा के लिए चुने गए नीतीश कुमार, कब छोड़ेंगे सीएम पद! एनडीए ने जीती पांचों सीटें

Bihar Rajya Sabha elections: बिहार में राज्यसभा की पांच सीटों के लिए हुए चुनाव में…

March 16, 2026

Kerala BJP First List: केरल चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की 47 उम्मीदवारों की पहली सूची, यहां देखें पूरी लिस्ट

केरल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए बीजेपी ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर…

March 16, 2026

This is test 2

This is test 2

March 16, 2026