Categories: देश

महादेव ये कैसा तांडव! उत्तरकाशी तबाही में बह गए कितने घरों के चिराग, 11 जवान और 70 से ज्यादा लोग लापता

Uttrakhand Cloud Burst: उत्तराखंड में बारिश ने एक ही दिन में ऐसी आफत मचाई कि सब कुछ बर्बाद हो गया। हालांकि पिछले कुछ दिनों से राज्य के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल रही थी, लेकिन पिछले दो दिनों से अचानक बदले मौसम ने राज्य के कई इलाकों में तबाही मचा दी।

Published by Heena Khan

Uttrakhand Cloud Burst: उत्तराखंड में बारिश ने एक ही दिन में ऐसी आफत मचाई कि सब कुछ बर्बाद हो गया। हालांकि पिछले कुछ दिनों से राज्य के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल रही थी, लेकिन पिछले दो दिनों से अचानक बदले मौसम ने राज्य के कई इलाकों में तबाही मचा दी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि उत्तरकाशी के धराली में बादल फटने के बाद अचानक बाढ़ आ गई। जिसकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। वहीं, मौसम विभाग भी पिछले कई दिनों से मौसम को लेकर चेतावनी दे रहा था।

11 जवान हुए लापता

पीआरओ लेफ्टिनेंट कर्नल मनीष श्रीवास्तव ने जानकारी दी कि धराली आपदा के बाद 14 राजरिफ के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल हर्षवर्धन स्वयं राहत एवं बचाव कार्यों का नेतृत्व कर रहे हैं। उनकी टीम के 150 जवान लगातार इस कठिन परिस्थिति में डटे हुए हैं। हालांकि यूनिट का बेस भी प्रभावित हुआ है और 11 जवान लापता हैं। फिर भी टीम पूरे साहस और दृढ़ संकल्प के साथ काम कर रही है। उन्होंने बताया कि अब तक 20 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया है। भारी बारिश और टूटी सड़कों के बावजूद जवान हर नागरिक की सुरक्षा के लिए डटे हुए हैं। 

Related Post

Uttarakhand Cloud Burst: अभी तो ट्रेलर था! उत्तराखंड में बादलों का अब दिखेगा ‘जल्लादी रूप’, उत्तरकाशी से लेकर बागेश्वर तक मचेगी भयंकर तबाही

जानिए कितने लोग हुए लापता

उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के धराली गांव में बादल फटने से हर तरफ तबाही वाला मंजर देखने को मिला। वहीँ इस दौरान ऊंचाई वाले इलाके में बादल फटा, जिससे खीरगंगा नदी में बाढ़ आ गई। पहाड़ से अचानक पानी का सैलाब आ टूटा। ये पानी होटल, घर और होमस्टे बहा ले गया। धराली का मुख्य बाजार पूरी तरह तबाह हो गया है। इस दौरान वहां का मशहूर कल्प मंदिर भी मलबे में बह गया है। इतना ही नहीं इस दौरान चार लोगों की मौत हो गई है और 70 लोग लापता बताए जा रहे हैं।

Heena Khan

Recent Posts

Dhurandhar 2 Trailer Release: धमाकेदार एंट्री के साथ आया ‘धुरंधर 2’ का ट्रेलर, फैंस बोले–ब्लॉकबस्टर पक्की!

Dhurandhar 2 Trailer: धुरंधर 2 का दमदार ट्रेलर आखिरकार रिलीज़ हो गया है, जिसने आते ही…

March 7, 2026

क्या आप जानते हैं कि बिना मशीनों के हमारे पुर्वजों का इलाज कैसे होता था?

जैसे आज के समय में बीमारीयों का पता बड़ी-बड़ी मशीनों से लगता है, वैसे ही…

March 7, 2026

Rang Panchami 2026: किन-किन रंगों से मनाएं रंग पंचमी का त्योहार, होगा धन लाभ; नोट करें सभी 12 राशि के जातक

Rang Panchami 2026: पूरे देश में लोग रंग पंचमी त्योहार को बहुत जोश और उत्साह…

March 7, 2026

Rang Panchami 2026: 8 या 9 कब है रंग पंचमी, क्यों मनाई जाती है, क्या है इसका महत्व?

Rang Panchami 2026: बस एक दिन और फिर रंग पंचमी आने वाली है तो क्या…

March 7, 2026